हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

आज से 6 महीने के लिए बंद हो रहे हैं केदारनाथ के कपाट, नोट करें जरूरी डिटेल्स

Kedarnath Temple Close: आज 15 नवंबर यानी भाई दूज से अगले 6 महीने के लिए केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद हो रहे हैं। जानिए बदरीनाथ धाम के कपाट किस दिन बंद हो रहे हैं।

विज्ञापन
Kedarnath Temple Close

Kedarnath Temple Close: चारधामों में से एक पवित्र केदारनाथ धाम के कपाट आज यानी 15 नवंबर (भाई दूज) से अगले 6 महीने के लिए बंद हो रहे हैं। इसके साथ ही आज पैदल यात्रा में डोली आज रामपुर पहुंचेगी और फिर कल गुप्तकाशी और 17 नवंबर 2023 को ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान होगी। यहां पर पूरे शीतकाल के दौरान तकरीबन 6 महीने तक बाबा केदारनाथ की पूजा-अर्चना और आरती की जाएगी। वहीं बदरीनाथ धाम के कपाट चार दिन बाद 18 नवंबर को बंद होंगे।

ज्योतिषीय गणना के आधार पर खुलते हैं कपाट

केदारनाथ मंदिर के पुजारियों के मुताबिक मंदिर के कपाट खोलने और बंद होने का निर्णय ज्योतिष शास्त्र के आधार पर किया जाता है। केदारनाथ मंदिर के कपाट को खोलने का फैसला अक्षय तृतीया के दिन लिया जाता है। फिर पंचांग देखकर शुभ तिथि का विचार करने के बाद डेट की घोषणा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर की जाती है। बता दें कि साल 2023 में केदारनाथ मंदिर के कपाट 25 अप्रैल को खुले थे।

गंगोत्री मंदिर के कपाट भी हुए बंद

मंगलवार यानी 14 नवंबर 2023 को अन्नकूट पूजा के बाद दिन में 11 बजकर 45 मिनट पर गंगोत्री मंदिर के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। जिसके बाद मां गंगा की डोली शीतकालीन पड़ाव के लिए मुखीमठ मुखबा के लिए रवाना हुई। इस क्रम में आज यानी 15 नवंबर को मां गंगा की डोली मुखबा पहुंचेगी। जिसके बाद श्रद्धालु अब अगले 6 महीने तक मुखीमठ में ही मां गंगा के दर्शन कर पाएंगे। जानकारी के लिए बता दें कि बदरीनाथ धाम के कपाट 18 नवंबर को बंद होंगे।

विज्ञापन

 

https://youtu.be/4cphw2i3MbA

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola