
Video: विक्रम संवत 2083 में होगी इस राशि वालों की तरक्की, परिवार में भी बढ़ेंगी खुशियां
Written By Nidhi Jain

Written By Nidhi Jain
Vikram Samvat 2083 Rashifal: हिंदू पंचांग के अनुसार, इस समय विक्रम संवत 2083 चल रहा है, जिसका आरंभ 19 मार्च 2026 से हुआ है. हालांकि, इसका समापन अगले साल 2027 में मार्च या अप्रैल के महीने में होगा. इस दौरान ग्रहों और विभिन्न योग के शुभ प्रभाव से कई राशियों को लाभ होगा व कई लोग परेशान रहेंगे.
प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश के अनुसार, विक्रम संवत 2083 मकर राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा. इस दौरान मकर राशि के जातकों को मेहनत का फल मिलेगा और आर्थिक लाभ होगा. साथ ही करियर में तरक्की होने के योग बन रहे हैं. पारिवारिक स्थिति की बात करें तो घर में सुख और समृद्धि का अच्छा तालमेल बना रहेगा. इस संवत में आपके घर में कोई शुभ कार्य भी हो सकता है.
मकर राशि के जातकों द्वारा विक्रम संवत 2083 में किए जाने वाले उपायों की जानकारी आपको ऊपर दिए गए वीडियो में मिल जाएगी.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: