कर्ज मुक्ति के लिए तुला राशि वालों को पहनना चाहिए ये खास रत्न, जल्द मिलेगा आर्थिक तंगी से छुटकारा

Lucky Stone For Tula Rashi: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुला राशि के जातकों को आर्थिक तंगी दूर करने के लिए ओपल रत्न पहनना चाहिए। इसे धारण करने से कर्ज संबंधित सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं। तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Lucky Stone For Tula Rashi

Lucky Stone For Tula Rashi

विज्ञापन

Lucky Stone For Tula Rashi: किसी भी जातक के जीवन में ग्रहों और नक्षत्रों के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी ग्रह अलग-अलग रत्न से जुड़े होते हैं। मान्यता है कि ये रत्न ग्रहों के नकारात्मक प्रभावों को कम करने और शुभ परिणाम देने में मदद करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन रत्नों से जीवन के विभिन्न पहलुओं जैसे- करियर, धन, लव, वैवाहिक जीवन और स्वास्थ्य आदि अन्य संबंधित समस्याओं को कम करने या उसे जड़ से समाप्त करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

लेकिन, आपको बता दें कि सभी राशियों के लिए अलग-अलग रत्न धारण करने को कहा गया है। यह ग्रहों और नक्षत्रों के आधार पर निर्धारित होते हैं। तो आज इस खबर में जानेंगे तुला राशि वालों के लिए सबसे भाग्यशाली रत्न कौन सा है साथ ही यह कर्ज मुक्ति दिलवाने में किस तरह मदद करता है। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

जानें तुला राशि वालों के लिए रत्न (Tula Rashi Ke liye lucky stone)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुला राशि के जातकों को ओपल और हीरा रत्न पहनना चाहिए। शास्त्र के अनुसार, तुला राशि के जातकों का स्वामी शुक्र ग्रह है साथ ही शुक्र ग्रह मीडिया और फिल्म संबंधित क्षेत्रों का कारक ग्रह होते है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र ग्रह का संबंध ओपल और हीरा रत्न से होता है। जिसके कारण तुला राशि के जातकों को ओपल और हीरा रत्न धारण करने का सलाह दिया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुला राशि के  जातक यदि ओपल या हीरा रत्न धारण करते हैं, तो उन्हें सभी कार्यों में सकारात्मक गुण, सुख, समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। तो आइए कर्ज मुक्ति के लिए तुला राशि के जातकों को कौन सा रत्न धारण करना चाहिए।

विज्ञापन

कर्ज मुक्ति के लिए रत्न (Tula Rashi Ke liye lucky stone)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुला राशि के जातकों को कर्ज मुक्ति के लिए ओपल रत्न धारण करना चाहिए। मान्यता है कि जो जातक ओपल रत्न धारण करते हैं, उनको कई बड़े लाभ प्राप्त होते हैं। साथ ही उनके जीवन से सारी समस्याएं भी खत्म हो जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यदि किसी तुला राशि के जातक पर कर्ज का ज्यादा बोझ है, तो ओपल रत्न धारण करने से आर्थिक तंगी से मुक्ति भी मिल सकती है। इसके साथ ही जो जातक रोजगार संबंधित समस्याओं से जूझ रहे हैं, उन्हें भी मुक्ति मिल सकती हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ