हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj ka Panchang (आज का पंचांग), 26 December 2025: आज करीब 1 घंटे तक रहेगा राहुकाल और पड़ेगा 2 अशुभ योग का प्रभाव, जानें शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: आज 26 दिसंबर 2025 को करीब 1 घंटे तक राहुकाल रहेगा. हालांकि, इसके साथ 2 अशुभ योग भी बन रहे हैं. चलिए पंचांग की मदद से जानते हैं 26 दिसंबर 2025 की तिथि-योग से लेकर ग्रहों की स्थिति के बारे में.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Panchang 26 December 2025: द्रिक पंचांग के मुताबिक, आज 26 दिसंबर 2025 को पौष माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और सप्तमी तिथि का संयोग बन रहा है. आज प्रातः काल से लेकर दोपहर में करीब 2 बजे तक षष्ठी तिथि रहेगी. षष्ठी तिथि के बाद पौष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि का आरंभ होगा, जो अगले दिन की सुबह यानी कल तक रहेगी. इसके अलावा प्रातः काल में शतभिषा नक्षत्र रहेगा.

शतभिषा नक्षत्र के बाद पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र का आरंभ होगा, जो 27 दिसंबर 2025 की सुबह तक रहने वाला है. चलिए अब जानते हैं 26 दिसंबर 2025, धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित वार शुक्रवार के पंचांग के बारे में.

अशुभ-शुभ योग

26 दिसंबर 2025 के दिन की शुरुआत सिद्धि योग से हुई है. आज दोपहर में करीब 2 बजे तक सिद्धि योग रहने वाला है. सिद्धि योग के बाद व्यातीपात योग का आरंभ होगा, जो 27 दिसंबर 2025 की सुबह तक रहेगा. हालांकि, इस बीच सुबह 7 बजे के आसपास रवि योग और आडल योग का आरंभ हो गया है, जो सुबह 9 बजे तक रहने वाला है.

विज्ञापन

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

  • सूर्योदय: सुबह 07 बजकर 12 मिनट पर
  • सूर्यास्त: शाम 05 बजकर 32 मिनट पर
  • चन्द्रोदय: सुबह 11 बजकर 19 मिनट पर
  • चन्द्रास्त: रात 11 बजकर 24 मिनट पर

संवत और चंद्रमास

करण

आज प्रातः काल में तैतिल करण था, जो दोपहर 01:44 मिनट तक रहने वाला है. तैतिल करण के बाद गर करण शुरू होगा, जो अगले दिन की सुबह तक रहने वाला है.

ये भी पढ़ें- Lucky Zodiac Sign: 2026 का पहला महीना जनवरी इन 3 राशियों के लिए रहेगा बेस्ट, शुक्र-बुध के बाद सूर्य-मंगल भी करेंगे श्रवण नक्षत्र में गोचर

विज्ञापन

26 दिसंबर 2025 का शुभ समय

26 दिसंबर 2025 का अशुभ समय

नवग्रहों की स्थिति

  • केतु ग्रह: सिंह राशि में 26 दिसंबर 2025 को रहने वाले हैं.
  • शनि ग्रह: मीन राशि में 26 दिसंबर 2025 को रहने वाले हैं.
  • बुध ग्रह: वृश्चिक राशि में 26 दिसंबर 2025 को रहने वाले हैं.
  • चंद्र ग्रह और राहु ग्रह: कुंभ राशि में 26 दिसंबर 2025 को रहने वाले हैं.
  • देवगुरु बृहस्पति ग्रह: मिथुन राशि में 26 दिसंबर 2025 को रहने वाले हैं.
  • सूर्य ग्रह, शुक्र ग्रह और मंगल ग्रह: धनु राशि में 26 दिसंबर 2025 को रहने वाले हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola