Sunil Sharma
Read More
Jyotish Tips: इस बार नया वर्ष 2023 कई शुभ योगों में आरंभ हो रहा है। ऐसे में यह बहुत ही खास रहेगा। इस वर्ष कई अद्भुत संयोग भी बन रहे हैं तो कई खगोलीय घटनाएं भी घट रही हैं। ज्योतिषाचार्य एम. एस. लालपुरिया के अनुसार नया वर्ष रविवार से आरंभ होने के कारण अपने आप में बहुत ही खास बन गया है।
वह कहते हैं कि सप्ताह के सभी दिन अलग-अलग देवी-देवताओं को समर्पित किए गए हैं। रविवार का दिन सूर्य देव (जो नारायण का ही एक स्वरूप है) को अर्पित किया गया है। ऐसे में रविवार से आरंभ होने के कारण नए वर्ष पर सूर्य का अत्यधिक प्रभाव रहेगा। यदि आप भी इस दिन कुछ आसान से उपाय कर लें तो आपकी सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं। जानिए ऐसे ही उपायों के बारे में
यह भी पढ़ेंः 30 वर्षों बाद शनि बदलेगा अपनी चाल, इन 4 राशियों पर पड़ेगा भारी, मिथुन, कर्क, तुला करेंगे मौज
ज्योतिष में सूर्य को समस्त ग्रहों का अधिपति और स्वामी माना गया है। इस पूरे सौरमंडल में उन्हीं से जीवन की उत्पत्ति होती है। अंत में सभी कुछ उनके ही नारायण स्वरूप में समा जाता है। इस बार एक जनवरी को सायं 7.11 बजे एकादशी तिथि आरंभ हो रही है। साथ ही उस दिन शिव योग, रवि योग एवं सर्वार्थ सिद्धि सिद्ध योग भी बन रहे हैं। इन्हें बहुत ही शुभ माना जाता है। यदि आप भी चाहते हैं कि आपका नया वर्ष बहुत ही अच्छा बीते तो नए वर्ष के पहले दिन यानि एक जनवरी को ये उपाय करें। आपका पूरा वर्ष बहुत ही अच्छा बितेगा।
यह भी पढ़ेंः आज कर लें लक्ष्मीजी का 5-मिनट वाला यह उपाय, रातोंरात चमकेगी किस्मत, जागेगा सोया भाग्य
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।