Love Rashifal 25 January 2025: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह का खास महत्व है, जिसे प्रेम का कारक ग्रह भी माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जिन लोगों की कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होती है, उनकी लव लाइफ में सदा प्यार बरकरार रहता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 25 जनवरी 2025 को माघ माह की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। साथ ही ध्रुव योग और व्याघात योग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा शनिवार को कुछ लोगों को शुक्र देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी, जिसके कारण उनके संबंधों में मधुरता आएगी। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि शनिवार का दिन आपका कैसा रहेगा, तो इसके लिए पढ़ें 25 जनवरी का लव राशिफल।
मेष राशि
प्यार और रोमांस के मामले में शनिवार का दिन मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। सिंगल लोगों की जन्म कुंडली में विवाह का प्रबल योग है।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 6
वृषभ राशि
जिन कपल के रिश्ते में लंबे समय से परेशानियां आ रही हैं, उन्हें जल्द ही समस्याओं का समाधान मिलेगा। यदि आप पुरानी बातों को भुलाने का प्रयास करेंगे, तो ये आपके रिश्ते के लिए अच्छा रहेगा।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 8
मिथुन राशि
शनिवार का दिन शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। रिश्ते में चल रही परेशानियां खत्म होंगी। डेट पर जाने का प्लान बनाएंगे, तो इससे रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 4
कर्क राशि
प्यार के मामले में आने वाला समय कर्क राशि के जातकों के लिए उत्तम रहेगा। साथी संग अच्छा समय बिताएंगे। सिंगल लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग- स्लेटी
शुभ अंक- 2
सिंह राशि
शुक्र देव की कृपा से अविवाहित जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है। शादीशुदा लोगों का दिन सामान्य रहेगा। फिलहाल लव लाइफ में चल रही परेशानियां दूर नहीं होंगी, बल्कि परिस्थिति पहले के मुकाबले और ज्यादा खराब हो सकती है।
शुभ रंग- सुनहरा
शुभ अंक- 1
कन्या राशि
यदि आपका जीवनसाथी आपसे नाराज है, तो उनसे जल्द से जल्द बात करने का प्रयास करें। गलतफहमियों के कारण आपका रिश्ता सदा के लिए टूट सकता है। रिलेशनशिप में मौजूद जातकों की सोलमेट से किसी बेकार की बात पर अनबन हो सकती है।
शुभ रंग- काला
शुभ अंक- 9
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: नौकरी के मामले में 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 2025? पंडित सुरेश पांडेय से जानें राशिफल
तुला राशि
शादीशुदा जातकों का दिन प्यार के मामले में सामान्य रहेगा। कहीं घूमने जाने का प्लान बना हुआ है, तो वो कैंसिल हो सकता है। कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत न होने के कारण रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का साथी संग झगड़ा हो सकता है।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक- 5
वृश्चिक राशि
साथी के साथ मजाक करना भारी पड़ सकता है। फालतू बात पर शादीशुदा कपल के बीच लड़ाई हो सकती है। वहीं जो लोग अविवाहित हैं लेकिन रिलेशनशिप में हैं, उनका भी साथी से झगड़ा हो सकता है, जिसके कारण दोनों का ही मूड पूरे दिन खराब रहेगा।
शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- 7
धनु राशि
पति-पत्नी के रिश्ते में चल रही परेशानियां दूर होंगी। मूवी डेट या शॉपिंग पर जाने का प्लान बन सकता है। वहीं जो लोग अविवाहित हैं लेकिन रिलेशनशिप में हैं, वो पूरा दिन साथी संग अकेले में बिताएंगे। इससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 10
मकर राशि
जो लोग अविवाहित हैं लेकिन रिलेशनशिप में हैं, उनके घरवाले रिश्ते के लिए मान जाएंगे। शादीशुदा जातकों के ऊपर शुक्र देव मेहरबान रहेंगे, जिसके कारण कपल के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।
शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- 6
कुंभ राशि
पार्टनर का मूड कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा। उनसे फालतू की बातें करने से बचें। नहीं तो सुबह-सुबह ही आपका उनसे झगड़ा हो सकता है। सिंगल लोगों की कुंडली में विवाह का प्रबल योग है।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 8
मीन राशि
शनिवार को मीन राशि के जातक साथी संग अच्छा व रोमांटिक समय बिताएंगे। प्यार के मामले में सिंगल लोगों को शाम तक सफलता मिलने की संभावना है। सोशल मीडिया के जरिए आपका कोई दोस्त आपको प्रपोज कर सकता है।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 2
ये भी पढ़ें- Sun Transit 2025: शनि के नक्षत्र में सूर्य ने किया गोचर, इन 3 राशियों को होगा फायदा, मिलेगी गुड न्यूज!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
11 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines