Love Rashifal: सितंबर माह का आखिरी दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? जानें लव राशिफल

Love Rashifal 30 September 2024: प्रेम के मामले में सितंबर माह का आखिरी दिन 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा रहेगा, ये जानने के लिए पढ़ें 30 सितंबर का लव राशिफल और राशि अनुसान जानें अपना शुभ अंक और रंग क्या है।

Love Rashifal 30 September 2024

लव राशिफल 30 सितंबर 2024

Love Rashifal 30 September 2024: आज सितंबर माह का आखिरी दिन है, जिसके बाद अक्टूबर माह का आरंभ होगा। पंचांग के अनुसार, आज यानी 30 सितम्बर 2024 दिन सोमवार को आश्विन माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी है। इसी के साथ आज व्यातिपात योग और रीयान योग का भी निर्माण हो रहा है, जिसका प्रभाव हर एक राशि के जातक की लव लाइफ पर पड़ेगा। जहां कुछ लोगों को साथी के साथ वक्त बिताने से प्रसन्नता होगी, तो कुछ लोगों की लव लाइफ में परेशानियां उत्पन्न होने की भी संभावना है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन प्यार के मामले में आपका कैसा रहेगा, तो इसके लिए पढ़ें 30 सितंबर 2024 का लव राशिफल।

विज्ञापन

मेष राशि

सितंबर माह के आखिरी दिन शादीशुदा लोगों की पार्टनर से लड़ाई हो सकती है, जिसके कारण पूरा दिन मूड खराब रहेगा। रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के बीच भी लड़ाई होने की संभावना बनी हुई है।

विज्ञापन

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 9

विज्ञापन

वृषभ राशि

जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उनके लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपका जीवनसाथी आपकी मनपसंद जगह पर ले जाकर कोई बड़ा गिफ्ट दे सकता है। इसके अलावा अविवाहित लोगों की कुंडली में भी शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत है, जिसके कारण उनका रिश्ता जल्द तय हो सकता है।

शुभ रंग- हरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 2

मिथुन राशि

शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल की लव लाइफ में प्रेम बढ़ेगा। साथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करने से पुरानी यादें ताजा होंगी। इसके अलावा गिले-शिकवे दूर होने की भी संभावना है।

विज्ञापन

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

कर्क राशि

रिलेशनशिप में मौजूद और शादीशुदा कपल को आज थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। किसी तीसरे व्यक्ति के कारण आप दोनों के बीच दूरियां आने की संभावना है।

विज्ञापन

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 3

विज्ञापन

सिंह राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का पार्टनर यदि उनसे नाराज है, तो जल्द से जल्द उन्हें मनाने का प्रयास करें। अन्यथा आप दोनों के बीच आई दूरियों का फायदा कोई तीसरा इंसान उठा सकता है। शादीशुदा और सिंगल लोगों का आज का दिन प्यार के मामले में कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा।

शुभ रंग- ऑरेंज

विज्ञापन

शुभ अंक- 7

कन्या राशि

यदि आपकी शादी हो चुकी है, तो आज का दिन आपका बेहद अच्छा रहने वाला है। आपका पार्टनर आपको किसी रोमांटिक जगह पर ले जाकर मनचाहा उपहार दे सकता है। इसके अलावा रिलेशनशिप में मौजूद लोगों को भी पार्टनर से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- पर्पल

शुभ अंक- 4

विज्ञापन

तुला राशि

सिंगल जातकों के जीवन में प्रेम के आगमन होने के प्रबल योग हैं। जल्द ही सोलमेट से मुलाकात हो सकती है। शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद लोग अपने सोलमेट के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे, जिससे मन प्रसन्न और दिमाग शांत होगा।

शुभ रंग- नीला

विज्ञापन

शुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोग यदि अपने पार्टनर से कोई बात छुपा रहे हैं, तो जल्द से जल्द उन्हें उस बारे में बता दें। अन्यथा आप दोनों के बीच विश्वास की कमी के कारण परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। इसके अलावा शादीशुदा जोड़ों का दिन रोजाना से कुछ खास अच्छा रहने वाला है।

विज्ञापन

शुभ रंग- ब्राउन

शुभ अंक- 2

विज्ञापन

धनु राशि

शादीशुदा लोगों की लव लाइफ में परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना बन रही है, जिसके कारण मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ सकता है। रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का दिन भी प्यार के मामले में कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा। दिन खत्म होने से पहले कपल के बीच लड़ाई हो सकती है।

शुभ रंग- आसमानी

विज्ञापन

शुभ अंक- 5

मकर राशि

दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों के कारण मकर राशि के जातकों की सेहत खराब हो सकती है। इसके अलावा पार्टनर से अनबन होने की भी संभावना है। रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का दिन प्यार के मामले में कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा। सोची हुई योजनाओं के असफल होने से पार्टनर से लड़ाई भी हो सकती है।

विज्ञापन

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 7

विज्ञापन

कुंभ राशि

प्यार के मामले में शादीशुदा लोगों का दिन बीते कुछ दिनों के मुकाबले अच्छा रहेगा। रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा, जिससे मन में आए गलत विचारों पर भी विराम लगेगा। रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का दिन भी प्यार के मामले में खुशनुमा रहेगा। लेकिन अविवाहित लोगों को अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। फिलहाल कुंडली में विवाह का योग नहीं है।

शुभ रंग- हरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 4

मीन राशि

प्यार के मामले में रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का दिन ठीक-ठाक रहेगा। शादीशुदा कपल की लव लाइफ में चल रही परेशानियां थोड़ी कम होंगी, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। इसके अलावा सिंगल लोगों का दिन प्यार के मामले में कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 2

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ