हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kaalchakra: प्यार और रिश्तों के लिहाज से कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए जून माह? पंडित सुरेश पांडेय से जानें राशिफल और उपाय

Kaalchakra Today: जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति को देखकर ही मासिक राशिफल तैयार किया जाता है, जिसके जरिए व्यक्ति को ये पता चल सकता है कि आने वाला पूरा महीना उनके लिए कैसा रहेगा। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं कि प्यार और रिश्तों के लिहाज से मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए जून का महीना कैसा रहने वाला है।

विज्ञापन
सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Kaalchakra Today: दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक राशिफल के लिए भविष्यवाणी की जाती है। मासिक राशिफल के जरिए ये पता चलता है कि आने वाला पूरा महीना व्यक्ति के लिए लिए कैसा रहेगा। राशिफल को ग्रहों की स्थिति का आकलन करके तैयार किया जाता है। इससे व्यक्ति को आने वाली परेशानियों के बारे में भी पता चल सकता है।

आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए जून का महीना प्यार और रिश्तों के लिहाज से कैसा रहेगा। राशिफल के साथ-साथ प्रत्येक राशि के जातकों को जून माह के अपने शुभ उपाय भी पता चलेंगे, जिन्हें करके वो आने वाले संकट से बच सकते हैं।

मेष राशि

जून माह में मेष राशिवालों का मां से मतभेद हो सकता है। इसके अलावा माता की सेहत भी प्रभावित होगी। हालांकि परिवार में सुख और शांति रहेगी। वैवाहिक जीवन ठीक रहेगा और परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इस दौरान ससुरालवालों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

विज्ञापन

29 जून 2025 के बाद मेष राशि के जातकों की सेहत प्रभावित हो सकती है। अंगारक योग से आपको जून में संभलकर रहना होगा क्योंकि पति-पत्नी के बीच झगड़े हो सकते हैं। किसी बाहरी व्यक्ति के कारण आपके रिश्ते में गलतफहमियां उत्पन्न न हों, इसका पूरा ध्यान रखें। इसके अलावा पेट से जुड़े मामूली या गंभीर रोग भी होंगे।

जून में शनि आपकी कुंडली के 12वें भाव में रहेंगे, जिसके कारण स्वास्थ्य पर खर्च बढ़ेगा और मानसिक तनाव रहेगा। जो लोग अभी पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें अंगारक योग के कारण कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए पढ़ाई में ध्यान लगाएं।

विज्ञापन

उपाय-

  • नियमित रूप से राम रक्षा स्तोत्र या हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • राम दरबार की पूजा करें।

वृषभ राशि

जून के महीने में बुधादित्य योग के कारण वृषभ राशिवालों का पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। 15 जून 2025 तक आपके घर में सुख और शांति रहेगी। साथ ही प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। लेकिन बीच-बीच में अंगारक योग के कारण मामूली तनाव हो सकता है। खासकर माता की सेहत बिगड़ने की संभावना है।

विज्ञापन

घर में संपत्ति से जुड़ा विवाद चल रहा है तो सावधानी बरतने की जरूरत है। जिन जातकों की शादी हो चुकी है वो अपने साथी पर विश्वास रखें और रिश्ते में संतुलन बनाए रखने का प्रयास करें। शनि देव आपके धैर्य और समझदारी की परीक्षा ले सकते हैं। चौथे भाव में केतु और 10वें भाव में राहु के विराजमान होने से मानसिक और शारीरिक तनाव रहेगा।

अंगारक योग के कारण सीने में जलन, हार्ट में तकलीफ और ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। शुक्र के कारण थकान महसूस होगी। लेकिन इस महीने कोई बड़ी समस्या आपके सामने नहीं आएगी। जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं, वो अपनी समझदारी का परिचय देंगे तो उन्हें सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातक अपने मन को भटकने न दें और पढ़ाई पर ध्यान दें।

विज्ञापन

उपाय-

  • रोजाना मां दुर्गा की पूजा करें।
  • नियमित रूप से दुर्गा सप्तशती और श्री दुर्गा रक्षा कवच का पाठ करें।

अगर आप अन्य 10 राशि के मासिक राशिफल के बारे में जानना चाहते हैं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Chandra Gochar: महेश नवमी पर चंद्र करेंगे कन्या राशि में गोचर, इन 3 राशियों के बनेंगे बिगड़े काम

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola