हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ketu Gochar 2024: केतु के नक्षत्र परिवर्तन से जाग जाएगा 3 राशियों का सोया भाग्य, धन और शोहरत का मिलेगा साथ!

Ketu Gochar 2024: 10 नवंबर की रात को केतु ग्रह हस्त नक्षत्र से निकलकर उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। केतु के इस नक्षत्र परिवर्तन से 3 राशि के जातकों सोया भाग्य जाग जाएगा। इन राशियों के जातकों को नौकरी, व्यापार और व्यक्तिगत जीवन में शानदार सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Ketu Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष में केतु को एक छाया ग्रह माना गया है। सभी नौ ग्रहों में जिन ग्रहों को अशुभ माना गया हैं, उनमें केतु ग्रह भी हैं। जबकि सच तो यह है कि सबसे शुभ ग्रह बृहस्पति भी जब विषम स्थिति और योग में होते हैं, तो मारक हो जाते हैं, तो केतु ग्रह की बिसात ही क्या है। लेकिन यह भी सच है कि जब केतु देने पर आते हैं, तो जातक को इंद्र के समान ऐश्वर्यशाली और भगवान कुबेर के जैसे धनवान बना देते हैं। यह ग्रह कुंडली में हमेशा राहु के विपरीत होता है और हमेशा ही वक्री रहता है। ज्योतिष में केतु को मोक्ष, त्याग, अलगाव और मोह का कारक माना जाता है, लेकिन केतु अध्यात्म के प्रति रुझान बढ़ाते हैं, डॉक्टरों को सर्जरी का स्पेशलिस्ट केतु ही बनाते हैं, ज्योतिष शास्त्र जैसे अन्य ऑकल्ट साइंस (Occult science) के प्रति बढ़ावा भी केतु ही देते हैं।

रविवार 10 नवंबर, 2024 को छाया ग्रह केतु अपना नक्षत्र परिवर्तन कर रहे हैं। 10 नवंबर की रात में 11 बजकर 31 मिनट पर केतु ग्रह हस्त नक्षत्र से निकलकर उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र 27 नक्षत्रों में बारहवां नक्षत्र है, जिसके स्वामी सूर्य हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस नक्षत्र में गोचर करने से केतु की अशुभता कम हो जाती है और वे अधिकांश राशियों पर सकारात्मक असर डालते हैं। उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में केतु गोचर से 3 राशियों के जातकों पर सबसे अधिक सकारात्मक असर होने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं और इन 3 राशियों के जीवन में क्या सकारात्मक बदलाव आएंगे?

उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में केतु गोचर का राशियों असर

मेष राशि

मेष राशि के जातक केतु गोचर के दौरान काफी आत्मविश्वास में रहेंगे। आप अपनी भावनाओं को बेहतर ढंग से नियंत्रित कर पाएंगे और तनाव कम महसूस करेंगे। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे और व्यापारिक संबंध मजबूत होंगे। आय में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। अतिरिक्त आय के स्रोत मिल सकते हैं। शेयर बाजार और अन्य निवेशों से अच्छा लाभ मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। छात्रों को पढ़ाई में मन लगेगा और अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और विवाह के योग बन सकते हैं। पारिवारिक संबंध मधुर रहेंगे और जीवनसाथी के साथ संबंधों में मजबूती आएगी।

विज्ञापन

सिंह राशि

केतु गोचर से सिंह राशि के जातक अधिक ऊर्जावान और उत्साही महसूस करेंगे। आप अपनी नेतृत्व क्षमताओं का पूरा उपयोग कर पाएंगे। राजनीतिक क्षेत्र से जातकों को शानदार सफलता और लोकप्रियता मिल सकती है, साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। व्यापार में नए ग्राहक मिलेंगे और मुनाफा बढ़ेगा। नौकरी में पदोन्नति मिलने की संभावना है और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। शेयर बाजार और अन्य निवेशों से अच्छा लाभ मिल सकता है। उद्योग-धंधों में विस्तार होगा और नए प्रोजेक्ट शुरू होंगे। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और पुरानी बीमारियां दूर होंगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी के साथ संबंधों में मजबूती आएगी।

धनु राशि

धनु राशि के जातक इस दौरान अधिक शांत और धैर्यवान बनेंगे। आपका चिंता और तनाव कम होगा और साथ ही आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और आध्यात्मिक विकास होगा। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। आय में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जॉब से धन कमाने के प्रयास में भी पूरी सफलता मिलेगी। धन कमाने के नए-नए रास्ते खुलेंगे और बेशुमार धन आने के योग हैं। जॉब बदलने की चाहत रखने वालों को नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। निवेश से लाभ होने की संभावना है। उद्योग-धंधों में मुनाफा बढ़ेगा। स्टूडेंट जातकों को पढ़ाई में मन लगेगा और अच्छे परिणाम मिलेंगे। लाइफ पार्टनर के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। लव लाइफ में भी संबंध मजबूती आएगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Temples of India: इस मंदिर में पत्नी के साथ विराजमान हैं भगवान हनुमान, गृहस्थ रूप में होती है पूजा!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola