---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Jyotish Tips: अपनी राशि अनुसार कर लें ये उपाय, लक्ष्मीजी खुद चलकर घर आएंगी

Jyotish Tips: हम सभी के जीवन में कुछ न कुछ समस्याएं हमेशा बनी रहती हैं। ज्योतिषियों के अनुसार आप कुछ साधारण सी चीजों का दान करके इन्हें दूर कर सकते हैं। जानिए आपको अपनी राशि के अनुसार किस चीज का दान करना चाहिए। राशि अनुसार करें ये उपाय (Jyotish Tips) मेष राशि---विज्ञापन--- आपके लिए गुड़ […]

---विज्ञापन---

Jyotish Tips: हम सभी के जीवन में कुछ न कुछ समस्याएं हमेशा बनी रहती हैं। ज्योतिषियों के अनुसार आप कुछ साधारण सी चीजों का दान करके इन्हें दूर कर सकते हैं। जानिए आपको अपनी राशि के अनुसार किस चीज का दान करना चाहिए।

राशि अनुसार करें ये उपाय (Jyotish Tips)

मेष राशि

---विज्ञापन---

आपके लिए गुड़ का दान करना उत्तम रहेगा। साथ ही आप किसी गरीब या भिखारी को वस्त्र भी दान दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें: बहुत जल्द इस राशि पर लगेगी शनि की साढ़ेसाती, करेंगे ये उपाय तो मिलेगा शुभ फल

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

यदि आप चमकीले रंग के वस्त्रों का दान करेंगे तो आपकी समस्याएं दूर होंगी। साथ ही अन्न का दान करने से धनलाभ होगा।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

आपके लिए मूंग की छिलके वाली दाल का दान करना शुभ रहेगा। आप चाहे तो हरे रंग के वस्त्र भी दान दे सकते हैं।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

इस राशि के लोगों को गेंहू का दान करना चाहिए। इससे उनके जीवन में आ रहे संकट दूर होंगे। साथ ही दाम्पत्य जीवन भी मधुर बनेगा।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

आप अपने संकटों से मुक्ति पाने के लिए किसी जरूरतमंद या भिखारी को भोजन करवा सकते हैं। किसी मंदिर में भी दान दे सकते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: एकादशी के टोटके बना देते हैं बिगड़ी किस्मत, हर मनोकामना होती है पूरी

तुला राशि

---विज्ञापन---

आपको मंदिर में शक्कर, धनिया अथवा मिश्री का दान करना चाहिए। इससे लक्ष्मी की प्राप्ति होगी और दुर्भाग्य तथा दरिद्रता दूर भागेंगे।

वृश्चिक राशि

---विज्ञापन---

इस राशि के लोगों को लाल रंग के कपड़े दान करना चाहिए। वे चाहें तो मसूर की दाल भी गरीबों को दे सकते हैं। इससे ग्रह दोष दूर होगा।

धनु राशि

---विज्ञापन---

सौभाग्य की प्राप्ति के लिए धनु राशि के लोगों को पीले रंग के वस्त्र अथवा चने की दाल दान करनी चाहिए। हालांकि आपको पैसे का दान नहीं करना चाहिए।

मकर राशि

---विज्ञापन---

इस राशि के लोगों को धनलाभ और सुख प्राप्ति के लिए लोहे की वस्तुओं तथा नारियल का दान करना चाहिए। इससे उन्हें सौभाग्य मिलता है।

यह भी पढ़ें: मंगल की राशि में सूर्य ने बनाई बुध, शुक्र के साथ युति, इन 4 राशियों की बिगड़ेगी हालत

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

इन्हें उड़द की दाल तथा कंबल दान में देने चाहिए। इससे उनके सब कष्ट दूर होते हैं और धनलाभ होता है।

मीन राशि

इन्हें पक्षियों को सप्तअनाज (सात प्रकार का मिक्स अनाज) देना चाहिए। यदि सामर्थ्यशाली है तो ये गरीबों को नए वस्त्र भी दे सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Mar 04, 2023 04:31 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola