हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Lucky Zodiac Sign: 13 जून से इन 5 राशियों को मिल सकती है सफलता, सम्मान और धन, होगी तरक्की

Lucky Zodiac Sign: 13 जून को मासिक शिवरात्रि, सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है. उच्च के चंद्रमा और गजलक्ष्मी योग से 5 राशियों की किस्मत चमक सकती है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन
Photo Source: Gemini AI

Lucky Zodiac Sign: 13 जून, 2026 को ज्येष्ठ अधिकमास की त्रयोदशी तिथि और दिन शनिवार है, जो पुरुषोत्तम मास का 28वां दिन है. यह दिन अपने आप में बेहद खास है, क्योंकि इस दिन अधिकमास की मासिक शिवरात्रि हैं यानी भगवान शिव और देवी पार्वती के मिलन का मासिक दिवस. केवल इतना ही नहीं, इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ अमृत सिद्धि योग का दिव्य संयोग भी होने से यह दिन और भी खास हो गया है. ऊधर खगोलीय व्यवस्था में चंद्रमा वृषभ राशि में गोचरस्थ होकर उच्च अवस्था में हैं. साथ ही इसी राशि में सूर्य-चंद्र की युति बनी हुई है. दूसरी महत्वपूर्ण युति कर्क राशि में गुरु-शुक्र से मिलन से बना हैं और गजलक्ष्मी योग का निर्माण हो रहा है. बाकी ग्रहों की स्थिति यथावत है यानी मेष में मंगल, मिथुन में बुध स्वगृही होकर बैठे हैं, जबकि सिंह में केतु, कुंभ में राहु और मीन में शनि विराजमान हैं. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, 13 जून के इन शुभ योग-संयोग से 5 राशियों पर सबसे अधिक असर होगा. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनकी तरक्की हो सकती है और उन्हें सफलता, सम्मान और धन मिल सकता है?

13 जून का वृषभ राशिफल

13 जून का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए विशेष उपलब्धियों का दिन साबित हो सकता है. चंद्रमा आपकी ही राशि में उच्च स्थिति में हैं. इससे आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा. लंबे समय से अटका काम आगे बढ़ने के चांस हैं. आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत महसूस होगी. जॉब प्लेस पर आपकी बात को महत्व मिलेगा. सीनियर अधिकारी आपके प्रदर्शन से संतुष्ट दिखेंगे. बिजनेस में ग्राहक बढ़ सकते हैं. किसी पुराने निवेश से भी लाभ के संकेत हैं. फैमिली वातावरण खुशनुमा रहेगा. लाइफ पार्टनर का सहयोग मन को राहत देगा. संतान की उपलब्धि खुशी दे सकती है. आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा. किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से संपर्क भविष्य में लाभदायक साबित हो सकता है. किसी बुजुर्ग महिला को हेल्प करने से प्रसन्नता मिलेगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और मानसिक संतुलन भी अच्छा रहेगा.

यह भी पढ़ें: Numerology Love Traits: ‘फ्लर्टिंग’ को माइंड गेम की तरह खेलते हैं इस मूलांक के लोग, अंक ज्योतिष में जानें दिलचस्प खुलासा

विज्ञापन

13 जून का कर्क राशिफल

13 जून का दिन कर्क राशि के लिए सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला सिद्ध होगा. गुरु और शुक्र का प्रभाव भाग्य को मजबूत करेगा. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. आपकी सलाह लोगों को प्रभावित करेगी. बिजनेस के विस्तार की योजना सफल हो सकती है. किसी महत्वपूर्ण बैठक से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. बचत बढ़ाने का अवसर मिलेगा. इससे धन संबंधी चिंता कम हो सकती है. यात्रा का योग भी लाभकारी सिद्ध हो सकता है. नए काम को शुरू करने में मित्रों का सहयोग मिलेगा. आर्थिक सहायता भी प्राप्त होगी. घर के लोग भी साथदेंगे. परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद लाभ पहुंचाएगा. घर में शुभ कार्य के आयोजन का प्लान बन सकता है. प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी. संबंध और मजबूत होंगे. स्टूडेंट जातकों को टेस्ट रिजल्ट में मनचाहा परिणाम मिलने की संभावना है.

13 जून का सिंह राशिफल

सिंह राशि के जातकों के लिए 13 जून का दिन नए अवसर लेकर आ सकता है. रुके हुए प्रयासों को गति मिलेगी. करियर में आगे बढ़ने का रास्ता साफ होता दिखेगा. किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी. नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को अच्छी सूचना मिल सकती है. व्यवसाय में नए अनुबंध मिलने के संकेत हैं. बैंकिंग या निवेश से जुड़ी योजना लाभ दे सकती है. सामाजिक सेवा में भाग लेने का अवसर मिलेगा. इससे आपका सम्मान बढ़ेगा. लोग आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना करेंगे. परिवार में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी. भाई-बहनों से संबंध मजबूत होंगे. आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव दिख सकता है. अचानक लाभ का भी योग बन रहा है. स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहेंगे तो ऊर्जा बनी रहेगी. आत्मविश्वास पूरे दिन ऊंचा रहेगा.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Numerology Love Life: इन जन्म तिथि वालों के होते हैं कई अफेयर, कहलाते हैं ‘क्रश किंग’

13 जून का वृश्चिक राशिफल

13 जून वृश्चिक राशि के जातकों लिए उपलब्धियों का नया द्वार खोल सकता है. साझेदारी के कामों में सफलता मिलने के संकेत हैं. लंबे समय से चल रही बातचीत किसी समझौते में बदल सकती है. करियर में प्रगति का रास्ता बनेगा. अधिकारियों का भरोसा बढ़ेगा. व्यापारियों को बड़ा ग्राहक मिल सकता है. पुराने ग्राहक फिर लौट सकते हैं. आर्थिक लाभ के नए स्रोत बन सकते हैं.सोसाइटी से जुड़ा मामला आपके पक्ष में सुलझ सकता है. पारिवारिक जीवन में सामंजस्य रहेगा. जीवनसाथी की सलाह उपयोगी साबित होगी. किसी पुराने मित्र से मुलाकात सुखद रहेगी. अहंकार छोड़ने से रिश्ते में गर्माहट लौट सकती है. निवेश से जुड़े निर्णय लाभदायक हो सकते हैं. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. मानसिक तनाव कम होगा. भविष्य को लेकर सकारात्मक सोच विकसित होगी.

विज्ञापन

13 जून का मीन राशिफल

13 जून का दिन मीन राशि के जातकों के लिए भाग्य और परिश्रम दोनों का सुंदर मेल लेकर आया है. नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है. आज आप किसी कठिन समस्या का समाधान निकालकर पहचान बना सकते हैं. करियर में आपकी मेहनत रंग ला सकती है. नौकरीपेशा लोगों को प्रशंसा मिलने की संभावना है. व्यापार में आय बढ़ाने के नए अवसर सामने आ सकते हैं. व्यापार में नई रणनीति लाभ दे सकती है. धन आगमन के संकेत मजबूत हैं. परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा. घर में सकारात्मक माहौल रहेगा. किसी धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधि में रुचि बढ़ सकती है. स्टूडेंट लोगों के लिए एकाग्रता बेहतर रहेगी. प्रेम जीवन में विश्वास बढ़ेगा. स्वास्थ्य में सुधार महसूस होगा. पुराने तनाव धीरे-धीरे कम हो सकते हैं. आत्मिक संतोष पूरे दिन बना रहेगा.

यह भी पढ़ें: Heartbreaker Zodiac Signs: प्यार से ज्यादा दिल तोड़ने के लिए बदनाम हैं इन 3 राशियों के लोग, कहलाते हैं ‘हार्टब्रेकर स्टोन’

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola