हिंदी न्यूज़/ज्योतिष/Kaalchakra: मार्च में किस राशि पर कौन सा ग्रह रहेगा मेहरबान भारी? पंडित सुरेश पांडेय से जानें राशिफल
ज्योतिष
Kaalchakra: मार्च में किस राशि पर कौन-सा ग्रह रहेगा मेहरबान-भारी? पंडित सुरेश पांडेय से जानें राशिफल
Kaalchakra Today: क्या आप जानना चाहते हैं कि साल 2026 का तीसरा महीना 'मार्च' आपके लिए कैसा रहेगा? अगर हां, तो आज 28 फरवरी 2026 का कालचक्र जरूर देखें. आज प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय मेष से लेकर मीन राशि वालों के मार्च महीने के राशिफल के बारे में बताने जा रहे हैं.
Written By:
Nidhi Jain
Updated: Feb 28, 2026 10:31
Edited By :
Nidhi Jain
Updated: Feb 28, 2026 10:31
Credit- News24 Graphics
Share :
Kaalchakra Today 28 February 2026: कल 1 मार्च 2026 से एक नए महीने की शुरुआत हो रही है, जो कुछ राशियों के लिए अच्छा तो कुछ के लिए बहुत बुरा रहेगा. हालांकि, ग्रहों की स्थिति का आकलन करके बनाए गए मासिक राशिफल से आपको अपने आने वाले कल के बारे में पता चल सकता है. आज 28 फरवरी 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय बताने जा रहे हैं कि 1 मार्च से लेकर 31 मार्च के बीच किन-किन ग्रहों का गोचर होगा. साथ ही आपको 12 राशियों के जीवन पर ग्रह गोचर के पड़ने वाले शुभ-अशुभ प्रभाव के बारे में पता चलेगा.
मार्च 2026 के ग्रह गोचर
शुक्र देव 2 मार्च 2026 को अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश करेंगे, जिससे मालव्य राजयोग प्रभावशाली होगा.
सूर्य देव 15 मार्च को कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे खरमास का आरंभ होगा और मीन संक्रांति मनाई जाएगी.
14 मार्च को बुध कुंभ राशि में उदय होंगे, जबकि 21 मार्च को कुंभ राशि में ही मार्गी हो जाएंगे.
11 मार्च को गुरु मिथुन राशि में मार्गी होंगे.
मंगल देव 26 मार्च को कुंभ राशि में उदय होंगे.
मार्च 2026 का राशिफल
मेष राशि
14 मार्च 2026 तक सूर्य गोचर से आय, पद, और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी, जबकि 15 मार्च 2026 से खर्च और मानसिक दबाव बढ़ेगा.
2 मार्च से शुक्र आपके 12वें भाव में गोचर करेंगे, जबकि 26 मार्च से शुक्र आपके लग्न भाव में गोचर करेंगे. महीने की शुरुआत में शुक्र ग्रह से आपको लाभ होगा, जबकि मध्य में खर्च बढ़ेंगे. इस दौरान आपको गलत संगत से बचकर रहना होगा. बता दें कि महीने के अंत में भी आपको शुक्र ग्रह से लाभ होगा.
पूरे महीने बुध आपके 11वें भाव में रहेंगे, जिसके कारण आय, कारोबार, दोस्तों और संपर्कों से लाभ होगा.
मंगल के कारण भी आपको पूरे महीने लाभ होगा.
इस महीने राहु के 11वें भाव में गोचर करने से आपको धन लाभ होगा.
पूरे महीने शनि के 12वें भाव में रहने से खर्च बढ़ेंगे और मानसिक तनाव रहेगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यदि आप अन्य 11 राशियों के मार्च 2026 के राशिफल के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.