शास्त्रों में शिव योग का खास महत्व है, जिसका ज्यादातर राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ता है। शिव योग को ध्यान-साधना माना जाता है, जिससे व्यक्ति को शांति मिलती है। इस योग का संबंध महादेव से भी है। माना जाता है कि इस योग में किए गए कार्यों में व्यक्ति को सफलता जरूर मिलती है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 24 मार्च 2025 को चैत्र माह की कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। साथ ही दोपहर 04:44 के बाद शिव योग बन रहा है। चलिए जानते हैं इस योग का प्रभाव आपकी लव लाइफ पर कैसा पड़ेगा।
मेष राशि
सिंगल लोगों को शिव योग के प्रभाव से अपना सच्चा प्यार मिल जाएगा। वहीं जो लोग विवाहित हैं, उनके रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। घरवालों के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है, तो वो जल्द सुलझ जाएगा।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 4
वृषभ राशि
यदि आप अपने साथी से नाराज हो तो आपको मनाने के लिए वो कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। संभावना है कि सोमवार को ज्यादातर समय आप अपने साथी के साथ बिताएंगे। इसके अलावा आप दोनों के बीच नजदीकियां भी बढ़ेंगी।
शुभ रंग- संतरी
शुभ अंक- 8
मिथुन राशि
बेवजह जीवनसाथी पर शक न करें। अन्यथा इसके कारण आपके प्रेम जीवन में समस्याएं पैदा होंगी। वहीं जो लोग अविवाहित हैं लेकिन किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं, उनकी सोमवार को सोलमेट से मुलाकात होगी। आप दोनों अपने दिल की बात एक दूसरे से साझा करेंगे, जिससे आपसी समझ बढ़ेगी।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 2
कर्क राशि
आपका साथी आपको खुश करने के लिए कोई गिफ्ट दे सकता है। इसके अलावा संभावना है कि सोमवार का ज्यादातर समय आप अपने साथी के साथ अकेले में बिताएंगे। आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने की संभावना भी ज्यादा है।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 6
सिंह राशि
प्रेम जीवन में चल रहा तनाव कम होगा। जीवनसाथी संग भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा और रिश्ते में स्थिरता आएगी। सिंगल लोगों की शादी की बात कहीं चल रही है, तो सोमवार को रिश्ता तय हो सकता है।
शुभ रंग- स्लेटी
शुभ अंक- 1
ये भी पढ़ें- Shani Amavasya 2025: 28 या 29 मार्च कब है शनि अमावस्या? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
कन्या राशि
विवाहित कपल के बीच चल रहा तनाव कम होगा। बातचीत करने से परेशानियों का हल निकल जाएगा। इसके अलावा शाम बाद घरवालों के साथ डिनर करने के लिए कहीं बाहर जाने का प्लान भी बन सकता है। सिंगल लोगों को शिव योग के शुभ प्रभाव के कारण अपना प्रेम मिल सकता है।
शुभ रंग- सुनहरा
शुभ अंक- 9
तुला राशि
पूरे दिन व्यवहार चिड़चिड़ा रहेगा, जिसके कारण जीवनसाथी से झगड़ा होगा। डेट पर जाने का प्लान बना हुआ है, वो टल सकता है। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनकी कुंडली में नवग्रहों की स्थिति मजबूत नहीं है। इसलिए संभावना है कि उनका रिश्ता इस साल पक्का नहीं होगा।
शुभ रंग- काला
शुभ अंक- 5
वृश्चिक राशि
रिलेशनशिप में मौजूद लोगों को अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताने का अच्छा-खासा समय मिलेगा। सिंगल लोगों के लिए शादी का रिश्ता आएगा, जिसके लिए हां करना वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सही रहेगा।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 7
धनु राशि
यह समय कपल के हित में है। सोलमेट को समझें और उनके साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताने का प्रयास करें। इससे आपके रिश्ते में स्थिरता आएगी और आप दोनों को मानसिक शांति मिलेगी।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 1
मकर राशि
सिंगल लोगों को उनका क्रश प्रपोज कर सकता है। हालांकि इस समय लव लाइफ से जुड़ा कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेना भारी पड़ेगा। इसलिए सोच-समझकर उन्हें जवाब दें। जो लोग विवाहित हैं, उन्हें साथी के साथ भावनात्मक पल बिताने का अवसर मिलेगा।
शुभ रंग- सफेद
शुभ अंक- 7
कुंभ राशि
यदि आप किसी को पसंद करते हैं, तो सोमवार को उनसे अपने प्यार का इजहार करने से बचें। इस समय परिस्थिति आपके अनुकूल नहीं है। जो लोग विवाहित हैं या लंबे समय से किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं, उनकी लव लाइफ में स्थिरता आएगी और प्यार बढ़ेगा।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 9
मीन राशि
जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताने का अवसर मिलेगा। उनके बातचीत करने से अच्छा महसूस होगा। जो लोग सिंगल हैं पर किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं, उनका रिश्ता अपने प्यार से तय हो सकता है।
शुभ रंग- संतरी
शुभ अंक- 2
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: हनुमान मंदिर जाकर कैसे करें बजरंग बली को प्रसन्न? पंडित सुरेश पांडेय से जानें उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
9 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
14 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines