---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Sun Transit 2025: शनि के नक्षत्र में सूर्य ने किया गोचर, इन 3 राशियों को होगा फायदा, मिलेगी गुड न्यूज!

Sun Transit: आज यानी 24 जनवरी 2025 को प्रात: काल ग्रहों के राजा सूर्य ने नक्षत्र परिवर्तन कर लिया है। वैसे तो सूर्य के इस गोचर का मिलाजुला प्रभाव प्रत्येक राशि के ऊपर पड़ेगा। लेकिन तीन राशियों को खास फायदा होने की संभावना है, जिनके राशिफल के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

---विज्ञापन---

Sun Transit 2025: नवग्रहों में से एक सूर्य को ज्योतिष शास्त्र में विशेष स्थान प्राप्त है। इसी वजह से उन्हें ग्रहों का राजा कहा जाता है, जो आत्मा, मान-सम्मान, उच्च पद और नेतृत्व क्षमता आदि का नियंत्रण भी करते हैं। सूर्य देव 29 से 30 दिन तक ही किसी राशि में मौजूद रहते हैं। इसके बाद वो राशि गोचर करते हैं। हालांकि राशि परिवर्तन करने से पहले दो से तीन बार सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन होता है।

चलिए जानते हैं आज यानी 24 जनवरी को किस समय सूर्य देव ने नक्षत्र परिवर्तन किया है। इसी के साथ आपको उन तीन लकी राशि के बारे में भी जानने को मिलेगा, जिनके लिए ये गोचर वरदान साबित हो सकता है।

---विज्ञापन---

किस समय हुआ सूर्य गोचर?

वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 24 जनवरी 2025 को प्रात: काल 4 बजकर 52 मिनट पर सूर्य देव ने श्रवण नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है। श्रवण नक्षत्र को शनि ग्रह का स्वामी माना जाता है, जो कर्मफल और न्याय के देवता हैं। माना जाता है कि जो लोग बुरे कर्म करते हैं या दूसरों को परेशान करते हैं, उन्हें शनि के क्रोध का सामना करना पड़ता है।

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: नौकरी के मामले में 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 2025? पंडित सुरेश पांडेय से जानें राशिफल

---विज्ञापन---

सूर्य चमकाएंगे 3 राशियों का भाग्य!

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए सूर्य का गोचर फलदायी रहेगा। खासतौर पर वित्तीय क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नई योजनाओं के सफल होने से कारोबारियों के काम में प्रगति होगी। डिजिटल और तकनीकी क्षेत्र में काम कर रहे जातकों को नए प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलेगा, जिससे उनकी प्रोफेशनल ग्रोथ होगी। सूर्य गोचर का मिथुन राशि के जातकों के संबंधों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। बदलते मौसम में उम्रदराज जातकों की सेहत सामान्य रहेगी।

धनु राशि

सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन करने से धनु राशि के जातकों को अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जिन लोगों का खुद का बिजनेस है, उनकी आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा। साल 2024 में किसी बड़ी जगह निवेश किया था, तो उससे अब दुकानदारों को मोटा मुनाफा हो सकता है। फ्रीलांसर और स्टार्टअप से जुड़े जातकों को अप्रत्याशित धन लाभ होने की संभावना है।

---विज्ञापन---

तुला राशि

शिक्षा और करियर पर सूर्य गोचर का सकारात्मक असर होने के योग हैं। छात्र वर्ग को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। करियर में प्रमोशन मिलने की संभावना है। कारोबार में लाभ होने से वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। नई रणनीतियां पर काम करना इस समय कारोबारियों के लिए शुभ रहेगा। लव लाइफ में मधुरता रहेगी। परिवारवालों संग रिश्तों में स्थिरता आएगी। उम्रदराज जातकों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

ये भी पढ़ें- Shani Chandra Yuti 2025: मार्च में बनेगी शनि-चंद्र की युति; इन 3 राशियों की होगी चांदी, बनेंगे बिगड़े काम!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jan 24, 2025 11:25 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola