Love Rashifal 20 August 2025: 20 अगस्त का दिन प्यार के मामले में कई राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है। द्रिक पंचांग के अनुसार, बुधवार को भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की द्वादशी और त्रयोदशी तिथि रहेगी। साथ ही पुनर्वसु नक्षत्र, पुष्य नक्षत्र, सिद्धि योग, व्यातीपात योग, तैतिल करण, गर करण और वणिज करण का संयोग बन रहा है। जबकि दोपहर में 12:30 मिनट से लेकर 02:05 मिनट तक राहु काल रहेगा। हालांकि इस दिन नवग्रहों में किसी भी ग्रह का राशि गोचर नहीं हो रहा है। चलिए अब जानते हैं 20 अगस्त 2025 के 12 राशियों के लव राशिफल के बारे में।
मेष राशि (अ, च, चू, चे, ला, ली, लू, ले)
प्यार-मोहब्बत के लिहाज से बुधवार का दिन मेष राशि के विवाहित जातकों के लिए अच्छा नहीं रहेगा क्योंकि पुराने विवाद आपके रिश्ते को कमजोर करेंगे। शादीशुदा जातकों के अलावा सिंगल लोगों का दिन भी अच्छा नहीं रहेगा। चोट लगने की पूरी संभावना है।
वृषभ राशि (उ, ए, ई, द, दी, वो, औ)
संभव है कि बुधवार को विवाहित जातकों का ससुराल पक्ष के कारण जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद होगा। हालांकि दिन खत्म होने से पहले गलतफहमियां खत्म होने की भी संभावना है। सिंगल जातक ज्यादा किसी से उम्मीद न रखें। शांत रहें और अच्छे वक्त के आने का इंतजार करें।
मिथुन राशि (क, के, को, घ, छ, ह, ड)
विवाहित जातकों के साथी का मूड खराब रहेगा। वो अपना गुस्सा आप पर भी निकाल सकते हैं, जिससे बचने के लिए आप उनसे दूरी बनाकर रखें और पुरानी बातों को फिर से बल न दें।
कर्क राशि (ह, हे, हो, ही, डा, डो)
विवाहित जातकों का मिजाज आक्रामक रहेगा, लेकिन जैसे ही आप अपने साथी को क्रोधित होते देखेंगे तो अपना गुस्सा भूल जाएंगे। साथ ही अपने व्यवहार की उनसे माफी मांगेंगे। सिंगल लोगों का किसी खास व्यक्ति से 20 अगस्त को मिलने का प्लान बन सकता है।
सिंह राशि (म, मे, मी, टे, टा, टी)
शादीशुदा सिंह राशि के जातक अपने प्रेमी को मनाने का प्रयास करें, जिससे विवाद जल्द खत्म हो जाए। सिंगल लोगों का दिन रोजाना की तरह सामान्य रहेगा। आप अपने काम में व्यस्त रहेंगे और ज्यादा किसी से बातचीत नहीं करेंगे।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: कपड़े-अनाज समेत कॉस्मेटिक से जुड़े कारोबारियों को होगा मोटा मुनाफा, पंडित सुरेश पांडेय से जानें उपाय
कन्या राशि (प, पे, पो, ष, ण)
विवाहित जातकों के लिए ये दिन थोड़ा मुश्किल रहने वाला है। निजी कार्यों के चक्कर में भागदौड़ करनी पड़ेगी, जिस कारण थकान रहेगी। इसके अलावा साथी संग बातचीत करने का भी मौका नहीं मिलेगा। सिंगल कन्या राशि के जातक 20 अगस्त को किसी से भी ज्यादा उम्मीद न रखें, क्योंकि जीवन में कोई खास बदलाव नहीं आएगा।
तुला राशि (रे, रो, रा, ता, ते, तू)
शादीशुदा तुला राशि के जातक अपने रिश्ते से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जिससे आपके रिश्ते में प्रेम और रोमांस के स्तर में वृद्धि होगी। सिंगल लोगों का दिन परिवारवालों के साथ हंसी-खुशी व्यतीत होगा।
वृश्चिक राशि (लो, ने, नी, नू, या, यी)
विवाहित वृश्चिक राशि के जातकों के छोटे-छोटे प्रयास उनके रिश्ते को सुधारने में मदद करेंगे। बुधवार को जीवनसाथी संग अच्छा रोमांटिक समय बिताएंगे और लॉन्ग ट्रिप का प्लान करेंगे। जो लोग सिंगल हैं, उनसे उनका कोई पुराना दोस्त मिलने का प्रयास करेगा। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में आप मानसिक रूप से खुश रहेंगे।
धनु राशि (धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा)
सिंगल लोगों का दिन बुधवार को सामान्य रहेगा। विवाहित धनु राशि के जातक यदि अपने रिश्ते से जुड़ा कोई फैसला लेने वाले हैं तो उस बारे में जीवनसाथी से विचार-विमर्श कर लें। जल्दबाजी में लिए फैसले आपके रिश्ते को खत्म भी कर सकते हैं।
मकर राशि (जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो)
विवाहित मकर राशि के जातक अपने दांपत्य जीवन से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले साथी संग बातचीत करें। साथ ही उनकी भावनाओं को महत्व दें, नहीं तो आप दोनों के बीच की दूरियां कम नहीं होंगी।
कुंभ राशि (गे, गो, सा, सू, से, सो, द)
लव रिलेशनशिप में मौजूद कुंभ राशि के जातकों के रिश्ते में परेशानियां चल रही हैं तो उन्हें दूर करने के लिए साथी से बात करें। यदि पुरानी बातों को भूलकर आप दोनों नई शुरुआत करेंगे तो अच्छा रहेगा। विवाहित जातक अपने साथी में कमी निकालने की जगह उनसे बातचीत करें, नहीं तो वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है।
मीन राशि (दी, दो, दू, चा, ची, झ)
विवाहित मीन राशि के जातक अपने संगी की भावनाओं को समझ पाने में सफल होंगे, जिस कारण आपका रिश्ता मजबूत होगा। लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का साथी संग चल रहा झगड़ा खत्म होगा। आपका साथी आपकी भावनाओं की कद्र करते हुए आपसे दिल की बात करेगा।
ये भी पढ़ें- शुरू हुए इन 3 राशियों के अच्छे दिन, मिथुन राशि में चंद्र ने किया गोचर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines