---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

4 साल बाद बना सावन पर सोमवार का महासंयोग, इन 5 राशियों के जीवन में होगा प्रेम और धन-धान्य का आगमन!

Sawan 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल श्रावण मास का आरंभ 22 जुलाई से हो रहा है, जिसका समापन 19 अगस्त 2024 को होगा। इस बार सावन माह में सोमवार का अद्भुत संयोग बन रहा है। आइए जानते हैं कई साल बाद बना ये योग किन-किन राशियों के जीवन में प्रसन्नता लेकर आएगा।

---विज्ञापन---

Sawan 2024: सनातन धर्म के लोगों को सावन माह का बेसब्री से इंतजार रहता है। हिंदू कैलेंडर के पांचवें महीने को श्रावण मास यानी सावन माह कहा जाता है। सावन का पूरा महीना शिव जी को समर्पित होता है। सावन माह में आने वाले प्रत्येक सोमवार के दिन का भी विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दौरान शिव जी की आराधना करने के साथ-साथ व्रत रखने से साधक को मनचाहे फल की प्राप्ति होती है।

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार 22 जुलाई से 19 अगस्त 2024 तक सावन का महीना है। इस बार सावन माह के पहले दिन ही अद्भुत संयोग बन रहा है। दरअसल, इस बार सावन माह के पहले दिन सोमवार है, जिससे इस दिन का महत्व ओर ज्यादा बढ़ जाता है। हालांकि आज से चार साल पहले भी इस दुर्लभ संयोग का निर्माण हुआ था। 6 जुलाई 2020 को इससे पहले सावन माह के पहले दिन सोमवार का संयोग बना था। इसके अलावा इस दिन प्रीति योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और आयुष्मान योग भी बन रहा है। आइए जानते हैं चार साल बाद बने सोमवार के इस महासंयोग से किन-किन राशियों की जिंदगी में खुशियों का आगमन होने वाला है।

---विज्ञापन---

मकर राशि

कारोबारियों द्वारा किए गए सभी प्रयास सफल होंगे। आर्थिक लाभ होने की पूरी संभावना है। नौकरीपेशा लोग जल्द ही अपना घर खरीद सकते हैं। बिजनेसमैन के धन और संपत्ति दोनों में वृद्धि होने की संभावना है। छात्रों द्वारा बुद्धि से लिए गए फैसले उनके लिए लाभदायक रहेंगे।

ये भी पढ़ें- Video: मंगल पर शनि दृष्टि के कारण इस राशि के जीवन पर मंडराया संकट! जानें बचाव के उपाय

---विज्ञापन---

सिंह राशि

सामाजिक कार्यों से जुड़ेंगे, तो समाज में सम्मान बढ़ेगा। बिजनेस में धन लाभ होने की पूरी संभावना है। नौकरीपेशा लोगों का अगले माह तक प्रमोशन होने के संकेत मिल रहे हैं। कपड़े का काम कर रहे दुकानदारों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जमीन से जुड़े कोर्ट के मामले में सफलता मिलने की संभावना है।

---विज्ञापन---

मीन राशि

साझेदारी में व्यापार करने के लिए ये समय अच्छा है। भविष्य में पैसे कमाने के कई नए अवसर मिलेंगे। बिजनेसमैन की आमदनी बढ़ने से जमा पूंजी में वृद्धि हो सकती है। नौकरी कर रहे लोगों की इनकम में इजाफा होगा। शेयर बाजार में इस समय पैसे लगाने से लाभ हो सकता है।

मेष राशि

घर में मांगलिक कार्यक्रम के योग बन रहे हैं। शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी से मनचाहा उपहार मिल सकता है। हेल्थ, कला, खेल और मनोरंजन के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों का प्रमोशन हो सकता है। हालांकि जिम्मेदारी बढ़ने के साथ-साथ सैलरी बढ़ने की भी संभावना है।

---विज्ञापन---

धनु राशि

व्यापारियों द्वारा जमीन व मकान खरीदने की दिशा में किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। न्यूली मेरिड कपल के रिश्ते में प्रेम बढ़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के आय के साधन बढ़ सकते हैं। इससे पैसों की कमी से भी छुटकारा मिलेगा। भाई का रिश्ता तय हो सकता है।

ये भी पढ़ें- Video: राहु की महादशा से इस राशि के जीवन में आएगा भूचाल, सेहत होगी खराब!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्यता पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jun 22, 2024 01:15 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola