हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Love Rashifal: मेष समेत इन 3 राशियों की लव लाइफ पर चंद्र गोचर का पड़ेगा शुभ प्रभाव, मिलेगा सरप्राइज! 

Love Rashifal 23 February 2025: रविवार को चंद्र देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों की लव लाइफ पर पड़ेगा। यदि आप जानना चाहते हैं कि 23 फरवरी 2025 को चंद्र गोचर का आपके प्रेम जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, तो इसके लिए पढ़ें रविवार का लव राशिफल।

विज्ञापन
लव राशिफल 23 फरवरी 2025

Love Rashifal 23 February 2025: वैदिक शास्त्रों में चंद्र ग्रह का खास महत्व है, जिसे मन, मनोबल और भावना आदि का दाता माना जाता है। जब भी चंद्र का गोचर होता है, तो उसका प्रभाव सभी राशियों के प्रेम जीवन पर पड़ता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 23 फरवरी 2025 को फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। साथ ही वज्र योग और सिद्धि योग बन रहा है।

इसके अलावा रविवार को शाम 6 बजकर 42 मिनट पर चंद्र देव नक्षत्र परिवर्तन भी करेंगे। रविवार को चंद्र देव पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में गोचर करेंगे, जिसके कारण कुछ लोगों को परेशानी होगी, तो कुछ राशियों के रिश्ते में सुधार होने की भी संभावना है। चलिए अब जानते हैं 23 फरवरी 2025 का लव राशिफल।

विज्ञापन

मेष राशि

चंद्र गोचर के शुभ प्रभाव के कारण सिंगल लोगों को उनका सोलमेट मिल सकता है। वहीं जो लोग शादीशुदा हैं या जो रिलेशनशिप में हैं, उनके रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा और स्थिरता आएगी। साथी की बातों को समझने का प्रयास करेंगे, तो रिश्ता मजबूत होगा। उम्मीद है कि रविवार को आपको अपने साथी से कोई गिफ्ट मिलेगा।

शुभ रंग- पीला

विज्ञापन

शुभ अंक- 8

वृषभ राशि

रविवार का दिन कपल के लिए बेहद यादगार रहेगा। साथी संग समय बिताएंगे। आपको खुश करने के लिए आपका साथी कोई उपहार दे सकता है। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनकी जिंदगी में रविवार को प्रेम का आगमन नहीं होगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- स्लेटी

शुभ अंक- 2

विज्ञापन

मिथुन राशि

भरोसे की कमी के कारण कपल के रिश्ते में परेशानियां उत्पन्न होंगी। इसलिए ज्यादा से ज्यादा समय साथी संग बिताएं और उन पर भरोसा करें। नहीं तो जल्द आपका रिश्ता हमेशा के लिए टूट सकता है।

शुभ रंग- पिंक

विज्ञापन

शुभ अंक- 6

कर्क राशि

हाल ही में जिन लोगों का रिश्ता पक्का हुआ है, उनके जीवन पर चंद्र गोचर का अशुभ प्रभाव पड़ेगा। उम्मीद है कि आपका रिश्ता टूट सकता है। वहीं जो लोग शादीशुदा हैं, उनके लिए ये दिन रोमांटिक नहीं रहने वाला है।

विज्ञापन

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 9

विज्ञापन

सिंह राशि

गलतफहमियों के कारण शादीशुदा लोगों के प्रेम जीवन में परेशानियां उत्पन्न होंगी। उम्मीद है कि किसी अनजान व्यक्ति की बातों में आकर आपका साथी आपसे झगड़ा कर सकता है। इसलिए रविवार को पूरे दिन आपको धैर्य रखना होगा।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 1

कन्या राशि

शक के कारण शादीशुदा कपल का रिश्ता टूट सकता है। यदि आप चाहते हैं कि आपका रिश्ता न टूटे, तो साथी संग अकेले में बातचीत करने का प्रयास करें। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में रविवार को प्यार दस्तक दे सकता है।

तुला राशि

कपल का झगड़ा हो सकता है। आपको अपने साथी की बातों को समझने में और उनके साथ तालमेल बिठाने में मुश्किल होगी, जिसके कारण रिश्ता टूट सकता है। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनके लिए रिश्ता आ सकता है।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 3

वृश्चिक राशि

यदि आप चाहते हैं कि आपके रिश्ते में हमेशा प्रेम बना रहे, तो रविवार को साथी से बात करें और उनके साथ कहीं घूमने जाएं। इससे आपका रिलेशनशिप इमोशनली स्ट्रांग बनेगा। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनकी जिंदगी में प्यार रविवार को दस्तक नहीं देगा।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 10

धनु राशि

चंद्र गोचर के अशुभ प्रभाव के कारण शादीशुदा जातकों का रिश्ता टूट सकता है। जीवनसाथी के साथ समय न बिताने के कारण दूरियां बढ़ेंगी। इस वजह से आपका मन भी कुछ दिनों तक परेशान रहेगा। सिंगल लोगों का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग- संतरी

शुभ अंक- 5

मकर राशि

हाल ही में जिन लोगों का रिश्ता तय हुआ है या जो लोग रिलेशनशिप में आए हैं, उन्हें साथी से उपहार मिल सकता है। इसके अलावा डेट पर जाने का प्लान भी रविवार को दोपहर बाद बन सकता है। शादीशुदा कपल का दिन प्रेम के मामले में सामान्य रहेगा।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 9

कुंभ राशि

यदि आप सिंगल हैं और आपके माता-पिता आपके लिए योग्य साथी की तलाश कर रहे हैं, तो रविवार को उन्हें शुभ समाचार नहीं मिलेगा। इस साल आपकी शादी होने की संभावना नहीं है। शादीशुदा और लव रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का दिन प्यार और रोमांस के मामले में सामान्य रहेगा।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 6

मीन राशि

शादीशुदा लोगों का दिन रोमांस और प्यार के मामले में बढ़िया रहेगा। साथी संग डेट पर जा रहे हैं, तो कोई उपहार मिल सकता है। लव रिलेशनशिप में मौजूद कपल का दिन प्यार के मामले में ठीक नहीं रहेगा। उम्मीद है कि रविवार को आपकी साथी से मुलाकात नहीं होगी।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 4

ये भी पढ़ें- Sun Transit: सूर्य गोचर से बढ़ी इन 3 राशियों की टेंशन, झेलना पड़ सकता है भारी नुकसान!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola