Love Rashifal 27 November: आयुष्मान योग का 5 राशियों की लव लाइफ पर पड़ेगा गहरा प्रभाव, 3 की पक्की होगी शादी!

Love Rashifal 27 November 2024: प्रेम के कारक ग्रह शुक्र देव कल किन-किन राशियों पर मेहरबान होंगे, ये जानने के लिए पढ़ें 27 नवंबर का लव राशिफल। इसी के साथ आपको बुधवार के दिन का अपना लकी कलर और शुभ अंक भी जाने को मिलेगा।

Love Rashifal 27 November 2024

लव राशिफल 27 नवंबर 2024

विज्ञापन

Love Rashifal 27 November 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र देव को विशेष स्थान प्राप्त है, जो प्रेम के कारक ग्रह हैं। माना जाता है कि जब-जब शुक्र देव राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, तो उसके प्रभाव से 12 राशियों के प्रेम जीवन में बदलाव आता है। इसके अलावा समय-समय पर शुक्र के गोचर करने से अशुभ और शुभ योग भी बनता है, जिसका असर प्रत्येक व्यक्ति की लव लाइफ पर देखने को मिलता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, कल 27 नवंबर 2024, दिन बुधवार को मार्गशीर्ष माह की कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। साथ ही आयुष्मान योग बन रहा है, जिसका असर 12 राशियों की लव लाइफ पर पड़ेगा। चलिए जानते हैं ये योग आपके लिए शुभ रहेगा या अशुभ।

मेष राशि

शादीशुदा और कमिटेड रिलेशनशिप में मौजूद कपल के लिए कल का पूरा दिन यादगार रहने वाला है। साथी के साथ समय बिताने से पुरानी यादें ताजा होंगी। इसके अलावा मानसिक शांति मिलेगी। सिंगल जातकों का रिश्ता भी दिन खत्म होने से पहले पक्का हो सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 4

वृषभ राशि

जो लोग अविवाहित हैं, उनकी कल मुलाकात उनके सोलमेट से हो सकतीहै। शादीशुदा और कमिटेड रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच चल रही परेशानियां खत्म होंगी।

विज्ञापन

पार्टनर के साथ समय बिताने से खुशी महसूस होगी।

शुभ रंग- पिंक

विज्ञापन

शुभ अंक- 8

मिथुन राशि

अगर आप कमिटेड रिलेशनशिप में हैं या आपकी शादी हो चुकी है, तो कल का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। कपल के बीच आपसी प्रेम बढ़ेगा। इसके अलावा दोपहर बाद कहीं बाहर जाने का प्लान भी बन सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 2

विज्ञापन

कर्क राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के माता-पिता उनके रिश्ते के लिए मान जाएंगे, जिससे दिन यादगार बनेगा। शादीशुदा कपल को भी अकेले में वक्त बिताने का भरपूर मौका मिलेगा, जिससे आप दोनों के बीच चल रही गलतफहमी दूर होगी।

शुभ रंग- गुलाबी

विज्ञापन

शुभ अंक- 5

सिंह राशि

शादीशुदा और कमिटेड रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच किसी अन्य व्यक्ति के कारण परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। यदि आपने धैर्य से स्थिति को संभालने का प्रयास नहीं किया, तो रिश्ता टूट भी सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 9

विज्ञापन

कन्या राशि

अगर आपकी शादी हो चुकी है, तो कल का दिन आपके लिए यादगार रहने वाला है। पार्टनर के साथ डेट पर जाने का प्लान बनेगा  रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के लिए भी कल का दिन सुनहरा रहने वाला है। साथी के साथ वक्त बिताने का अच्छा खासा समय मिलेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 3

विज्ञापन

तुला राशि

जिन लोगों के माता-पिता उनकी शादी के लिए रिश्ता ढूंढ रहे हैं, उन्हें जल्द खुशखबरी मिलने की संभावना है। शादीशुदा और कमिटेड रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच आई दूरियां खत्म होंगी। अकेले में वक्त बिताने से गलतफहमी दूर होगी।

शुभ रंग- ऑरेंज

विज्ञापन

शुभ अंक- 7

वृश्चिक राशि

कल का दिन शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल के हित में नहीं रहेगा। पुरानी बातों को लेकर पार्टनर से झगड़ा हो सकता है, जिससे नकारात्मक असर सेहत पर भी पड़ेगा। सिंगल जातकों की कुंडली में ग्रहों की स्थिति अनुकूल नहीं है, जिसके कारण फिलहाल विवाह का योग नहीं बन रहा है।

विज्ञापन

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 9

विज्ञापन

धनु राशि

सिंगल जातकों की मुलाकात दिन खत्म होने से पहले उनके सोलमेट से हो सकती है। शादीशुदा और कमिटेड रिलेशनशिप में मौजूद कपल का दिन यादगार रहने वाला है। पार्टनर की कुछ बातों को अनदेखा करेंगे, तो दिन अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग- आसमानी

विज्ञापन

शुभ अंक- 5

मकर राशि

बीते दोनों यदि आपका अपने पार्टनर से झगड़ा हुआ है, तो उस बारे में पार्टनर से बात करने के लिए यह समय उपयुक्त नहीं है। अन्यथा आप दोनों का रिश्ता हमेशा के लिए टूट सकता है  सिंगल जातकों की कुंडली में ग्रहों की स्थिति सही नहीं है, जिसके कारण विवाह का योग नहीं बन रहा है।

विज्ञापन

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 2

विज्ञापन

कुंभ राशि

शादीशुदा और कमिटेड रिलेशनशिप में मौजूद जातक का पार्टनर उन्हें सरप्राइज देने के लिए कहीं बाहर लेकर जा सकता है। अकेले में साथी के साथ वक्त बिताने से उन्हें अच्छे से जानने का मौका मिलेगा, जिससे आपसी प्रेम बढ़ेगा और रिश्ते में गहराई आएगी। सिंगल जातकों का रिश्ता घरवालों के आशीर्वाद से पक्का हो सकता है।

शुभ रंग- भूरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

मीन राशि

अगर आप किसी को पसंद करते हैं, तो कल उन्हें प्रपोज करने के लिए दिन उपयुक्त है। उम्मीद है कि वह आपको हां कर देंगे। शादीशुदा और कमिटेड रिलेशनशिप में मौजूद कपल के लिए कल का दिन यादगार रहने वाला है। मूवी डेट पर जाने का प्लान बन सकता है।

शुभ रंग- हरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 4

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ