Lucky Zodiac Signs: 5 जुलाई, 2026 को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और दिन रविवार है. यह दिन सूर्य देव की उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन सूर्य साधना करने से मान-सम्मान, आत्मविश्वास, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में उन्नति का आशीर्वाद मिलता है. साथ ही इस दिन रवि योग के साथ आयुष्यमान और सौभाग्य योग का शुभ संयोग शतभिषा और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में बन रहा है, जिससे यह दिन विशेष रूप से शुभ और लाभदायक रहने के संकेत दे रहा है.
5 जुलाई को ग्रहों की स्थिति काफी खास रहने वाली है. इस दिन की कालपुरुष कुंडली में सिंह राशि में केतु और शुक्र एक साथ रहेंगे. वहीं कुंभ राशि में राहु और चंद्रमा की युति बनेगी. इसके अलावा कर्क राशि में बुध और गुरु का शुभ मिलन भी देखने को मिलेगा. अन्य ग्रहों की स्थिति में कोई बदलाव नहीं रहेगा. मंगल वृषभ राशि में, सूर्य मिथुन राशि में और शनि मीन राशि में गोचर करेंगे. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, 5 जुलाई को बनने वाले ये ग्रहों के योग और संयोग सभी 12 राशियों पर असर डालेंगे. हालांकि इनमें से 5 राशियों के लिए यह दिन सबसे ज्यादा शुभ साबित हो सकता है. इन राशियों के लोगों को नौकरी, कारोबार और आमदनी के मामले में अच्छे अवसर मिलने के प्रबल संकेत हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं.
5 जुलाई का मेष राशिफल
इस दिन आपके अंदर अलग ही एनर्जी देखने को मिलेगी. काम में तेजी आएगी और फैसले लेने में हिचक कम रहेगी. ऑफिस में आपकी बातों को गंभीरता से सुना जाएगा और कोई नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है. बिजनेस में कोई पुराना क्लाइंट फिर से जुड़ने की संभावना है. पैसों के मामलों में धीरे-धीरे सुधार दिखेगा, लेकिन साथ में खर्च भी अचानक बढ़ सकते हैं, इसलिए बैलेंस बनाए रखना जरूरी रहेगा. घर में किसी बड़े की सलाह काम आ सकती है. दोस्तों का सपोर्ट मिलेगा और मूड बेहतर रहेगा. सेहत ठीक रहेगी, लेकिन थकान को नजरअंदाज न करें.
यह भी पढ़ें: Numerology Birth Date: इन डेट्स में जन्मे लोग फ्लर्ट करने में होते हैं सबसे ‘डिसेंट’, हर कोई हो जाता है इंप्रेस
5 जुलाई का मिथुन राशिफल
यह दिन आपके लिए कम्युनिकेशन और कनेक्शन का पावरफुल टाइम है. आपकी बातों का असर लोगों पर साफ दिखेगा और नए कॉन्टैक्ट बनने की संभावना है, जो आगे चलकर काम आएंगे. करियर में कोई नया ऑफर या मौका मिल सकता है. स्टूडेंट्स का फोकस भी बेहतर होगा. बिजनेस में छोटे लेकिन स्मार्ट फैसले फायदा देंगे. आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार के संकेत हैं. घर-परिवार में थोड़ी व्यस्तता रह सकती है. लव लाइफ में साफ और सीधी बातचीत जरूरी रहेगी. सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन नींद पूरी लेना जरूरी होगा.
5 जुलाई का सिंह राशिफल
यह दिन आपके लिए काफी स्ट्रॉन्ग और प्रभावशाली रहने वाला है. आत्मविश्वास हाई रहेगा और लोग आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे. लीडरशिप वाली स्थिति बन सकती है और ऑफिस में आपकी राय को महत्व मिलेगा. बिजनेस में कोई बड़ा फैसला लेने का मौका मिल सकता है. पैसों के मामलों में अच्छा मूवमेंट दिखेगा, लेकिन जल्दबाजी में निवेश से बचना जरूरी है. परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और किसी पुराने काम का रिजल्ट भी मिल सकता है. सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन तनाव से बचना जरूरी होगा.
यह भी पढ़ें: Birth Date Numerology: इन बर्थ डेट वालों की ओर खिंचे चले आते हैं लोग, कॉन्फिडेंस से लिखते हैं सफलता की कहानी
5 जुलाई का कुंभ राशिफल
यह दिन आपके लिए थोड़ी बदलाव भरी और गहरी सोच वाला हो सकता है. आप पुरानी चीजों को नए नजरिए से देखने लगेंगे. करियर में कोई बड़ा ट्विस्ट या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. बिजनेस में टेक्नोलॉजी से फायदा मिलने के संकेत हैं. पैसों में अचानक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. दोस्तों से बातचीत उपयोगी साबित होगी, लेकिन इमोशनल फैसलों से बचना होगा. मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है, इसलिए शांत रहना जरूरी है. सेहत पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी और आराम को प्राथमिकता दें.
5 जुलाई का मीन राशिफल
यह दिन आपके लिए शांत लेकिन सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएगा. मन थोड़ा स्थिर और क्लियर महसूस करेगा. आध्यात्मिक या शांत माहौल में रुचि बढ़ सकती है. काम में धीरे-धीरे सुधार दिखेगा और आपकी परफॉर्मेंस नोटिस हो सकती है. बिजनेस में नए आइडियाज काम आ सकते हैं. आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार के संकेत हैं. घर में शांति और सपोर्ट मिलेगा. किसी पुराने तनाव से राहत मिल सकती है. सेहत में सुधार होगा और एनर्जी वापस महसूस होगी.
यह भी पढ़ें: Dry Tree Dream Meaning: सपने में सूखा पेड़ देखना है किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
गुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
8 hrs agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
2 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
4 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
6 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines