---विज्ञापन---

Janmashtami 2024: जन्माष्टमी पर बांसुरी के इन 2 उपायों से शांत हो जाएंगे शनि और राहु

Janmashtami 2024 Upay: इस साल जन्माष्टमी बेहद खास है, क्योंकि इस बार कई शुभ योग बन रहे हैं। मान्यता है कि इन शुभ योगों में कुछ खास उपायों को करने से शनि और राहु के अशुभ प्रभाव समाप्त हो जाते हैं। आइए जानते हैं, क्या हैं ये शक्तिशाली उपाय?

---विज्ञापन---

Janmashtami 2024 Upay: भगवान श्रीकृष्ण की जयंती जन्माष्टमी इस साल बेहद शुभ संयोगों में 26 अगस्त 2024 को मनाई जाएगी। हिन्दू पंचांग के अनुसार, इस साल जन्माष्टमी के दिन विशिष्ट संयोग बन रहे हैं। जन्माष्टमी के दिन न केवल चंद्रमा के वृषभ गोचर से जयंती योग बन रहा है, बल्कि सर्वार्थ सिद्धि योग भी निर्मित हो रहा है। साथ ही इस तिथि को रोहिणी नक्षत्र के साथ हर्षण योग का शुभ संयोग हो रहा है। मान्यता है कि इस दिन कुछ खास उपायों को करने से शनि और राहु के प्रकोप समाप्त हो जाते हैं। आइए जानते हैं, क्या हैं ये उपाय?

जन्माष्टमी पर बांसुरी के शक्तिशाली उपाय

शनि शांति के उपाय

यदि शनि आपकी कुंडली में अच्छे नहीं हैं, तो वे आपको पीड़ा देंगे। आपके लोगों के साथ संबंध विच्छेद हो जाएंगे। आप बिना मतलब कोर्ट कचहरी के कामों में फंसते चले जाएंगे। आपके बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं। पैसों का बहुत लॉस हो सकता है। शनि के नेगेटिव असर से शारीरिक कष्ट बढ़ सकता है।

---विज्ञापन---

किसी का किया हुआ तंत्र-मंत्र भी आप पर हावी हो सकता है। जीवन की इन सब समस्याओं से निजात पाने के लिए कृष्ण जन्माष्टमी की रात किसी भी सुनसान जगह पर बांसुरी में शहद भर दबा देनी चाहिए। बांसुरी के इस शक्तिशाली उपाय से आपको जल्द ही लाभ होगा।

राहु शांति के उपाय

जिनकी कुंडली में राहु खराब है, उन्हें यह उपाय जन्माष्टमी पर जरूर कर लेना चाहिए। खराब राहु गलत लोगों और गलत संगति में ले जाता है। यंगस्टर्स के विचारों को राहु दूषित कर सकता है। यह ग्रह भटकाता ही भटकाता है। इससे भारी धन हानि भी होती है। राहु के असर से पति-पत्नी में डाइवोर्स हो जाते हैं। रिलेशनशिप में ब्रेकअप हो जाता है। इन सब समस्याओं के समाधान के लिए जन्माष्टमी के दिन आपको बस के छोटा-सा काम करना है कि बांसुरी में 5 बादाम भरकर ठाकुरजी के मंदिर में अर्पित करें। जन्माष्टमी के मौके पर बांसुरी के इस शक्तिशाली उपाय से कृष्ण कृपा से राहु के प्रकोप शांत हो जाएंगे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Numerology: इन 3 तारीखों में जन्मे लोग होते हैं बेहद दिलेर, बात-बात पर टोकना नहीं होता है पसंद

ये भी पढ़ें: Janmashtami 2024: भगवान कृष्ण को पंजीरी-माखन समेत लगाएं इन 5 चीजों का भोग, पूरी होंगी सारी मनोकामनाएं

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Aug 23, 2024 08:10 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola