---विज्ञापन---

Religion angle-right

फीनिक्स पक्षी की तस्वीर घर में लगाना शुभ या अशुभ, वास्तु में इसके लिए किस दिशा को माना गया है ‘बेस्ट’? जानें

माइथोलॉजिकल पक्षी फीनिक्स की पेंटिंग को घर में लगाने को लेकर बहुत असमंजस में रहते हैं। कुछ लोग इसे अच्छा मानते हैं, तो कुछ लोग इसे बेहद बुरा मानते हैं। आइए जानते है, फीनिक्स पक्षी की तस्वीर घर में लगाना शुभ या अशुभ, वास्तु में इसके लिए किस दिशा को माना गया है 'बेस्ट'?

---विज्ञापन---

फीनिक्स पक्षी एक मायथोलॉजिकल पक्षी है, जिसका पुराने जमाने की किस्से-कहानियों में काफी जिक्र हुआ है। इसके बारे में जो सबसे अधिक फेमस बात है, वह है कि यह पक्षी आग में जलकर राख हो जाता है और अपनी मृत्यु के बाद फिर उसी राख से जन्म लेता है। इसलिए इस पक्षी को पुनर्जन्म और अमरता का प्रतीक माना जाता है।

फीनिक्स अक्सर आग और शांति के बीच संतुलन का प्रतीक माना जाता है। लेकिन बहुत से लोग इसके बार-बार मरने की घटना को बहुत निराशाजनक मानते हैं और पसंद नहीं करते हैं। आइए जानते हैं कि फीनिक्स पक्षी की तस्वीर घर में रखना सही है कि नहीं यानी यह शुभ है या अशुभ?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Most Romantic Zodiac Signs: डेटिंग के लिए ये 5 राशियां होती हैं सबसे रोमांटिक, इनसे जुड़ने के लिए तरसते हैं लोग!

घर में फीनिक्स की तस्वीर शुभ या अशुभ?

आपको बता दें कि कभी-कभी कुछ धार्मिक मान्यताओं में फीनिक्स पक्षी अशुभ समझा जाता है, क्योंकि इसका संबंध आग और विनाश से जोड़ा जाता है। कुछ लोग इसे ‘आग में जलने’ और ‘पुनः नष्ट होने’ के साथ जोड़ते हैं। ये लोग मानते है कि यह घर के भीतर नकरात्मक ऊर्जा का कारण बनता है। लेकिन अधिकांश मामलों में फीनिक्स की तस्वीर को शुभ ही माना जाता है, खासकर यदि इसे नवीकरण, उत्साह और जीवन की नयी दिशा के प्रतीक के रूप में देखा जाए।

---विज्ञापन---

अक्सर फीनिक्स को अमरता का प्रतीक माना है, इसलिए यह घर में शक्ति, धैर्य और स्थायित्व लाने का विश्वास पैदा करता है। माना जाता है कि यह जीवन में कठिनाइयों के बावजूद नए अवसरों की ओर इशारा करता है। इसे घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा और नयी शुरुआत की उम्मीद बढ़ती है। आइए जानते हैं कि यदि फीनिक्स पक्षी की तस्वीर घर में लगानी है, तो उसे किस दिशा में नहीं रखना चाहिए और कौन-सी दिशा सबसे सूटेबल होती है?

किस दिशा में फीनिक्स की तस्वीर नहीं है शुभ?

वास्तु शास्त्र और फेंग शुई के सिद्धांतों के अनुसार, फीनिक्स पक्षी की तस्वीर को घर में लगाने के दौरान दिशा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि दिशा का चुनाव घर की ऊर्जा और सकारात्मकता या नकारात्मकता पर प्रभाव डालता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, फीनिक्स पक्षी की तस्वीर दक्षिण दिशा में लगाने की मनाही है. माना जाता है कि इससे अत्यधिक ऊर्जा या आवेशपूर्ण स्थिति पैदा होती है, जिससे घर में तनाव और संघर्ष बढ़ने की संभावना होती है, क्योंकि दक्षिण दिशा पहले से ही आग, नकारात्मक ऊर्जा और मृत्यु का प्रतीक मानी जाती है।

---विज्ञापन---

ये दिशा है बेस्ट

पूर्व दिशा को नवीनता और नये अवसरों का प्रतीक माना जाता है। फीनिक्स पक्षी का प्रतीक पुनर्जन्म और नवीकरण का होता है, जो इस दिशा में बहुत अच्छा प्रभाव डालता है। इस दिशा में फीनिक्स की तस्वीर को रखने से घर में नये शुरुआत के अवसर आते हैं, और यह उत्साह और ऊर्जा को भी बढ़ाता है।

उत्तर-पूर्व दिशा को भी ज्ञान और आध्यात्मिक ऊर्जा का स्रोत माना जाता है। फीनिक्स की तस्वीर यहां रखने से धैर्य, शक्ति, और सकारात्मक परिवर्तन की ऊर्जा उत्पन्न होती है। यह दिशा घर में शांति और मानसिक स्पष्टता लाने के लिए उपयुक्त होती है, जो फीनिक्स के पुनः जन्म और नवीकरण के गुणों से मेल खाती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: विदुर नीति से सीखें झूठे लोगों की पहचान, इन 5 लक्षणों से जानें कौन कर सकता है विश्वासघात!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Mar 20, 2025 02:48 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola