---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Grah Gochar 2025: सूर्य ने बदली चाल, चमकी 3 राशियों की किस्मत; नक्षत्र परिवर्तन से ग्रहों के स्वामी बरसाएंगे धन!

Grah Gochar 2025: शनिवार 11 जनवरी, 2025 से ग्रहों के स्वामी सूर्य ने नक्षत्र परिवर्तन कर अपनी चाल बदल ली है। सूर्य के इस नक्षत्र परिवर्तन से 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है और वे विशेष रूप से धन-समृद्धि से मालामाल हो सकते हैं। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Grah Gochar 2025: मकर संक्रांति से पहले ग्रहों के राजा सूर्य ने चाल बदल ली है। वैदिक पंचांग के अनुसार, शनिवार 11 जनवरी, 2025 की रात 2 बजकर 30 मिनट से सूर्य पूर्वाषाढ़ा से निकलकर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का शाब्दिक अर्थ है ‘उत्तरार्ध में अपराजेय’ यानी ‘अंतिम विजय दिलाने वाला’। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह नक्षत्र वह शक्ति और ऊर्जा प्रदान करता है, जो कठिन परिस्थितियों में भी अंततः जीत सुनिश्चित करती है।

उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में सूर्य गोचर का ज्योतिष महत्व

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र ही वह दिव्य नक्षत्र है, जहां देवताओं ने असुरों पर विजय प्राप्त की थी। यह नक्षत्र धर्म, न्याय और सत्य के पक्ष में संघर्ष और जीत का प्रतीक है। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र को अंतिम समय में विजय दिलाने वाला माना गया है। यह संकेत करता है कि कठिन परिश्रम और धैर्य के बाद सफलता निश्चित है। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में सूर्य गोचर व्यक्ति के जीवन में स्थायित्व और लंबी अवधि की योजनाओं को मजबूती देता है।

---विज्ञापन---

उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के स्वामी स्वयं सूर्यदेव हैं। इसलिए इस नक्षत्र में सूर्य का गोचर का ज्योतिष में अत्यधिक महत्व है, क्योंकि सूर्य को शक्ति, शाही जीवन, ऊर्जा, आत्मा और सफलता का कारक यानी स्वामी और नियंत्रक ग्रह माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह समय दीर्घकालिक लक्ष्यों को निर्धारित करने और सफलता प्राप्त करने के लिए अनुकूल होता है। इस नक्षत्र में सूर्य का विराजमान होना जीवन के कई क्षेत्रों में सफलता दिलाता है, विशेष रूप से धन-समृद्धि पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

ये भी पढ़ें: Ganga Snan: इस दिन अमृतमय हो जाता है गंगाजल, जनवरी में इस तारीख को है गंगा स्नान का सबसे पवित्र दिन!

---विज्ञापन---

सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन का राशियों पर असर

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, मकर संक्रांति 14 जनवरी, 2025 को है। इस पर्व से पहले ही सूर्य के चाल बदल लेने से 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है। ग्रहों के स्वामी सूर्य ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन से इन 3 राशियों के जातकों के ऊपर धन-दौलत बरस सकती है। ये राशियां न केवल धन-समृद्धि प्राप्त करेंगी, बल्कि इनके कामकाज, नौकरी और पारिवारिक जीवन में भी सकारात्मक बदलाव होंगे। आइए जानते हैं कि ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह नक्षत्र परविवर्तन बेहद लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आपके करियर, नौकरी और व्यवसाय में उल्लेखनीय प्रगति होने के संकेत हैं। इस अवधि में कार्यस्थल पर आपकी मेहनत और समर्पण की सराहना होगी। प्रमोशन और सैलरी वृद्धि के प्रबल योग बन रहे हैं। व्यवसाय में नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे मुनाफे में अप्रत्याशित वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत विकसित होंगे। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा, जिससे आर्थिक स्थिरता आएगी। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। जीवनसाथी और बच्चों के साथ समय बिताने के अवसर मिलेंगे, जिससे संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। नियमित व्यायाम और संतुलित आहार से ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

करियर और व्यवसाय: सूर्य सिंह राशि के स्वामी हैं, इसलिए उनका यह गोचर इस राशि के जातकों लिए अत्यंत शुभ रहेगा, विशेष कर करियर और शिक्षा में खास प्रगति होगी। विद्यार्थियों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी है। परीक्षाओं में सफलता मिलेगी और उच्च शिक्षा के अवसर प्राप्त होंगे। वहीं, व्यवसाय में विस्तार और नए प्रोजेक्ट्स मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां और नेतृत्व के अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक रूप से यह समय बेहद लाभदायक है। आय में वृद्धि होगी और निवेश से अच्छे रिटर्न मिलेंगे। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें, जिससे धन बचत संभव होगा। परिवार में खुशहाली रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में सूर्य गोचर की इस अवधि में भाग्य उनका साथ देगा। नौकारीपेशा जातकों की कार्यस्थल पर उनके प्रयासों की सराहना होगी। प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग हैं। व्यवसाय में नए साझेदारियों से लाभ होगा। आर्थिक दृष्टि से यह समय समृद्धिदायक है। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। नए निवेश के अवसर मिलेंगे, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होंगे। पारिवारिक जीवन: परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। संबंधों में सुधार होगा और आपसी समझ बढ़ेगी। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। छात्रों के लिए यह समय अनुकूल और सफलता के पाने के लिए श्रेष्ठ है। अध्ययन में एकाग्रता बढ़ेगी और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। उच्च शिक्षा के अवसर मिलेंगे और विदेश में अध्ययन के योग बन सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Numerology: 2025 में इस मूलांक की 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर होगी हनुमान जी की खास कृपा, बनेंगे बिगड़े काम!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Jan 12, 2025 07:18 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola