Love Rashifal 23 June 2024: ज्योतिष शास्त्र की मदद से कुंडली में नवग्रह, नक्षत्र, योगिनी दशा और राशि की स्थिति व स्थान को देखकर हर एक व्यक्ति के आने वाले कल से जुड़े कई राज पता चल सकते हैं। करियर, नौकरी, बिजनेस, दोस्ती, रिलेशनशिप, संबंध और प्यार आदि के बारे में भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। चलिए जानते हैं आज यानी रविवार के दिन 12 राशियों की लव लाइफ कैसी रहेगी।
मेष राशि
पति-पत्नी की लड़ाई हो सकती है। अनजान व्यक्ति की गलती के कारण लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच दूरियां आने की संभावना है। जिन लोगों का कुछ दिन पहले ही दिल टूटा है, उनका उनके बचपन के किसी दोस्त से रिश्ता तय हो सकता है।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 6
वृषभ राशि
न्यूली मैरिड कपल के बीच फैमिली प्लानिंग को लेकर लड़ाई हो सकती है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में मौजूद कपल के रिश्ते के बारे में उनके पिता को पता चल सकता है। गुस्से में वो आपका रिश्ता अपने दोस्त के बेटे के साथ पक्का कर सकते हैं।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 8
ये भी पढ़ें- Video: मंगल पर शनि दृष्टि के कारण इस राशि के जीवन पर मंडराया संकट! जानें बचाव के उपाय
मिथुन राशि
सिंगल लोगों को उनका क्रश शादी के लिए शाम के समय प्रपोज कर सकता है। जो लोग पिछले पांच साल से रिलेशनशिप में हैं, उनके रिश्ते के बारे में परिवार के किसी सदस्य को पता चल सकता है। शादीशुदा कपल के बीच शादी से पहले की बात को लेकर अनबन हो सकती है।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 3
कर्क राशि
पति-पत्नी कुछ समय के लिए एक दूसरे से दूर रहेंगे, तो लड़ाई होने की संभावना कम है। सिंगल लोगों के लिए उनके मामा शादी का रिश्ता लेकर घर आ सकते हैं। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में मौजूद कपल डेट पर जा सकते हैं।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 7
सिंह राशि
न्यूली मैरिड लोगों को उनके पार्टनर से उपहार मिल सकता है। इसके अलावा वो आपको डिनर के लिए आपकी पसंदीदा जगह पर भी लेकर जा सकते हैं। सिंगल लड़कियों के जीवन में प्रेम का आगमन होने की पूरी संभावना है।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक- 9
कन्या राशि
शादीशुदा लोग अपने पार्टनर से कुछ समय के लिए दूर रखेंगे, तो अच्छा रहेगा। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में मौजूद कपल की जिंदगी में नया मोड़ आ सकता है। रिश्ते में भरोसे के साथ-साथ प्रेम भी बढ़ सकता है।
शुभ रंग- आसमानी
शुभ अंक- 5
तुला राशि
सिंगल लोगों की जिंदगी में प्यार का आगमन होने के संकेत मिल रहे हैं। अगर किसी को पसंद करते हो, तो दोस्ती से शुरुआत करना अच्छा रहेगा। धीरे-धीरे रिश्ता शादी तक भी पहुंच सकता है। बिना सोचे समझे लिए गए फैसलों के कारण शादीशुदा कपल की जिंदगी में परेशानियां आ सकती है।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 2
वृश्चिक राशि
पार्टनर पर भरोसा न करने की वजह से लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में मौजूद कपल का रिश्ता टूट सकता है। शादीशुदा कपल रोजाना थोड़ा समय पार्टनर के साथ बिताएंगे, तो बीते दिनों से चल रहे मनमुटाव दूर हो जाएंगे।
शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- 7
धनु राशि
जिन लोगों को अभी तक प्यार का एहसास नहीं हुआ है, उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव होने की उम्मीद है। जल्द ही प्यार का आगमन हो सकता है।
शुभ रंग- सफेद
शुभ अंक- 9
मकर राशि
पार्टनर को समय न देने के कारण शादीशुदा कपल के बीच दूरियां बढ़ सकती हैं। जिन लोगों की अभी कुछ दिन पहले ही इंटरनेट के जरिए किसी लड़के या लड़की से दोस्ती हुई है, उनका रिश्ता तय हो सकता है।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 2
कुंभ राशि
बीते दिनों जिन लोगों का ब्रेकअप हुआ है, साल के अंत तक उनके घर में शहनाई गूंज सकती है। समय रहते आपने रिश्तों की अहमियत को नहीं समझा, तो शादीशुदा कपल का तलाक होने की पूरी संभावना है।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ अंक- 8
मीन राशि
सुबह-सुबह पार्टनर गिफ्ट दे सकता है। शाम में वो आपको डेट पर भी लेकर जा सकते हैं। साथ में समय बिताने से न्यूली मैरिड कपल के बीच प्यार बढ़ेगा। जिन लोगों का एक बार ब्रेकअप हो चुका है, उनके जीवन में जल्द ही सच्चे प्यार का आगमन हो सकता है।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 2
ये भी पढ़ें- 4 साल बाद बना सावन पर सोमवार का महासंयोग, इन 5 राशियों के जीवन में होगा प्रेम और धन-धान्य का आगमन!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
गुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 hrs agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 day agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
4 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
5 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines