देवउठनी एकादशी के दिन जरूर करें 6 काम, भगवान विष्णु होंगे प्रसन्न

Dev Uthani Ekadashi 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवउठनी एकादशी के दिन कुछ उपाय करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही जीवन खुशहाल रहता है। तो आइए उन उपायों को विस्तार से जानते हैं।

Dev Uthani Ekadashi 2023:

Dev Uthani Ekadashi 2023:

Dev Uthani Ekadashi 2023: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत अधिक महत्व होता है। मान्यता है कि देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु सोते हैं और देवउठनी एकादशी के दिन यानी चार महीने बाद योग निद्रा से जागते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कहा जाता है कि देवउठनी एकादशी के दिन से ही भगवान विष्णु पूरे सृष्टि का कार्यभार संभालते हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवउठनी एकादशी के दिन से ही सभी प्रकार के मांगलिक कार्य की शुरुआत हो जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो जातक देवउठनी एकादशी के दिन व्रत रखते हैं, उन्हें वैंकुठ की प्राप्ति होती है। साथ ही सभी पापों से मुक्ति भी मिलता है। लेकिन इसके लिए कुछ नियमों का पालन करना पड़ता है। तो आइए आज इस खबर में जानेंगे देवउठनी एकादशी के दिन कौन से नियमों का पालन करना चाहिए।

इस दिन जरूर करें ये काम

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवउठनी एकादशी के दिन जातक को ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करना चाहिए। इसके बाद व्रत का संकल्प लेना चाहिए।

संकल्प लेने के बाद जातक भगवान श्री नारायण को केसर और दूध से अभिषेक करना चाहिए इसके साथ ही उनकी आरती भी उतारनी चाहिए।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, एकादशी के दिन भगवान श्री हरी को सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं साथ ही उनकी कृपा भी बनी रहती है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो जातक देवउठनी एकादशी के दिन निर्जला व्रत रखते हैं, उन्हें भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवउठनी एकादशी के दिन पूजा के दौरान भगवान विष्णु के मंत्र और स्तोत्र का जाप करना जरूर करना चाहिए।

देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए भजन और कीर्तन जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से श्री हरी के साथ सभी देवी-देवता प्रसन्न होते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ