Kaalchakra: कई लोगों के ऊपर भारी पड़ सकती है शनि की छाया, जानिए किन्हें होगा नुकसान?

Kaalchakra Today: साल 2026 में शनि ग्रह अपनी राशि नहीं बदलेंगे. शनि ग्रह अपनी चाल में परिवर्तन करेंगे. शनि राशि की छाया के प्रभाव से कई राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं कि किन राशियों के लोगों के लिए साल मुश्किलों भरा रहेगा.

Kaalchakra

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Kaalchakra Today 10 January 2026: शनि ग्रह पिछले साल 2025 में 29 मार्च को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में आए हैं. इस साल 2026 में शनि पूरे वर्ष मीन राशि में विराजमान रहेंग. 7 मार्च 2026 से लेकर 13 अप्रैल 2026 तक शनि अस्त अवस्था में रहेंगे. 13 अप्रैल 2026 को शनि उदय होंगे. 27 जुलाई 2026 से 11 दिसंबर 2026 के बीच शनि वक्री रहेंगे यानी उल्टी चाल चलेंगे. 11 दिसंबर 2026 के बाद शनि मार्गी होंगे यानी सीधी चाल चलेंगे. मेष राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण होगा. मीन राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण होगा और कुंभ राशि पर तीसरा और अंतिम चरण होगा. धनु और सिंह राशि वालों पर शनि की ढैय्या का प्रभाव रहेगा.

आज 10 जनवरी 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि साल 2026 में शनि के प्रभाव से किन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा और इन्हें किन उपायों को करना चाहिए.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि के 10वें और 11वें भाव के स्वामी शनि ग्रह होते हैं. आपको 2026 में शनि आपके 12वें भाव में बैठे हुए हैं. यह हानि का भाव है. आप शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव में हैं. आपका खर्च बढ़ सकता है. आय कम हो सकती है. आपकी कमाई का बड़ा हिस्सा खर्च हो सकता है. आपके लिए बचत करना मुश्किल हो सकता है. खर्च बढ़ने के कारण आर्थिक स्थिति खराब हो सकती हैं. आपको किसी बड़ी नौकरी का अवसर मिल सकता है. आप पूरे वर्ष अनुशासित रहें और सेहत का ख्याल रखें. कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी. आप शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं. हर शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करें.

अन्य सभी राशियों के राशिफल के बारे में जानना चाहते हैं, वो ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ