हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ketu Gochar: केतु रहेंगे इन 3 राशियों पर मेहरबान, उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में स्पष्ट गोचर से करेंगे मालामाल!

Ketu Gochar: सोमवार 2 दिसंबर, 2024 से छाया ग्रह केतु उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में स्पष्ट गोचर से करेंगे और 3 राशियों के जातकों को मालामाल बनाएंगे। आइए जानते स्पष्ट केतु गोचर क्या है और किन 3 भाग्यशाली राशियों के जातकों पर इसका सबसे अधिक सकारात्मक असर होगा?

विज्ञापन

Ketu Gochar: वैदिक ज्योतिष में छाया ग्रह माने गए केतु का कोई स्वरूप नहीं होता है। अवास्तविक ग्रह होते हुए भी केतु ग्रह का प्रभाव जातक (व्यक्ति) के जीवन पर बहुत व्यापक और गहरा होता है और यह व्यक्ति के व्यक्तित्व, कर्म और भाग्य को बेहद प्रभावित करता है। इसलिए केतु जब अपनी राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, तो इसका असर सभी राशियों पर होता है।

स्पष्ट केतु गोचर क्या है?

केतु ग्रह हमेशा वक्री अवस्था में ही रहते हैं यानी वे सदैव उल्टी चाल चलते हैं। वक्री होने के कारण राशि या नक्षत्र परिवर्तन के समय केतु ग्रह की आभासी गोचर और स्पष्ट गोचर की दो अवस्थाएं बन जाती हैं। ज्योतिष और पंडित भविष्यकथन के लिए स्पष्ट केतु गोचर को प्राथमिकता देते हैं।

स्पष्ट केतु गोचर का राशियों पर असर

वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के अनुसार, सोमवार 2 दिसंबर, 2024 को अपराह्न में 4 बजकर 4 मिनट पर स्पष्ट केतु का हस्त नक्षत्र से उत्तरा फाल्गुनी में प्रवेश होगा। स्पष्ट केतु गोचर का असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों पर छाया ग्रह काफी मेहरबान रहेंगे। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Varaha Purana: टॉयलेट जाने के बाद नहाना क्यों जरूरी, क्या है पीछे का विज्ञान और धर्म? वराह पुराण से जानें चौंकाने वाले रहस्य

कन्या राशि

केतु गोचर से कन्या राशि के जातकों की बुद्धि और विश्लेषणात्मक क्षमता में वृद्धि होगी। जीवन की जटिल समस्याओं को हल करने में सक्षम होंगे। आपको मेडिकल लाइन, रिसर्च, टीचिंग या परामर्श जैसी सेवाओं में सफलता मिल सकते हैं। शिक्षा या प्रशिक्षण से जुड़े व्यवसाय में सफलता मिलने से लाभ में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। किसी पुराने निवेश या बीमा से अचानक धन लाभ हो सकता है।

विज्ञापन

आपको नए लोगों से मिलने के कई अवसर प्राप्त होंगे, जो आपके करियर, व्यापार या व्यक्तिगत जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। परिवार के साथ संबंध मधुर होंगे। परिवार के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। मैरिड लाइफ में मधुरता आएगी। लाइफपार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे। लव लाइफ में मजबूती आएगी, रोमांस और अंतरंगता बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि

केतु गोचर से वृश्चिक राशि की अंतर्दृष्टि और ज्ञान में वृद्धि होगी। आप जीवन के गहरे अर्थ को समझने की कोशिश करेंगे। आपको रचनात्मक क्षेत्रों में सफलता मिल सकती है, जैसे कि लेखन, कला या अनुसंधान। ऑनलाइन व्यापार या रिसर्च आधारित उत्पादों में व्यापार में वृद्धि के नए अवसर मिल सकते हैं। किसी विरासत या अन्य अप्रत्याशित स्रोत से हो सकता है। अचानक धन लाभ हो सकता है।

विज्ञापन

केतु का गोचर आपके रुके हुए कामों को पूरा करने में मदद कर सकता है। अतिरिक्त धन कमाने के प्रयास में आपकी मेहनत और लगन रंग लाएगी और आपको सफलता मिलेगी। मैरिड लाइफ में खुशहाली आएगी। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा।पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप अधिक शांत और संतुष्ट महसूस करेंगे।

मीन राशि

केतु गोचर के असर से मीन राशि के जातक दूसरों की मदद करने के लिए अधिक प्रेरित होंगे। आप अपने करियर में नए आयाम ढूंढ़ सकते हैं। सामाजिक कार्य, चिकित्सा या परामर्श जैसी सेवाओं में सफल होने का यह सही समय है। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। विशेषकर स्वास्थ्य उत्पादों या सेवाओं से जुड़े व्यवसाय में सफलता मिल सकती है। कोई पुरस्कार मिलने से आपको अचानक धन लाभ हो सकता है।

विज्ञापन

आपको रचनात्मक लोगों से मिलने के मौके मिल सकते हैं, जो आपकी रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा दे सकते हैं। रुके हुए कला या साहित्य संबंधी काम पूरे हो सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने के अवसर मिलेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में रोमांस बढ़ेगा, संबंध में मधुरता आएगी और आपसी समझदारी बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव कम होगा।

ये भी पढ़ें: Numerology: 25 से 45 की उम्र में धन का अंबार लगा देते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola