---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Lucky Zodiac Signs: कुंभ राशि में राहु-मंगल युति से इन 3 राशियों को महालाभ, शनि भी होंगे मेहरबान

Lucky Zodiac Signs: 23 फरवरी 2026 को कुंभ में मंगल-राहु की युति बन रही है, जिसे ज्योतिष में तीव्र प्रभाव वाला योग माना गया है. यह गोचर 3 राशियों के लिए अचानक बदलाव और बड़ा लाभ लेकर आएगा, जिससे इनके जातकों के लिए धन, करियर और किस्मत के नए द्वार खुल सकते हैं. चेक करें, क्या आपकी राशि इसमें शामिल है या नहीं?

---खबर नीचे जारी है---

Lucky Zodiac Signs: द्रिक पंचांग के अनुसार, 23 फरवरी 2026 को दोपहर होने समय लगभग 11:57 AM बजे मंगल ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. कुंभ में पहले से ही राहु विराजमान हैं. यहां मंगल और राहु की युति को ज्योतिष में तीव्र प्रभाव देने वाला योग कहा गया है. इसका असर लोगों के स्वभाव, निर्णय क्षमता और जीवन की परिस्थितियों पर अचानक दिखाई देता है. कई व्यक्तियों को गुस्सा, जल्दबाजी या भ्रम जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है.

इस दौरान कुछ राशियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी, खासकर वाणी और व्यवहार में संतुलन बनाए रखना आवश्यक रहेगा. वहीं 3 राशियों के लिए यह समय लाभकारी भी साबित हो सकता है. मेहनत का फल मिलने, नए अवसर मिलने और अटके कार्य पूरे होने के संकेत हैं. शनिदेव की कृपा भी कुछ जातकों के लिए सहायक सिद्ध होगी, जो राहु के मित्र ग्रह हैं.

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: Deepak Lightning Rules: क्या आप भी जलाते हैं ‘सांझ का दीया’, भूल से भी न करें ये 5 गलतियां, नहीं मिलेगा देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए यह युति बेहद लाभकारी सिद्ध हो सकती है. अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं. रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. करियर में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. पदोन्नति के संकेत हैं. व्यापार में नई डील फाइनल हो सकती है. बड़े लोगों से संपर्क बढ़ेगा. नेटवर्किंग से फायदा होगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है. आत्मविश्वास बढ़ेगा. पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है. मित्रों का सहयोग मिलेगा. शनिदेव की कृपा से मेहनत का पूरा फल मिलेगा.

---खबर नीचे जारी है---

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए यह समय भाग्य का साथ लेकर आएगा. किस्मत अचानक पलट सकती है. विदेश से जुड़ा काम आगे बढ़ सकता है. नौकरी में नई शुरुआत के अवसर मिल सकते हैं. इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आय के नए स्रोत बनेंगे. रुके हुए कार्य पूरे होंगे. परिवार में खुशखबरी मिल सकती है. यात्रा लाभदायक रहेगी. मानसिक स्पष्टता बढ़ेगी. निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी. शनि का सकारात्मक प्रभाव स्थिर सफलता दिला सकता है.

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को करियर और व्यापार में बड़ा लाभ मिल सकता है. अचानक प्रमोशन या नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है. व्यापार में विस्तार के योग बन रहे हैं. साझेदारी से फायदा होगा. संचार कौशल से काम बनेंगे. मीडिया, मार्केटिंग और टेक्नोलॉजी से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है. आर्थिक वृद्धि तेज होगी. छोटे निवेश से भी अच्छा मुनाफा मिल सकता है. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा. साहस बढ़ेगा. नए प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी. शनिदेव की कृपा से लंबे समय की योजनाएं सफल होंगी.

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: Masaan Holi: दुनिया में कहीं और नहीं, बस काशी में होता है अद्भुत ‘मसान होली’, जानें भगवान शिव से जुड़ी इस परंपरा का रहस्य

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Feb 18, 2026 11:35 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। साल 2015 से वे धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola