Zodiac Signs: मकर संक्रांति के ठीक अगले दिन यानी बुधवार 15 जनवरी, 2025 को आधी रात के बाद 1 बजकर 15 मिनट से शुक्र और गुरु केंद्र दृष्टि योग का निर्माण कर रहे हैं। जब कोई दो ग्रह एक-दूसरे से 90 डिग्री का कोण यानी समकोण बनाते हैं, तब केंद्र दृष्टि योग का निर्माण होता है। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को बेहद शुभ माना गया है, क्योंकि इस योग में ग्रहों का खगोलीय स्थिति ऐसे होती है कि ग्रहों की ऊर्जा में टकराहट नहीं होती है। इससे ग्रह मुदित यानी प्रसन्न अवस्था में रहते हैं।
शुक्र-गुरु के केंद्र दृष्टि योग का ज्योतिष महत्व
वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख, स्त्री-पुरुष आकर्षण, प्रेम, विवाह, कामसुख, धन, विवाह, सौंदर्य और कला का कारक माना गया है, तो वहीं गुरु ग्रह बृहस्पति को ग्रह ज्ञान, धर्म, नैतिकता, गुरुजन, भाग्य, समृद्धि, विवाह और संतान का स्वामी ग्रह माना गया है। जब ये दोनों ग्रह केंद्र दृष्टि से एक-दूसरे को देखते हैं, तो जातक को इन दोनों ग्रहों के शुभ फल प्राप्त होते हैं। यह योग जातक को आर्थिक समृद्धि, धन संचय और विलासितापूर्ण जीवन प्रदान करता है।
ये भी पढ़ें: Ganga Snan: इस दिन अमृतमय हो जाता है गंगाजल, जनवरी में इस तारीख को है गंगा स्नान का सबसे पवित्र दिन!
शुक्र-गुरु की केंद्र दृष्टि योग का राशियों पर असर
शुक्र-गुरु का केंद्र दृष्टि योग एक अत्यंत शुभ योग माना जाता है। शुक्र और गुरु की समकोणीय स्थिति से विशेष लाभ के होते हैं। यूं तो इसका शुभ असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों लिए यह योग धन, समृद्धि और सफलता लेकर आने के योग दर्शा रहा है। ये राशियां हैं: वृषभ, तुला और धनु,
वृषभ राशि
गुरु-शुक्र की केंद्र दृष्टि वृषभ राशि के जातकों के लिए आर्थिक समृद्धि का संकेत दर्शा रही है। आय में वृद्धि के प्रबल योग बन रहे हैं। आपके नए प्रयासों से व्यापार में उल्लेखनीय विस्तार होगा। नौकरीपेशा जातकों को काम में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। धन संकट समाप्त होगा। रुके और बिगड़े हुए काम बनने शुरू हो जाएंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।
तुला राशि
इस अवधि में तुला राशि के जातकों के लिए करियर, नौकरी और व्यापार में नई ऊर्जा का संचार होगा। नए व्यापारिक समझौते होंगे, जिससे आय में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं, जिससे आय के नए स्रोत खुलेंगे। धन के योग से समृद्धि बढ़ेगी। करियर के सिलसिले में घर से बाहर या विदेश जाने के योग हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, और जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए गुरु-शुक्र की लाभ दृष्टि से हर काम में सुधार होगा। हैं। इस अवधि में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धन की आमद यानी इनकम का प्रवाह तेज होगा। धन बचत की प्रव्रत्ति विकसति होगी ऋणों यानी कर्ज से छुटकारा पाने के योग हैं। इस योग से प्रभाव से मानसिक शांति और आध्यात्मिकता में वृद्धि का संकेत मिल रहे हैं, पारिवारिक जीवन में खुशहाली बढ़न की संभावना है।
ये भी पढ़ें: Numerology: 2025 में इस मूलांक की 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर होगी हनुमान जी की खास कृपा, बनेंगे बिगड़े काम!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
नवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 hrs agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
3 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
3 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
5 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines