हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ketu Gochar 2024: पापी ग्रह केतु की चाल में बदलाव से 3 राशियों पर महासंकट, आर्थिक तंगी से जीना होगा मुहाल!

Ketu Gochar 2024: केतु ग्रह 10 नवंबर से नक्षत्र परिवर्तन कर सूर्य के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ऐसे में इन 3 राशियों के लिए संकट के दिन शुरू हो सकते हैं। आर्थिक तंगी के बढ़ने से रोजमर्रा के खर्चे भी नहीं जुटने की आशंका है। आइए जानते हैं, किन 3 राशियों के जातकों के जीवन पर ऐसा नकारात्मक असर होगा?

विज्ञापन

Ketu Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में केतु को पापी ग्रह, छाया ग्रह, मायावी ग्रह, छद्म ग्रह और रहस्यमय ग्रह कहा गया है, जो उसके अनिश्चित और अशुभ होने की ओर इशारा करता है। बता दें कि केतु ग्रह हमेशा उल्टी चाल चलते हैं, क्योंकि वे हमेशा वक्री अवस्था में रहते हैं। इसलिए केतु को वैदिक ज्योतिष के सभी 9 ग्रहों में सबसे मुश्किल ग्रहों में से एक माना गया है। इस समय केतु ग्रह हस्त नक्षत्र में विराजमान हैं और वे रविवार 10 नवंबर, 2024 को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे।

उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र 27 नक्षत्रों में बारहवां नक्षत्र है, जिसके स्वामी ग्रह सूर्य हैं। उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में केतु के गोचर को अच्छा नहीं माना गया है। क्योंकि, इसके नक्षत्र स्वामी सूर्य और केतु आपस में परम शत्रु हैं। सूर्य और केतु के किसी भी प्रकार के योग-संयोग, युति-वियुति और दृष्टि को ‘ग्रहण योग’ कहा जाता है, जो बेहद अशुभ फलदायी माना गया है। यूं तो इस केतु के इस नक्षत्र परिवर्तन का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के लिए यह बेहद नकारात्मक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 अनलकी राशियां कौन-सी हैं?

केतु के नक्षत्र परिवर्तन का राशियों पर असर

मेष राशि

सूर्य के नक्षत्र में केतु के गोचर से मेष राशि के जातक थोड़े आक्रामक या आवेगी हो सकते हैं। केतु के प्रभाव से उनकी चिंता बढ़ सकती है और वे अकेलेपन का अनुभव कर सकते हैं। धन कमाने के प्रयासों में बाधाएं आ सकती हैं। नौकरी में तनाव और अनिश्चितता बढ़ सकती है। व्यापार में नुकसान होने की आशंका है। आमदनी में कमी आने की आशंका है। इनकम घटने से जीवन की मुश्किलें काफी बढ़ सकती हैं। स्टूडेंट जातकों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा और एकाग्रता में कमी होगी। परिवार में तनाव और मतभेद बढ़ सकते हैं। रिलेशनशिप और प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। स्वास्थ्य खराब रह सकता है और पुरानी बीमारियां उभर सकती हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: किसने की थी पहली छठ पूजा? जानें इतिहास, महत्व और रीति-रिवाज

सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं। केतु का सूर्य के नक्षत्र में गोचर इस राशि के जातकों की परेशानियां बढ़ा सकता है। केतु के प्रभाव से आप अत्यधिक संवेदनशील हो सकते हैं। आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आय के स्रोतों में कमी आने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में अस्थिरता हो सकती है। कलीग यानी सहकर्मियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। साझेदारी में विवाद होने व्यापार में भारी नुकसान होने की आशंका है। आपको अभी किसी नए निवेश से बचना चाहिए। कर्ज बढ़ सकता है। परिवार में सदस्यों के बीच मतभेद बढ़ने से कलह का माहौल रहेगा। पाचन संबंधी समस्याएं उभरने से स्वास्थ्य खराब रह सकता है।

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि के लोग भावुक और संवेदनशील होते हैं। केतु के प्रभाव से वे निराशा और उदासी का अनुभव कर सकते हैं। इनकम के स्रोत बंद हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों का आनेवाला प्रमोशन रुक सकता है। कारोबारी यात्राओं में बाधाएं आ सकती हैं। व्यवसाय में मंदी आ सकती है। ग्राहकों की संख्या में कमी आ सकती है। धन का बेवजह व्यय होने से कर्ज बढ़ सकता है। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। स्टूडेंट जातकों को परीक्षाओं में असफलता मिल सकती है। प्रेम संबंध में विश्वास घट सकता है, रिलेशनशिप में ब्रेकअप भी हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, विशेष रूप से श्वास संबंधी समस्याएं और त्वचा रोग। समय पर इलाज करवाएं, अन्यथा काफी परेशानियां हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola