हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Love Rashifal: शिव योग से 3 राशियों की लाइफ में बढ़ेगा प्रेम, जल्द पक्की होगी शादी!

Love Rashifal 13 December 2024: प्यार और रोमांस के मामले में शुक्रवार का दिन सिंगल और शादीशुदा जातकों के लिए कैसा रहेगा, ये जानने के लिए पढ़ें 13 दिसंबर का लव राशिफल। इसी के साथ 12 राशियों को अपना शुभ अंक और कलर भी जानने को मिलेगा।

विज्ञापन
13 दिसंबर का लव राशिफल

Love Rashifal 13 December 2024: प्रेम एक अद्भुत अहसास है, जिसका अनुभव जहां कुछ लोगों के लिए अच्छा होता है। वहीं कुछ लोग इससे दूर भागने का प्रयास भी करते हैं। प्यार और रोमांस के मामले में प्रत्येक व्यक्ति का आने वाला दिन कैसा रहेगा, इस बारे में लव राशिफल के माध्यम से पता चल सकता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज मार्गशीर्ष माह की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। साथ ही शिव योग का निर्माण हो रहा है। चलिए जानते हैं शिव योग का शुभ या अशुभ प्रभाव, शुक्रवार को किन-किन राशियों की लव लाइफ पर पड़ेगा।

मेष राशि

शादीशुदा जातकों का साथी के साथ दो से तीन दिन के लिए हिल स्टेशन पर घूमने जाने का प्लान बन सकता है। साथ में समय बिताने से कपल के बीच प्रेम बढ़ेगा। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनके लिए रिश्ता आ सकता है।

शुभ रंग- क्रीम

विज्ञापन

शुभ अंक- 2

वृषभ राशि

हाल ही में जिन लोगों का ब्रेकअप हुआ है, उनके जीवन में एक बार फिर प्यार का आगमन हो सकता है। विवाहित जोड़ों का डेट पर जाने का प्लान बन सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- सफेद क्रीम

शुभ अंक- 7

विज्ञापन

मिथुन राशि

अविवाहित लोगों का रिश्ता शाम के बाद पक्का हो सकता है। शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच प्रेम बढ़ेगा। मूवी डेट पर जाने का प्लान भी शाम से पहले बन सकता है।

शुभ रंग- हरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 4

ये भी पढ़ें- Surya Gochar 2025: 12 फरवरी से पहले 3 राशियों का सूर्य की तरह चमकेगा भाग्य, घर-कार का सपना होगा पूरा!

विज्ञापन

कर्क राशि

शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का साथी संग संबंध मधुर होगा। पार्टनर की छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करेंगे, तो उनके साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग- भूरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 9

सिंह राशि

शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच किसी तीसरे व्यक्ति के कारण गलतफहमियां उत्तपन्न हो सकती हैं, जिसके कारण साथी संग लड़ाई होने की भी संभावना है।

विज्ञापन

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 12

कन्या राशि

शादीशुदा जातकों के रिश्तों में सुधार होगा। साथी संग भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा, जिससे उन्हें करीब से जानने का मौका मिलेगा। अविवाहित जातकों के लिए रिश्ता आ सकता है।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 5

तुला राशि

शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल के प्रेम संबंध में मजबूती आएगी। सोलमेट के साथ समय बिताने से उन्हें अच्छे से जानने को मिलेगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 1

वृश्चिक राशि

रिलेशनशिप और शादीशुदा जातक अपने पार्टनर और रिश्ते के प्रति ईमानदार रहें। नहीं तो कपल के बीच दरार आ सकती है, जिसका नकारात्मक असर स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 3

धनु राशि

पार्टनर के साथ अच्छे पल बिताने का मौका शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातकों को मिलेगा। इससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 9

मकर राशि

शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। सोलमेट संग अच्छे पल बिताएंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

शुभ रंग- आसमानी

शुभ अंक- 5

कुंभ राशि

शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का साथी संग डेट पर जाने का प्लान बन सकता है। डेट के अलावा एक हफ्ते के लिए साथी संग कहीं घूमने जाएंगे, तो वो भी अच्छा रहेगा।

शुभ रंग- सफेद क्रीम

शुभ अंक- 7

मीन राशि

शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातकों की सोलमेट संग निकटता बढ़ेगी। साथ में समय बिताने से उन्हें अच्छे से जानने का मौका मिलेगा। अविवाहित जातकों के लिए उनका कोई रिश्तेदार शादी का रिश्ता लेकर आ सकता है।

शुभ रंग- क्रीम

शुभ अंक- 9

ये भी पढ़ें- Video: राहु गोचर से इस राशि के लोगों को होगा तगड़ा मुनाफा, बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola