Guru Gochar 2025: साल 2025 ग्रह गोचर के लिहाज से बेहद खास है। इन 12 महीनों के दौरान प्रत्येक ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि और नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। गोचर के अलावा कुछ ग्रह इस साल वक्री और मार्गी चाल भी चलेंगे, जिसका असर 12 राशियों के ऊपर समय-समय पर पड़ेगा।
ज्योतिष में नवग्रहों में से एक गुरु ग्रह को महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है, जिन्हें देवगुरु बृहस्पति भी कहा जाता है। गुरु देव शिक्षा, विवाह, संतान, धन, धर्म, ज्ञान, करियर और भाग्य के कारक ग्रह हैं, जो एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन, नक्षत्र परिवर्तन और वक्री चाल चलते हैं। चलिए जानते हैं साल 2025 में कब-कब देवगुरु बृहस्पति गोचर करेंगे।
देवगुरु बृहस्पति राशि और नक्षत्र परिवर्तन 2025
जनवरी, फरवरी और मार्च में गुरु गोचर-
- देवगुरु बृहस्पति जनवरी, फरवरी और मार्च में न तो राशि परिवर्तन करेंगे और न ही नक्षत्र गोचर होगा।
अप्रैल में गुरु गोचर-
- 10 अप्रैल 2025, दिन बृहस्पतिवार को शाम में 07 बजकर 51 मिनट पर गुरु मृगशिरा नक्षत्र में गोचर करेंगे। बता दें कि इस माह में गुरु राशि परिवर्तन नहीं करेंगे।
मई में गुरु गोचर-
- 14 मई 2025, दिन बुधवार को देर रात 11 बजकर 20 मिनट पर गुरु मिथुन राशि में गोचर करेंगे। मई में गुरु नक्षत्र परिवर्तन नहीं करेंगे।
ये भी पढ़ें- Shukra Gochar 2025: जनवरी से लेकर दिसंबर तक, धन-वैभव के दाता शुक्र कब-कब करेंगे राशि और नक्षत्र परिवर्तन? जानिए
जून में गुरु गोचर-
- 14 जून 2025, दिन शनिवार को सुबह 12 बजकर 07 मिनट पर गुरु आर्द्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे। बता दें कि इस माह गुरु राशि परिवर्तन नहीं करेंगे।
जुलाई में गुरु गोचर-
- जुलाई माह में गुरु न तो राशि परिवर्तन करेंगे और न ही नक्षत्र गोचर होगा।
अगस्त में गुरु गोचर
- 13 अगस्त 2025, दिन बुधवार को प्रात: काल 05 बजकर 44 मिनट पर गुरु पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर करेंगे। बता दें कि देवगुरु बृहस्पति अगस्त में राशि परिवर्तन नहीं करेंगे।
सितंबर में गुरु गोचर-
- सितंबर में गुरु राशि और नक्षत्र परिवर्तन नहीं करेंगे।
अक्टूबर में गुरु गोचर-
- 18 अक्टूबर 2025, दिन शनिवार को देर रात 09 बजकर 39 मिनट पर गुरु कर्क राशि में गोचर करेंगे। बता दें कि अक्टूबर में गुरु का नक्षत्र परिवर्तन नहीं होगा।
नवंबर में गुरु गोचर-
- राशि और नक्षत्र परिवर्तन की जगह नवंबर में गुरु उल्टी चाल चलेंगे। 11 नवंबर 2025, दिन मंगलवार को देर रात 10 बजकर 11 मिनट पर गुरु वक्री चाल चलेंगे।
दिसंबर में गुरु गोचर-
- 5 दिसंबर 2025, दिन शुक्रवार को दोपहर 03 बजकर 38 मिनट पर गुरु मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इस माह में गुरु का कोई नक्षत्र परिवर्तन नहीं होगा।
ये भी पढ़ें- Video: राहु गोचर से इस राशि के लोगों को होगा तगड़ा मुनाफा, बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
गुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
10 hrs agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
2 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
4 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
6 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines