Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

Kitchen Vastu Tips: घर की रसोई में ध्यान रखें ये 5 बातें तो होंगे वारे न्यारे, परिवार भी खुश रहेगा

Kitchen Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार प्रत्येक स्थान और वस्तु की अपनी एक ऊर्जा होती है। यह ऊर्जा अपने आप में न तो पॉजिटिव होती है और न ही नेगेटिव। लेकिन इसका प्रयोग किस प्रकार किया जा रहा है, उस ऊर्जा के उपयोग के पीछे क्या उद्देश्य है, इसके आधार पर ऊर्जा को नकारात्मक […]

Author
Edited By : Sunil Sharma Updated: Jul 19, 2023 15:39
vastu tips, vastu tips in hindi, vastu tips for kitchen, kitchen vastu tips

Kitchen Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार प्रत्येक स्थान और वस्तु की अपनी एक ऊर्जा होती है। यह ऊर्जा अपने आप में न तो पॉजिटिव होती है और न ही नेगेटिव। लेकिन इसका प्रयोग किस प्रकार किया जा रहा है, उस ऊर्जा के उपयोग के पीछे क्या उद्देश्य है, इसके आधार पर ऊर्जा को नकारात्मक या सकारात्मक माना जाता है। यही कारण है कि वास्तु में हर वस्तु को रखने या प्रयोग करने के लिए कुछ नियम बताए गए हैं।

यह भी पढ़ें: आज ही घर ले आएं ये 3 चीजें, अगले एक वर्ष तक नहीं होगी पैसे की कमी

---विज्ञापन---

आचार्य अनुपम जौली के अनुसार यदि हम वास्तु शास्त्र की बातों को ध्यान रख कर अपनी किचन का निर्माण करें तो घर में सुख, शांति और समृद्धि आ सकती है। जानिए किचन से जुड़ी वास्तु टिप्स के बारे में

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: यदि घर में आ जाए कबूतर तो जरूर करें ये काम, चमक जाएगी किस्मत

---विज्ञापन---

घर की रसोई में रखें वास्तु टिप्स का ध्यान (Kitchen Vastu Tips)

  1. किचन को सदैव घर के आग्नेय कोण (साउथ-ईस्ट दिशा) में अथवा वायव्य कोण (नॉर्थ-वेस्ट दिशा) में बनाया जाना चाहिए। इन स्थानों पर बनी किचन को शुभ माना जाता है।
  2. घर की रसोई में खाना बनाते समय मुंह की दिशा पूर्व या उत्तर की ओर होनी चाहिए। यदि अत्यावश्यक हो तो पश्चिम में भी मुंह किया जा सकता है परन्तु दक्षिण दिशा में मुंह करके कभी खाना नहीं बनाना चाहिए।
  3. रसोई में गैस, ओवन या अन्य उपकरणों को आग्नेय दिशा में ही रखना चाहिए। यदि वहां जगह न हो तो साउथ-वेस्ट दिशा में भी रखा जा सकता है। वास्तु के अनुसार खास तौर पर गैस का चूल्हा और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को कभी भी नॉर्थ-ईस्ट दिशा में न रखें।
  4. यहां पर सिंक का स्थान नॉर्थ-ईस्ट या नॉर्थ वेस्ट दिशा में रखा जा सकता है। पानी का मटका, वाटर फिल्टर आदि को भी नॉर्थ-ईस्ट दिशा में रखना चाहिए।
  5. रसोई में अनाज, भंडार गृह तथा अन्य भारी सामानों को दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। इस तरह रसोई का निर्माण करने पर घर के लोगों की तरक्की होती है और सौभाग्य प्राप्त होता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Jul 19, 2023 03:01 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.