हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मंगल-गुरु के दशांक योग से सुधरेंगे 3 राशियों के हालात, खुलेंगे इनकम के नए स्रोत

शुक्रवार 21 मार्च, 2025 को ग्रहों के सेनापति मंगल और देवताओं के गुरु बृहस्पति एक शुभ योग बना रहे हैं, जिसे दशांक योग कहते हैं। इन दोनों शक्तिशाली ग्रहों के इस शुभ योग से 3 राशियों के हालात सुधरेंगे और जीवन में तरक्की होगी। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

शुक्रवार 21 मार्च, 2025 की सुबह में 4 बजकर 15 मिनट पर मंगल और बृहस्पति एक बेहद शुभ योग बना रहे हैं। इस योग को भारतीय ज्योतिष शास्त्र में दशांक योग कहते हैं। वहीं वेस्टर्न एस्ट्रोलॉजी इसे सेमी क्विनटाइल कॉम्बिनेशन (Semi Quintile Combination) कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र में आकाशीय गोले को 360 डिग्री में विभाजित किया गया है, जो 12 राशियों और 27 नक्षत्रों से मिलकर बना है। इसे ‘भचक्र’ कहते हैं।

इस भचक्र की प्रत्येक राशि 30 डिग्री की होती है, जबकि प्रत्येक नक्षत्र लगभग 13 डिग्री 20 मिनट का होता है। भचक्र की 360 डिग्री का दसवां अंश 36 डिग्री होता है। ज्योतिष शास्त्र में जब दो ग्रह एक-दूसरे से 36 डिग्री के कोण पर स्थित होते हैं और एक-दूसरे को अपनी दृष्टियों से प्रभाव देते हैं, तो इस स्थिति को ‘दशांक योग’ कहा जाता है। माना जाता है कि दशांक योग ग्रहों के बीच एक सूक्ष्म संबंध बनाता है, जिससे जीवन में छोटे-छोटे लेकिन महत्वपूर्ण और स्थायी परिवर्तन आते हैं। ये परिवर्तन समय के साथ बड़े प्रभाव डालते हैं।

मंगल-गुरु के दशांक योग का राशियों पर असर

मंगल-गुरु के दशांक योग का 3 राशियों पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ने की संभावना है। इन राशियों के जातक अपनी मेहनत और समर्पण से अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव देख सकती हैं। मंगल और गुरु का यह दशांक योग के शुभ असर से इनके जीवन में नई ऊर्जा आएगी और सफलता की दिशा में कदम बढ़ेंगे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: इंसान का समय कितना भी बुरा क्यों न हो, भूल से भी नहीं बेचनी चाहिए ये 5 चीजें

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए मंगल-गुरु का दशांक योग बहुत शुभ साबित होगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर आ सकते हैं। जिन कार्यों में पहले रुकावटें आ रही थीं, वे अब आसान हो जाएंगी। आपकी मेहनत का फल मिलने का समय आ गया है। यह समय आपके लिए नौकरी में प्रगति का है। व्यापार में आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। यदि आप नए व्यापार की शुरुआत करने का विचार कर रहे हैं, तो यह शुभ समय है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से स्थिति में सुधार आएगा।

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए यह योग बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। आप अपनी मेहनत से बड़े लक्ष्य हासिल करने में कामयाब होंगे। यह समय आत्मविश्वास बढ़ाने और बड़े निर्णय लेने का है। इस दौरान कर्क राशि के जातकों के लिए आय में वृद्धि होने के भी योग हैं। व्यापार में उन्नति के संकेत हैं। पुराने निवेश से अच्छा मुनाफा मिल सकता है। नौकरी में इनकम बढ़ने से जीवन में भी बदलाव आएगा। नए रिश्ते बन सकते हैं और पुराने रिश्तों में सुधार हो सकता है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए दशांक योग का असर शुभ सिद्ध होगा। इस समय आप आत्मनिर्भर और मजबूत महसूस करेंगे। आपकी संकल्पशक्ति और मेहनत का परिणाम अच्छा मिलेगा। मकर राशि के जातकों के लिए यह योग धन प्राप्ति का संकेत दर्शा है। आय के नए स्रोत खुलने की संभावना है। नौकरी में प्रमोशन मिल सकती है। आपके व्यापार का विस्तार संभव है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। मानसिक शांति मिलेगी। आप अपने कार्यों में ज्यादा ध्यान केंद्रित कर पाएंगे, जिससे सफलता प्राप्त होगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: फीनिक्स पक्षी की तस्वीर घर में लगाना शुभ या अशुभ, वास्तु में इसके लिए किस दिशा को माना गया है ‘बेस्ट’? जानें

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola