Guru Margi 2025: देवगुरु बृहस्पति 5 राशियों का खोलेंगे भाग्य, 2025 में हो जाएंगे मालामाल!

Guru Margi 2025: 14 मई 2025 को देवगुरु बृहस्पति द्वारा बुध के स्वामित्व वाली राशि मिथुन में प्रवेश करेंगे। ऐसे में 5 राशियों के लोगों को नौकरी, व्यापार, विवाह और प्रेम संबंधित लाभ होंगे। आइए जानते हैं वो राशियां कौन सी हैं?

Guru Margi 2025 Jupiter will open the fortunes of 5 zodiac signs they will become rich

गुरु मार्गी 2025

Guru Margi 2025: वैदिक ज्योतिष के अनुसार ज्ञान के सागर देवगुरु बृहस्पति 12 साल बाद मार्गी होंगे, इसके शुभ असर 5 राशियों पर होंगे। नौकरी, व्यापार, विवाह और प्रेम के मामले में राशियों को सफलता मिलने वाली है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो संतान, पवित्र स्थल, बड़े भाई, वृद्धि, धन, शिक्षा, शिक्षक, धार्मिक कार्य, मंगल कार्य दान और पुण्य आदि के कारक ग्रह देवगुरु बृहस्पति हैं। गुरुवार को पूजा-अर्चना करने के अलावा पीले रंग को धारण करने और बड़े-बूढ़ों की इज्जत करने से ग्रह देवगुरु बृहस्पति की कृपा पाई जा सकती है। खासतौर पर जिन लोगों की दाढ़ी और बाल सफेद होते हैं उनका कभी अपमान न करने की सलाह दी जाती है। अपमान करने से गुरु ग्रह खराब होता है और फिर इसके दुष्प्रभाव का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

2025 में देवगुरु बृहस्पति मार्गी

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2025 में गुरु द्वारा महाराशि परिवर्तन किया जाएगा। 14 मई 2025 को वृषभ राशि से निकलकर बुध के स्वामित्व वाली राशि मिथुन में गुरु गोचर करेंगे। ये परिवर्तन करीब 12 साल बाद होने जा रहा है। ऐसे में 5 राशियों को लाभ होने वाला है।

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए देवगुरु बृहस्पति मार्गी होना लाभकारी रहेगा। कारोबार में तरक्की के साथ समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कई दिनों का अटका काम जल्द पूरा होगा। बड़े-बूढ़ों को सम्मान करने सफलता हासिल होगी। मेहनत और लगन के साथ किया गया कार्य आपको सफल बनाने में मदद करेगा।

वृषभ राशि

साल 2025 में गुरु गोचर से वृषभ राशि के लोगों को उत्तम फल की प्राप्ति होगी। धन बढ़ोतरी के साथ-साथ कारोबार में भी वृद्धि होगी। प्रेम विवाह के योग बनेंगे। नए लोगों से मुलाकात और मान-सम्मान बढ़ेगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- स्वराशि के साथ 5 राशियों की किस्मत चमकाएंगे शनि, 2025 में धारण करेंगे चांदी के पाये!

कर्क राशि 

कर्क राशि के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाला गुरु गोचर रहेगा। प्रेम संबंध बढ़ेंगे। नौकरीपेशा का प्रमोशन और आय वृद्धि के योग हैं। सोच-समझकर ही आप कोई फैसला ले पाएंगे, जो आपका सम्मान बढ़ाने में मददगार होगा।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

जीवनसाथी के साथ संबंध में सुधार होगा। आपके लिए समय मिलाजुला रहेगा। चिंता मुक्त और मन प्रसन्न रहेगा। बड़े-बूढ़ों का सम्मान करना लाभकारी रहेगा। व्यापार में तरक्की मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी अच्छा समय चलेगा। गुरु की कृपा से आपको सुख-सुविधा की प्राप्ति होगी।

मीन राशि

जल्दबाजी का फैसला लेना सही नहीं रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा। सफलता की ओर आप आगे बढ़ेंगे और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। विदेश जाने का योग बन सकता है। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करना लाभकारी रहेंगे। तरक्की की नई सीढ़ियां चढ़ेंगे।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ