Loban Ka Totka: शनि को अगर सभी 9 ग्रहों का गॉडफादर कहा जाए तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। दरअसल शनि को सभी ग्रहों में सबसे अधिक प्रभावशाली माना जाता है। कहते हैं कि जब किसी जातक की कुंडली में शनि दोष हावी हो जाए तो इंसान लाख कोशिशों के बावजूद भी तरक्की नहीं कर पाता। वहीं अगर शनि देव किसी जातक पर मेहरबान हो जाएं तो व्यक्ति को कदम-कदम पर सफलता-शोहरत प्राप्त होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस वक्त कुछ राशियों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। वहीं कुछ लोग शनि की ढैय्या से परेशान हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं किन उपायों को करने से शनि के दोष खत्म हो जाते हैं।
शमी की लकड़ियों से हवन
ज्योतिष शास्त्र में शमी को शनि का पेड़ माना गया है। माना जाता है कि शनिवार की शाम शमी के नीचे दीपक जलाने से शनि दोष खत्म हो जाते हैं। वहीं अगर किसी की कुंडली में शनि मारक योग बना रहे हैं तो ऐसे में संबंधित जातक को शमी की लकड़ियों और काले तिल से शनिवार के दिन हवन करना चाहिए. मान्यता है कि ऐसा करने से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से भी मुक्ति मिलती है।
यह भी पढ़ें: Shani Margi 2023: इन 3 राशि वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! शनि मार्गी होकर खोलेंगे बंद किस्मत के ताले
लोबान का टोटका
शनि दोष तो दूर करने के लिए लोबान का टोटका बेहद मददगार साबित होता है। ऐसे में लोबान के टोटके को करने के लिए लोबान की धूप से परे घर में दुआं करें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, लोबान शनि देव की एक प्रिय वस्तु है। जिसकी धूप से शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
पीपल का पौधा
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, संतान सुख और शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए शनिवार को किसी पीपल के नीचे सरसों का दीपक जलाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से शनि की पीड़ा से मुक्ति मिलती हैृ। इसके साथ ही शनिवार के दन काले तिल का दान करें। इसके अलावा इस दिन चमड़े के जूते-चप्पलों का दान करना भी शुभ होता है।
यह भी पढ़ें: 19 साल बाद 16 अगस्त को बनेगा खास संयोग, इन 4 राशियों के लोग होंगे अमीर! बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
9 hrs agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
1 day agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
2 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
3 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
3 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
4 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
5 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines