---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Guru Gochar Rashifal: जून 2026 तक जारी रहेगा इन 3 राशियों का ‘गोल्डन टाइम’,’ मिलेगा अपार धन, पत्नी और संतान-सुख का वरदान

Guru Gochar Rashifal: 5 दिसंबर 2025 को गुरु कर्क से मिथुन राशि में गोचर करेंगे और इस राशि में वे 2 जून 2026 तक रहेंगे. इस 3 राशियों को दौरान करियर, शिक्षा और निवेश में अपार लाभ मिलेगा. जानिए ये 3 राशियां कौन-सी हैं, जिनको मिलेगा धन, पत्नी और संतान सुख का वरदान?

---विज्ञापन---

Guru Gochar Rashifal: गुरु बृहस्पति सभी ग्रहों में न सबसे विशाल और पूजनीय हैं, बल्कि वे सबसे शुभ ग्रह हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु का मिथुन राशि में गोचर ज्ञान, शिक्षा और संचार में वृद्धि का संकेत देता है. यह समय सोच-समझकर निर्णय लेने और नई योजनाओं को लागू करने के लिए शुभ होता है. सामाजिक और पारिवारिक संबंध मजबूत होते हैं. आध्यात्मिक रुचि और सकारात्मक दृष्टिकोण बढ़ता है. करियर, शिक्षा और यात्रा में लाभ होता है.

द्रिक पंचांग के अनुसार, गुरु ग्रह 5 दिसंबर, 2026 को 03:38 PM बजे कर्क राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे. इस राशि में देवगुरु बृहस्पति 2 जून, 2026 तक विराजमान रहेंगे. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य बताते हैं कि गुरु का इस गोचर का असर सभी राशियों होगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों को इस गोचर से करियर और शिक्षा में सफलता मिलेगी, व्यापार और निवेश के अवसर बढ़ेंगे और धन के साथ पत्नी और संतान सुख का वरदान प्राप्त होगा. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Disha Shool Kya Hai: दिशा शूल क्या है, जानें किस दिन किस दिशा में यात्रा देता है संकट को बुलावा

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए गुरु का मिथुन राशि में गोचर विशेष रूप से शुभ रहेगा. इस दौरान आपकी बुद्धि तेज होगी और संचार क्षमता बढ़ेगी. पढ़ाई, लेखन या कोई नया कौशल सीखने में सफलता मिलेगी. व्यापार और निवेश के अवसर मिल सकते हैं. परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी, और धन लाभ के रास्ते खुलेंगे. जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ेगा. नए दोस्त और मार्गदर्शक इस समय आपकी प्रगति में मदद करेंगे. स्वास्थ्य पर ध्यान दें, संतुलित आहार और आराम आपके लिए लाभकारी रहेगा. पत्नी के साथ संबंध मधुर रहेंगे और घर में प्रेम और समझदारी बढ़ेगी. संतान सुख का आनंद मिलेगा. बच्चों की उन्नति से गर्व महसूस होगा.

---विज्ञापन---

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यह गोचर करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा में उन्नति लेकर आएगा. कामकाज में नए अवसर मिलेंगे और पुराने तनाव कम होंगे. व्यवसाय में लाभ संभव है. परिवार और रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा. मानसिक रूप से स्थिरता और आत्मविश्वास बढ़ेगा. आप जो भी सोचेंगे उसे पूरा करने की क्षमता मिलेगी. साझेदारी और टीम वर्क में सफलता मिल सकती है. यात्रा के दौरान लाभ और नए अनुभव प्राप्त होंगे. पारिवारिक जीवन में सुखद वातावरण रहेगा. पत्नी के साथ संबंध और अधिक मजबूत होंगे. संतान के मामलों में सफलता और खुशी के अवसर मिलेंगे.

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए गुरु का गोचर सुख और समृद्धि का समय लेकर आएगा. व्यापार या निवेश के अच्छे अवसर मिलेंगे. वैवाहिक जीवन में मधुरता और संतान सुख का वरदान संभव है. घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. सामाजिक सम्मान बढ़ेगा और आप सम्मानित कार्यों में शामिल होंगे. यह समय सोच-समझकर फैसले लेने और नए प्रयास करने के लिए अत्यंत अनुकूल है. शिक्षा और ज्ञानवर्धन में भी यह समय शुभ है. मित्रों और सहकर्मियों से सहयोग मिलने की संभावना रहेगी. पत्नी के साथ संबंधों में प्यार और समझदारी बढ़ेगी. संतान के सुख और सफलता से घर में खुशी का माहौल बनेगा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Astro Tips: घर में हमेशा रखें ये ये 5 जरूरी चीजें, शनिदेव होंगे प्रसन्न, नहीं झेलना कर्मफल का दंड

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Dec 04, 2025 10:23 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे वैदिक ज्योतिष (पाराशरीय), अंक ज्योतिष (न्यूमरोलॉजी) और सामुद्रिक शास्त्र के क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक सक्रिय ज्योतिषविद हैं। जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके।  धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola