हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Grah Gochar 2025: 12 जनवरी को महागोचर, जगमगाएगा 5 राशियों का नसीब; राहु-मंगल एक साथ बदलेंगे अपनी चाल!

Grah Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के अनुसार, 12 जनवरी, 2025 को ज्योतिष शास्त्र के 2 महत्वपूर्ण और प्रभावशाली ग्रह राहु और मंगल एक साथ अपनी चाल बदलेंगे। इन दोनों ग्रहों के महागोचर से 5 राशियों का नसीब जगमगा सकता है। आइए जानते हैं, ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Grah Gochar 2025: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, जनवरी 2025 का महीना ग्रहों की हलचल और गतिविधियों का विलक्षण माह साबित होगा। जिसकी एक बानगी 4 जनवरी को दिख चुकी है, जब शुक्र और बुध ने एक ही दिन अपनी चाल बदली थी। इस डेट को शुक्र ने नक्षत्र परिवर्तन कर शतभिषा में प्रवेश किया था, वहीं बुध राशि बदलकर धनु में प्रवेश कर चुके हैं। कुछ ऐसी खगोलीय घटना मकर संक्रांति से पहले 12 जनवरी को घटित होने वाली है। बता दें कि इस तारीख को राहु-मंगल एक साथ अपनी चाल बदलेंगे।

इस तारीख को ये दोनों महत्वपूर्ण और प्रभावशाली ग्रह अपना नक्षत्र परिवर्तन कर रहे हैं। वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के अनुसार, रविवार 12 जनवरी को जहां छाया ग्रह राहु रात में 9 बजकर 11 मिनट पर उत्तरा भाद्रपद के द्वितीय पद से प्रथम पद में प्रवेश करेंगे, वहीं रात में ही 11 बजकर 52 मिनट पर मंगल ग्रह पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर करेंगे। बता दें कि अभी मंगल ग्रह अभी पुष्य नक्षत्र में विराजमान हैं, जिसमें वे 28 अक्टूबर 28, 2024 गोचर किए थे।

राहु-मंगल के नक्षत्र गोचर का राशियों पर असर

राहु और मंगल का नक्षत्र गोचर 12 जनवरी 2025 को महागोचर के रूप में सभी राशियों पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालेंगे, लेकिन इन दोनों ग्रहों की चाल में यह परिवर्तन 5 राशियों के लिए बेहद सकारात्मक प्रभाव लेकर आने के योग दर्शा रहा है। ये राशियां हैं: मेष, सिंह और धनु राशि। इन राशियों के जातकों के लिए यह गोचर सकारात्मकता और सफलता लेकर आएगा। हालांकि, इसके साथ यह महत्वपूर्ण है कि आप सही दिशा में प्रयास करें और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए उचित योजना बनाएं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा ने हनुमान चालीसा की हर पंक्ति को बताया महामंत्र, जानें उनके अनमोल विचार!

मेष राशि

यह समय आपके करियर में उन्नति का साबित होगा। यह गोचर आपकी राशि के करियर और पेशेवर जीवन में बड़ी सफलता लेकर आएगा। नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। आय में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापारियों के रुके हुए धन की प्राप्ति के योग बनेंगे। आपके साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे आप बड़े निर्णय लेने में सक्षम होंगे। यह समय अचल संपत्ति, जैसे भूमि, घर, या गाड़ी खरीदने के लिए शुभ है। साथ ही सुरक्षित निवेश जैसे- म्युचुअल फंड, शेयर मार्केट, या गोल्ड में निवेश करने का भी यह सही समय है। निर्णय लेते समय धैर्य बनाए रखें और किसी अनुभवी व्यक्ति से परामर्श करें।

विज्ञापन

वृषभ राशि

करियर में उन्नति के संकेत हैं। आपकी मेहनत का फल मिलेगा। 12 जनवरी 2025 का राहु और मंगल का गोचर वृषभ राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ सिद्ध होगा। यह समय आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। यह समय आपकी मेहनत और लगन को पहचाने जाने का है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। आपको किसी पुराने निवेश या नई योजनाओं से अच्छा मुनाफा मिल सकता है। यदि आप किसी कर्ज से परेशान थे, तो उसे चुकाने में सफल रहेंगे। व्यक्तिगत जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी।

सिंह राशि

इस गोचर के दौरान सिंह राशि का प्रेम जीवन खिल उठेगा। रिश्तों में मजबूती और आपसी समझ बढ़ेगी। विदेश यात्रा या लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं, जो आपके लिए लाभदायक होगी। कारोबारियों को इस अवसर का लाभ उठाने से चूकना नहीं चाहिए। यदि आप किसी बड़ी परियोजना पर काम कर रहे थे, तो अब उसका परिणाम आपके पक्ष में आएगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपकी छवि सकारात्मक बनेगी। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं और दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें। पारिवारिक और दांपत्य जीवन में शांति और सामंजस्य रहेगा। आप अपने प्रियजनों के साथ अधिक समय बिताएंगे, जिससे संबंध और मजबूत होंगे।

विज्ञापन

धनु राशि

यह समय विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं के लिए अत्यंत शुभ रहेगा। उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। जो लोग व्यापार या स्टार्टअप से जुड़े हैं, उनके लिए यह समय विस्तार और नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने के लिए उपयुक्त है। इस अवधि में आप आध्यात्मिक रूप से विकसित होंगे और मानसिक शांति प्राप्त करेंगे। अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहें और अनुशासन बनाए रखें। आपके व्यवहार और उपलब्धियों से समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लोग आपके प्रति आकर्षित होंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी, और परिवार के सदस्यों से सहयोग मिलेगा। यदि आप अविवाहित हैं, तो शादी के योग बन सकते हैं। यह समय जीवनसाथी की तलाश के लिए अनुकूल है।

मीन राशि

यह सामान्य शिक्षकों, आध्यात्मिक गुरुओं और क्रिएटिव लोगों के बेहद उत्तम रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन के साथ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। प्रोफेशनल जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल होंगी। व्यापार में वृद्धि होगी और नए पार्टनरशिप के अवसर मिलेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक क्षेत्र में लाभ होगा। आपको किसी पुराने निवेश या नई योजनाओं से अच्छा मुनाफा मिल सकता है। विवाह या संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक दृष्टि से यह समय शुभ रहेगा। आपको रचनात्मक और आध्यात्मिक क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। आप आत्मनिरीक्षण और ध्यान की ओर प्रवृत्त हो सकते हैं, जिससे मानसिक शांति मिलेगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: इन 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर रहती है शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी की खास कृपा, जीते हैं ऐशो-आराम की जिंदगी!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola