हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

2025 Horoscope: नए साल में बुध धन से भर देंगे 5 राशियों की झोली, सोने जैसी चमकेगी किस्मत!

2025 Horoscope: साल 2025 में बुध कुल 15 बार राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इससे 5 राशियों की किस्मत सोने जैसी चमक सकती है और वे धन से मालामाल हो सकते हैं। आइए जानते हैं, ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

2025 Horoscope: खगोलीय रूप से बुध ग्रह सूर्य और चंद्रमा के बीच स्थित होने के कारण इन दोनों ग्रहों के गुणों को संतुलित करते हैं। बुध में राजसी गुण भी है और विचार की शक्ति भी। इसलिए सूर्य और चंद्रमा के बाद ग्रहों के पदानुक्रम में तीसरे स्थान पर हैं और उन्हें ग्रहों के राजकुमार की उपाधि दी गई है। बुध ग्रह को शिक्षा, लेखन, पत्रकारिता और अन्य संचार-संबंधी क्षेत्रों में सफलता दिलाने वाला ग्रह माना गया है। साथ बुध ग्रह के व्यापार-वाणिज्य, लेन-देन और साझेदारी से जुड़े होने के कारण वे व्यापारिक समझ और सौदेबाजी की क्षमता को भी बढ़ाते हैं।

बुध वैदिक ज्योतिष के एक सबसे शुभ ग्रह हैं। वे जब भी अपनी चाल में किसी भी प्रकार का बदलाव करते हैं, तो जीवन के इन सभी पहलुओं और सेक्टर पर व्यापक और गहरा असर होता है। साल 2025 में बुध कुल 15 बार राशि परिवर्तन करने वाले हैं। यह आप नीचे की लिस्ट में देख सकते हैं।

साल 2025 में बुध का राशि परिवर्तन
क्र.सं. राशि नाम तारीख दिन समय
1 धनु (Dhanu) 4 जनवरी, 2025 शनिवार 12:11 PM बजे
2 मकर (Makar) 24 जनवरी, 2025 शुक्रवार 05:45 PM बजे
3 कुम्भ (Kumbh) 11 फरवरी, 2025 मंगलवार 12:58 PM बजे
4 मीन (Meen) 27 फरवरी, 2025 बृहस्पतिवार 11:46 PM बजे
5 मेष (Mesh) 7 मई, 2025 बुधवार 04:13 AM बजे
6 वृषभ (Vrishabh) 23 मई, 2025 शुक्रवार 01:05 PM बजे
7 मिथुन (Mithun) 6 जून, 2025 शुक्रवार 09:29 AM बजे
8 कर्क (Kark) 22 जून, 2025 रविवार 09:33 PM बजे
9 सिंह (Simha) 30 अगस्त, 2025 शनिवार 04:48 PM बजे
10 कन्या (Kanya) 15 सितम्बर, 2025 सोमवार 11:10 AM बजे
11 तुला (Tula) 3 अक्टूबर, 2025 शुक्रवार 03:47 AM बजे
12 वृश्चिक (Vrishchik) 24 अक्टूबर, 2025 शुक्रवार 12:39 PM बजे
13 तुला (Tula) 23 नवंबर, 2025 रविवार 07:58 PM बजे
14 वृश्चिक (Vrishchik) 6 दिसंबर, 2025 शनिवार 08:52 PM बजे
15 धनु (Dhanu) 29 दिसंबर, 2025 सोमवार 07:27 AM बजे

ये भी पढ़ें: Vastu Shastra: इन 5 पक्षियों की फोटो लगाने से होता है घर में ज्ञान और समृद्धि वास, पैसों से भरी रहती है तिजोरी!

विज्ञापन

साल 2025 में बुध गोचर का राशियों पर असर

जनवरी 2025 में बुध ग्रह का पहला राशि परिवर्तन धनु राशि में गोचर से होगा और संयोगवश साल अंतिम बुध गोचर भी उनके धनु राशि में गोचर से ही होगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, बुध ग्रह साल 2025 में 5 राशियों पर बेहद मेहरबान रहेंग और इन राशियों की किस्मत सोने जैसी चमक सकती है और वे धन से मालामाल हो सकते हैं। आइए जानते हैं, ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं?

वृषभ राशि

करियर और धन: वृषभ राशि के जातकों के लिए साल 2025 करियर के लिहाज से बहुत अच्छा रहेगा। नई नौकरी मिलने के योग हैं। व्यापारियों को नए व्यापारिक सौदे मिलेंगे और व्यापार में वृद्धि होगी। व्यापारिक यात्राएं सफल रहेंगी। धन लाभ के नए स्रोत खुलेंगे। नया घर या गाड़ी खरीदने के योग बन रहे हैं। जमीन से जुड़े लेन-देन लाभदायक रहेंगे। नए स्थानों पर घूमने और नए लोगों से मिलने के अवसर मिलेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए साल 2025 में नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। आप अपने काम से संतुष्ट रहेंगे। धन की इनकम के नए स्रोत भी खुलने से आय में जबरदस्त वृद्धि होगी, जमकर पैसा बरस सकता है। व्यापार में नए ग्राहकों से मुलाकात होगी। कारबारी यात्राएं सफल रहेंगी। सरकारी प्रोजेक्ट का कान्ट्रैक्ट मिल सकता है। आप जमीन खरीद सकते हैं। नए काम की शुरुआत करने के लिए यह समय अनुकूल है। विद्यार्थियों के लिए यह साल शिक्षा के लिए बहुत अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

सिंह राशि

सिंह राशि के व्यापारी वर्ग के लिए यह साल बेहद शुभ रहेगा। कारोबारी यात्राएं सफल रहेंगी और नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। व्यापार में लाभ होगा और धन की स्थिति मजबूत होगी। आप नया घर और गाड़ी लेने में कामयाब रहेंगे। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। छात्रों के लिए यह साल अच्छा रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को जल्द ही नौकरी मिल सकती है। ससुराल पक्ष या पत्नी के सहयोग से आप कोई बिजनेस शुरू कर सकते हैं, जहां लाभ ही लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी और आप तरोताजा महसूस करेंगे।

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक इस साल कई नई जगहों पर घूमने जाएंगे और नए लोगों से मिलेंगे। आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। करियर के लिहाज से बेहद अच्छा रहेगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। ऊपरी आमदनी के स्रोत से खूब धन आएगा, कलीग का भी सहयोग मिलेगा। नए व्यापारिक सौदे होने से और व्यापार का विस्तार होगा। विदेशी स्रोत से भरपूर लाभ होने की संभावना है। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। पार्टनर के साथ संबंध मधुर रहेंगे।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह साल थोड़ा चुनौतीपूर्ण लेकिन लाभकारी साबित होगा। धनु राशि के जातकों के लिए यह साल थोड़ा चुनौतीपूर्ण लेकिन लाभकारी साबित होगा। नई नौकरी मिलने या मौजूदा नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग हैं। आप नया घर या गाड़ी खरीद सकते हैं। नए काम की शुरुआत करने के लिए यह समय अनुकूल है। व्यापार से भरपूर धन लाभ होने के योग हैं। व्यापार में वृद्धि होगी। आय के नए-नए स्रोत बनेंगे। छात्रों को पढ़ाई में मन लगेगा और परीक्षा में अच्छे अंक आएंगे। जॉब पाने में सफलता मिल सकती है। नए रिश्ते बनेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Numerology: 25 से 45 की उम्र में धन का अंबार लगा देते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola