हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Mangal Gochar 2025: मंगल ने किया पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर, पलटेगा 3 राशियों का भाग्य; धन से भरी रहेगी तिजोरी!

Mangal Gochar 2025: 12 जनवरी, 2025 की रात से मंगल ग्रह ने बृहस्पति के नक्षत्र पुनर्वसु में गोचर कर रहे हैं. यह एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना है। मंगल ग्रह का नक्षत्र यह गोचर 3 राशियों के लिए बेहद शुभ और फलदायी साबित होने के योग दर्शा रहा है। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Mangal Gochar 2025: रविवार 12 जनवरी, 2025 की रात 11 बजकर 52 मिनट से ग्रहों के सेनापति मंगल पुष्य से निकलकर पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। पुनर्वसु आकाश मंडल का 7वां नक्षत्र है, जिसके स्वामी गुरु बृहस्पति हैं। पुनर्वसु नक्षत्र एक शुभ और फलदायी नक्षत्र है, जिसमें मंगल गोचर अच्छा माना गया है। मंगल ऊर्जा, साहस और क्रिया के ग्रह हैं। पुनर्वसु नक्षत्र के गुणों के साथ यह संयोजन सकारात्मक और सृजनात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देते हैं।

पुनर्वसु नक्षत्र में मंगल गोचर का ज्योतिष महत्व

पुनर्वसु नक्षत्र में मंगल का गोचर ज्योतिष में विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यह दो प्रभावशाली ग्रहों और नक्षत्रों के गुणों का संगम है। मंगल ऊर्जा, साहस, आत्मविश्वास और क्रिया का प्रतीक है, जबकि पुनर्वसु नक्षत्र सौम्यता, पुनर्सृजन, समृद्धि और संतुलन का प्रतिनिधित्व करता है। पुनर्वसु नक्षत्र के स्वामी बृहस्पति ज्ञान, धर्म और समृद्धि के कारक यानी स्वामी और नियंत्रक हैं। मंगल और गुरु का यह संयोजन आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देता है। गुरु के प्रभाव के कारण यह समय धर्म और अध्यात्म के मामलों में गहरी रुचि उत्पन्न करता है। वहीं, मंगल की ऊर्जा धार्मिक कार्यों को तेजी से पूरा करने में मदद करती है, जैसे कि यज्ञ, पूजा, तीर्थयात्रा आदि।

ये भी पढ़ें: Ganga Snan: इस दिन अमृतमय हो जाता है गंगाजल, जनवरी में इस तारीख को है गंगा स्नान का सबसे पवित्र दिन!

विज्ञापन

पुनर्वसु नक्षत्र में मंगल गोचर का राशियों पर असर

मंगल भूमि और संपत्ति का कारक है। पुनर्वसु नक्षत्र में इसका गोचर भूमि और संपत्ति से जुड़े मामलों को सुलझाने में मदद कर सकता है। संपत्ति खरीदने या बेचने के लिए यह समय शुभ माना जाता है। यह गोचर 3 राशियों के जातकों के लिए आर्थिक रूप से समृद्धि लाने वाला हो सकता है। विशेष रूप से उन क्षेत्रों में जो कृषि, रियल एस्टेट, और शिक्षा से जुड़े हैं, वहां लाभ की संभावना अधिक रहती है।

मेष राशि

पुनर्वसु नक्षत्र में मंगल का नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि के लिए धन वृद्धि का संकेत दर्शा रहा है। मंगल के इस नक्षत्र में गोचर से आपकी धन-समृद्धि पर सकारात्मक असर होगा। रुके हुए पैसे मिलने की संभावना है, और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। खासकर प्रॉपर्टी या शेयर बाजार से जुड़े मामलों में निवेश से लाभ मिलेगा। कामकाज और कारोबार पर सकारात्मक असर होंगे। व्यापार में नई संभावनाएं और अवसर मिलेंगे। साझेदारी में काम करने वालों को बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। किसी पुराने क्लाइंट से जबरदस्त फायदा मिलने की संभावना है। लंबे समय से अधूरे कार्यों को पूरा करने का समय है। फैमिली लाइफ, रिलेशनशिप और लव लाइफ पर सकारात्मक असर होंगे, पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लाइफ पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं।

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए मंगल धन लाभ और समृद्धि का योग लेकर आ रहे हैं। योजना और लक्ष्य पर सकारात्मक असर दिखाई देगा। भविष्य की योजनाएं साकार होंगी। बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें पूरा करने का आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी पर सकारात्मक असर प्रभाव होगा, प्रमोशन या नई नौकरी का योग बन रहा है। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी क्षमता को पहचान मिलेगी। सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है। फ्रीलांस या पार्ट-टाइम कार्य से भी अतिरिक्त आय होगी। नई संपत्ति खरीदने का अवसर मिलेंगे। आर्थिक योजनाओं में सफलता मिलेगी। कामकाज और कारोबार पर सकारात्मक असर होगा। व्यवसाय विस्तार के लिए यह समय अनुकूल है। मार्केटिंग और नेटवर्किंग के जरिए कारोबार बढ़ेगा। परिवार में खुशियां और समृद्धि का माहौल रहेगा। रोमांटिक जीवन में मधुरता आएगी।

वृश्चिक राशि

मंगल का नक्षत्र परिवर्तन वृश्चिक राशि के लिए आर्थिक रूप से फायदेमंद साबित होगा, क्योंकि इस राशि के स्वामी स्वयं मंगल हैं। नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। नौकरी बदलने का सही समय है। पुराने प्रोजेक्ट में सफलता के कारण नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। आपके काम की प्रशंसा होगी। आपके बड़े प्रोजेक्ट अब गति पकड़ेंगे। नई तकनीक अपनाने से लाभ मिलेगा। नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए यह समय उत्तम है। आपकी दूरदृष्टि और निर्णय लेने की क्षमता की सराहना होगी। आय में अप्रत्याशित वृद्धि होगी। व्यवसाय में विस्तार और नई साझेदारी के योग बनेंगे। सरकारी कामकाज में सफलता मिलेगी। प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे होंगे, और आपका प्रभाव बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति के अवसर प्राप्त होंगे। नई जिम्मेदारियों से करियर ग्रोथ होगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Numerology: 2025 में इस मूलांक की 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर होगी हनुमान जी की खास कृपा, बनेंगे बिगड़े काम!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola