---विज्ञापन---

Kaalchakra: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा अक्टूबर का महीना? पंडित सुरेश पांडेय से जानें राशिफल

Kaalchakra News24 Today: धार्मिक दृष्टि से अक्टूबर का महीना काफी खास है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं 12 राशियों के लिए अक्टूबर का महीना कामकाज के लिहाज से कैसा रहने वाला है।

Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: कल से अक्टूबर माह का आरंभ हो रहा है, जो ग्रह गोचर के हिसाब से बेहद खास है। इस दौरान दशहरा, नवरात्रि, पापांकुशा एकादशी और धनतेरस आदि का पर्व भी मनाया जाएगा। इसके अलावा अक्टूबर में सूर्य ग्रहण भी लगेगा, जिसका प्रभाव हर एक राशि के जातक के ऊपर पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अक्टूबर में सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र का राशि परिवर्तन होगा, जिसका असर प्रत्येक व्यक्ति की जिंदगी पर पड़ेगा। आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि अक्टूबर का महीना कामकाम के लिहाज से 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि

अक्टूबर में मेष राशि के जातकों को विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। शनि वक्री के कारण नौकरीपेशा जातकों को परेशानी होगी। काम का दबाव रहेगा। ऑफिस में अधिकारियों से विवाद हो सकता है। महीने के आखिरी दो हफ्तों में सरकारी क्षेत्र से इस राशि के लोगों को लाभ हो सकता है।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

अक्टूबर के शुरुआती दो हफ्तों में वृषभ राशि के लोगों की कुंडली में नौकरी बदलने के योग हैं। किसी नौकरी के लिए आवेदन किया है, तो उससे सकारात्मक जवाब मिल सकता है। कारोबारियों को महीने के शुरुआत में धन लाभ हो सकता है।

ये भी पढ़ें- Grah Gochar: शनि, बुध और शुक्र गोचर से इन 5 राशियों को होगा भारी नुकसान, लगाने पड़ सकते हैं अस्पताल के चक्कर!

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

अक्टूबर में राहु और गुरु के कारण मिथुन राशि के जातक ज्यादा व्यस्त रहेंगे। करियर से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छे से सोच लें। इसके अलावा विवादों से बचना होगा, नहीं तो मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

कर्क राशि

इस माह कर्क राशि के जातक अपने काम में लापरवाही न बरतें, नहीं तो परेशानी हो सकती है। इस समय जल्दबाजी में लिए गए फैसलों के कारण कारोबार को नुकसान पहुंच सकता है। इसके अलावा करियर में विभिन्न चुनौतियों का भी सामना करना पड़ेगा।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

अक्टूबर में नौकरीपेशा लोगों को कोई उपलब्धियां हासिल होंगी। काम में सुधार होने के साथ-साथ बॉस आपकी तारीफ भी कर सकता है। शनि वक्री के कारण सिंह राशि के जातकों को करियर में अच्छे अवसर मिलेंगे।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

अक्टूबर में कन्या राशि के ऊपर काम का दबाव रहेगा। ऐसे में धैर्य रखना बेहद जरूरी है। महीने के आखिरी दो हफ्ते में कारोबार में अच्छा मुनाफा हो सकता है।

तुला राशि

नौकरीपेशा जातकों के लिए अक्टूबर का महीना बहुत व्यस्त रहेगा। काम का दबाव रहेगा, जिसके कारण भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। कारोबार के चक्कर में तुला राशि के जातकों को यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। 20 अक्टूबर के बाद कारोबारियों को विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

नौकरीपेशा लोगों के लिए अक्टूबर का महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं। विदेश से जुड़े कारोबार से ज्यादा लाभ हो सकता है। नए लोगों से मुलाकात होगी, जिससे कारोबार के विस्तार से जुड़ी योजनाएं भी सफल होंगी।

धनु राशि

नौकरीपेशा लोगों के लिए ये महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 17 अक्टूबर के बाद आपको शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों का ऑफिस में वर्चस्व बढ़ेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के अलावा कारोबारियों के लिए भी ये महीना कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा।

---विज्ञापन---

मकर राशि

नौकरीपेशा लोगों के लिए ये महीना अच्छा रहेगा। ऑफिस में माहौल सकारात्मक रहेगा। जिन लोगों को नौकरी की तलाश है, उन्हें जल्द खुशखबरी मिल सकती है। लेकिन सरकारी नौकरी करने वालों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार से जुड़े कुछ बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं, जिससे मुनाफा होगा।

कुंभ राशि

कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा, जिसके कारण मन विचलित रहेगा। नौकरी बदलने के भी प्रबल योग बन रहे हैं। अक्टूबर का महीना कारोबारियों के लिए चुनौतियों से भरा रहेगा। आसानी से दिखने वाले काम में भी रुकावटें आ सकती हैं।

---विज्ञापन---

मीन राशि

नौकरीपेशा लोगों के लिए अक्टूबर का महीना सामान्य रहेगा। सहकर्मियों की मदद से ऑफिस में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बॉस की तारीफ भी सुनने को मिल सकती है। कारोबार में असमंजस की स्थिति रहेगी।

यदि आप जानना चाहते हैं कि अक्टूबर माह में किस दिन कौन-कौन से ग्रहों का गोचर हो रहा है, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें। 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: सितंबर माह का आखिरी दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा?

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 30, 2024 11:44 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola