Kaalchakra: नौकरी के मामले में 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 2025? पंडित सुरेश पांडेय से जानें राशिफल

Kaalchakra News24 Today: नया साल नौकरीपेशा जातकों के लिए कैसा रहेगा? अगर इस बारे में आप जानना चाहते हैं, तो इसके लिए पढ़ें आज यानी 24 जनवरी 2025 का कालचक्र।

Kaalchakra News24 Today

Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रहों यानी नवग्रह और 12 राशियों का उल्लेख किया गया है, जिनकी मदद से प्रत्येक व्यक्ति को अपने आने वाले कल के बारे में पता चल सकता है। इस बात की जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है कि नया साल करियर, जॉब और आर्थिक स्थिति आदि के लिहाज से उनका कैसा रहेगा। आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि नौकरीपेशा जातकों के लिए वर्ष 2025 कैसा रहेगा।

विज्ञापन

मेष राशि

2025 में मेष राशि के ऊपर शनि की साढ़ेसाती शुरू होगी। इसलिए इस वर्ष काम में लापरवाही न दिखाएं। नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे। तरक्की के लिए विदेश जाने का अवसर मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन हो सकता है।

विज्ञापन

वृषभ राशि

शनि गोचर के कारण आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। काम के सिलसिले में राहु विदेश यात्रा करवा सकता है। राहु गोचर से समय-समय पर शुभ और अशुभ परिणाम मिलेंगे।

मिथुन राशि

नौकरीपेशा जातकों के लिए ये साल अच्छा रहेगा। आमदनी में बढ़ोतरी के साथ प्रमोशन का शुभ समाचार मिल सकता है। शनि गोचर से 29 मार्च 2025 के बाद भाग्य मजबूत होगा। जो लोग सरकारी नौकरी कर रहे हैं, उन्हें लाभ होने की संभावना है।

विज्ञापन

कर्क राशि

साल 2025 के शुरुआत में नौकरी बदलने का योग है। नए वर्ष में 14 मई से लेकर 18 अक्टूबर और 5 दिसंबर से साल के अंत तक भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। इस दौरान मानहानि होने की संभावना है। इसके अलावा कार्यक्षेत्र में भी तनाव बढ़ेगा।

विज्ञापन

सिंह राशि

गुरु गोचर के कारण 14 अप्रैल 2025 तक नौकरी में परिवर्तन आ सकते हैं। हालांकि इस साल गुरु देव की कृपा से लाभ भी होगा। रुके हुए कामों के पूरा होने के साथ विरोधियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

कन्या राशि

नौकरीपेशा जातकों के लिए नया साल शुभ रहेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है। लेकिन किसी पर भी जल्दी से भरोसा न करें। नहीं तो पछताना पड़ सकता है।

विज्ञापन

तुला राशि

गुरु गोचर के कारण 14 मई तक नौकरी में कष्टों का सामना करना पड़ेगा। कड़ी मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिलेगी। ऑफिस में काम का बोझ बढ़ेगा। 15 मई 2025 के बाद गुरु देव की कृपा से नौकरी में परिवर्तन होने की संभावना है।

वृश्चिक राशि

14 मई 2025 तक वृश्चिक राशि के जातकों को गुरु देव की विशेष कृपा से नौकरी में लाभ होगा। नौकरी बदलने के लिए ये समय शुभ है। प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आने से लाभ होगा। लेकिन 14 मई के बाद नौकरी में रुकावटें आ सकती हैं। अनचाहा ट्रांसफर होने की संभावना है।

विज्ञापन

धनु राशि

14 मई 2025 तक कार्यक्षेत्र का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। लेकिन इसके बाद गुरु देव की विशेष कृपा से लाभ होने की संभावना है। नौकरी से जुड़ी यात्राओं से लाभ होगा। व्यक्तित्व में निखार आएगा। इसके अलावा ऑफिस में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां आपको दी जा सकती हैं।

मकर राशि

14 मई 2025 तक गुरु देव की विशेष कृपा से करियर में सफलता मिलेगी। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। नई नौकरी मिलने के प्रबल योग भी मकर राशि के जातकों की कुंडली में बन रहे हैं।

विज्ञापन

कुंभ राशि

14 मई 2025 तक गुरु और 29 मार्च 2025 तक शनि ग्रह अशुभ फल देंगे। नौकरी की वजह से परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को अपने काम का क्रेडिट नहीं मिलेगा, जिसके कारण मन निराश रहेगा।

मीन राशि

कुंडली में गुरु के शुभ नहीं होने के कारण साल 2025 में कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। काम न बनने के कारण तनाव रहेगा। शनि के कारण करियर में विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ