Guru Gochar: 28 नवंबर, 2024 को दोपहर बाद 1 बजकर 10 मिनट पर देवगुरु बृहस्पति ने मृगशिरा नक्षत्र को छोड़कर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश किया। यह एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना है। रोहिणी नक्षत्र को चंद्रमा का नक्षत्र माना जाता है। यह नक्षत्र समृद्धि, सुख और आराम का प्रतीक है। जब गुरु बृहस्पति जैसे शुभ ग्रह इस नक्षत्र में प्रवेश करते हैं तो इसका प्रभाव और भी अधिक सकारात्मक होता है, जिसका विभिन्न राशियों पर गहरा प्रभाव पड़ेगा।
रोहिणी नक्षत्र में गुरु गोचर का असर
वैदिक ज्योतिष में गुरु बृहस्पति को देवगुरु माने गए हैं। वे ज्ञान, धर्म, नैतिकता, आध्यात्मिकता, धन, सोना, विवाह, संतान, मीठी चीजों के स्वामी और नियंत्रक ग्रह हैं। 28 नवंबर, 2024 को वे मृगशिरा प्रथम पद से रोहिणी चतुर्थ पद में प्रविष्ट हुए हैं। गुरु ग्रह रोहिणी नक्षत्र में विराजमान होते हैं, तो जातक (व्यक्ति) के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं और उसे सफलता के नए-नए मार्ग दिखाते है। यूं तो नक्षत्र परिवर्तन का सभी राशियों पर असर होगा, लेकिन 4 राशियों के जातकों के मैरिड लाइफ और लव रिलेशनशिप पर शानदार असर होने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं?
वृषभ राशि
रोहिणी नक्षत्र में गुरु गोचर के असर से वृषभ राशि के जातकों के दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। पति-पत्नी के बीच विश्वास और समझदारी बढ़ेगी। आप एक-दूसरे के साथ अधिक समय बिताएंगे और रिश्ते मजबूत होंगे। लव बर्ड्स के प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। शादी के योग बन सकते हैं। लव लाइफ में रोमांस का रोमांच रहेगा। पार्टनर के साथ यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं। रोमांस में चार चांद लगेंगे। साथी के साथ खूबसूरत यादें बनेंगी।
कर्क राशि
मैरिड लाइफ में लाइफ पार्टनर के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। लाइफ पार्टनर के करियर में सफलता मिलेगी। पति-पत्नी के बीच अच्छा साहचर्य रहेगा और आप एक-दूसरे के सपोर्ट से आगे बढ़ेंगे। लव बर्ड्स के रिलेशनशिप में गहराई आएगी। साथ में टूर पर जाने के योग बन सकते हैं। प्रेम जीवन में स्थिरता आएगी। लाइफ पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे। रोमांस में मधुरता आएगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक डिनर पर जाने के योग बन सकते हैं।
कन्या राशि
रोहिणी नक्षत्र में गुरु गोचर के असर से कन्या राशि के जातक लाइफ पार्टनर के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। पति-पत्नी एक-दूसरे के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे। लव बर्ड्स के विवाह के योग बन सकते हैं। लवर्स के प्रेम जीवन में रोमांच रहेगा। पार्टनर के साथ एडवेंचर स्पोर्ट्स करने के योग बन सकते हैं। लव बर्डस के लाइफ में मामला रोमांस से आगे बढ़ सकता है। पार्टनर्स के बीच में रोमांटिक गिफ्ट्स का आदान-प्रदान हो सकता है।
धनु राशि
मैरिड लाइफ में लाइफ पार्टनर के साथ संबंध मधुर होंगे। आपसी विश्वास और समझ बढ़ेगी। रोमांचक यात्राओं पर जाने के योग बनेंगे। लवर्स की लव लाइफ में रोमांच रहेगा। आप पार्टनर के साथ नए-नए स्थानों की यात्रा करेंगे। रिलेशनशिप और रोमांस में मधुरता बढ़ेगी। पार्टनर के साथ रोमांटिक स्थान पर जाने के योग बन सकते हैं। आपका पारिवारिक जीवन मधुर रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने के मौके मिलेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। यह यात्रा धार्मिक भी हो सकती है।
मकर राशि
मैरिड लाइफ में खुशहाली आएगी। लाइफ पार्टनर के साथ समय बिताने के मौके मिलेंगे। लव रिलेशनशिप में मजबूती आएगी। आपके रिश्ते को पारिवारिक सदस्यों का समर्थन प्राप्त होगा। लव लाइफ में रोमांच आएगा। पार्टनर के साथ नए अनुभवों का आदान-प्रदान होगा। साथी के साथ रोमांटिक पल बिताने से रिश्ते के प्रति रोमांच और उत्साह बना रहेगा। आपस के नए अनुभवों से यादगार पल बनेंगे।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
गुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 hrs agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
2 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
4 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
6 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines