Aaj Ka Rashifal: आज इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, जानिए कैसा रहेगा मेष से मीन तक सभी का दिन?

Aaj Ka Rashifal: आज 23 मार्च 2026, दिन सोमवार को सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है इसके बारे में आप दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. अपना राशिफल जानने के लिए पढ़ें आज 23 मार्च 2026 का दैनिक राशिफल.

Aaj Ka Rashifal

Photo Credit- News24GFX

Aaj Ka Rashifal 23 March 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 23 मार्च 2026 को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है. आज चैत्र नवरात्रि का पांचवां दिन है. आज विष्कम्भ और प्रीति योग का संयोग बन रहा है. इसके अलावा बव, बालव, कौलव और तैतिल करण रहेगा. कृत्तिका और रोहिणी नक्षत्र रहने वाला है. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 23 मार्च 2026, सोमवार के राशिफल के बारे में.

विज्ञापन

मेष राशि

विज्ञापन

आज व्यवसाय में नई योजना लागू हो सकती है. व्यस्तता के चलते आपके स्वास्थ बिगड़ सकता है इसलिए उसपर विशेष ध्यान रखें. लक्ष्य प्राप्ति के लिए आपको और भी अधिक कड़ी मेहनत करनी होगी. बहनों से संबध में कड़वाहट आ सकती है. आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी.

वृषभ राशि 

विज्ञापन

अपने संपर्क का आज आपको लाभ मिलेगा. मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा. आज आपको नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति हो सकती है. पारिवारिक माहौल आनंदप्रद रहेगा. पेट संबंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे इसलिए खान पियन पर संयम बरतें.

मिथुन राशि 

विज्ञापन

आज आपका मन स्थिर नहीं रहेगा और उसकी अस्थिरता के कारण फैसले लेने में सक्षम नहीं रहेंगे. आज आपको अपने क्रोध पर अंकुश रखना होगा. अपने संबंधों के कारण रुके कार्य को गती मिलेगी. मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा. संतों का सानिध्य मिलेगा.

कर्क राशि 

विज्ञापन

आकस्मिक धन लाभ आपको हो सकता है. किसी बड़े निवेश का अंदेशा है. जो लाभदयक रहेगा. व्यापार व्यवसाय को नई उंचाई मिलेगी. विरोधी सक्रिय होंगे. जीवनसाथी के स्वास्थ की चिंता रहेगी. संतान सुख संभव है.

सिंह राशि 

विज्ञापन

आज जल्दबाजी में आपको गलत फैसले लेने से बचना होगा. रुके कार्यों में अचानक गती आ सकती है. सुख साधनों पर बड़ा खर्च आज संभव है. किसी कार्यक्रम की रूप रेखा बना सकते हैं. कोई पुराना लेन-देन हो सकता है.

कन्या राशि 

विज्ञापन

आज आपके अटके काम पूरे होंगे. किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी. अपने कार्य के प्रति आप समर्पित नहीं है. ध्यान देकर कार्य करें. जीवनसाथी के सहयोग स्व कारू पुरे होंगे. मोजमस्ती में समय व धन खर्च होगा.

तुला राशि 

विज्ञापन

आप आज किसी के मांगलिक कार्यों में शामिल होंगे. संतान की उन्नति से आपका मन प्रसन्न रहेगा. अपने सहकर्मियों से मतभेद संभव है. विरोधी नुकसान पंहुचा सकते हैं. विदेश जाने के योग बन रहे हैं.आपका स्वास्थ कमजोर रहेगा.

वृश्चिक राशि 

विज्ञापन

नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का समय शुभ है. पारिवारिक समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे. परिजनों का सहयोग मिलेगा. दांत संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे. पिता के साथ किसी महत्त्वपूर्ण विषय पर चर्चा भी होगी.

धनु राशि 

विज्ञापन

आज आपके वास्थ में सुधार होगा. पारिवारिक झगड़े बैठ कर हल होंगे. आकस्मिक यात्रा हो सकती है. नई जिम्मेदारी मिलने से लोगों का नजरिया बदलेगा. अपने अधिकारियों से संबंधों में नजदिकियां आएगी. जीवन संगनी का साथ मिलेगा.

मकर राशि 

विज्ञापन

सेना प्रशासन से जुड़े लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है. विरोधी सक्रीय होंगे सतर्कता से समय व्यतीत करें. आप पेट संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे. आपके आर्थिक लाभ के योग हैं. आज भवन परिवर्तन संभव हो सकता है.

कुंभ राशि 

विज्ञापन

आपके अंदर आज क्रोध की अधिकता रहेगी. किसी लाभकारी अवसर की तलाश में आप रहेंगे. व्यापरिक नए सौदे लाभ देंगे. आपके नए मित्र बनेंगे. समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी. विवाह प्रस्ताव भी सफल होंगे. बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा.

मीन राशि 

विज्ञापन

आज आपकी यात्रा के योग बन रहे हैं. नौकरी में पदोन्नति हो सकती है. परीक्षार्थी सफल होंगे. अपने व्यवहार से अधीनस्थों का दिल जीत लेंगे. घेरलू विवाद के कारण तनाव में रहेंगे. न्यायपक्ष अनुकूल रहेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ