---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

सूर्य और शनि 8 सितंबर से बढ़ाएंगे इन 3 राशियों की परेशानियां, पिता-पुत्र की दुश्मनी से जिंदगी होगी बेहाल!

Grah Gochar 2024: सूर्य और शनि 8 सितंबर, 2024 को एक विशेष खगोलीय संयोग बना रहे हैं, जिसे वैदिक ज्योतिष में सूर्य-शनि की समसप्तक दृष्टि या प्रतियुति दृष्टि कहते हैं। इसका असर राशियों पर लंबे समय तक रहेगा, लेकिन 3 राशियों के लिए बेहद यह अशुभ साबित हो सकता है? आइए जानते है, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Grah Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष और हिन्दू धर्म ग्रंथों के अनुसार, भगवान सूर्यदेव और शनि महाराज में पिता और पुत्र का संबंध है। ग्रंथों में इन दोनों को आपस में एक-दूसरे का परम शत्रु बताया गया है और इनके शत्रुता इनकी गंभीर है कि ये दोनों एक दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते हैं। ये दोनों ग्रह जब युति करते हैं या एक-दूसरे पर दृष्टि डालते हैं, तो इनकी ऊर्जा में भीषण टकराव का असर कमोबेश सभी राशियों पर पड़ता है।

सूर्य और शनि 8 सितंबर, 2024 को एक विशेष खगोलीय संयोग बना रहे हैं, जिसका असर राशियों पर लंबे समय तक रहेगा। इस तारीख को ये दोनों ग्रह एक-दूसरे के बिल्कुल आमने-सामने 180° पर रहेंगे। वैदिक ज्योतिष में इस घटना को प्रतियुति दृष्टि या समसप्तक दृष्टि कहते हैं। इन दोनों ग्रहों की इस दृष्टि को अशुभ माना गया। आइए जानते हैं, सूर्य और शनि की समसप्तक दृष्टि किन 3 राशियों के लिए बेहद अशुभ रहने वाला है?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें11वें दिन ही खत्म हो गई होती महाभारत, दुर्योधन की एक गलती से पलट गया पूरा खेल, भीष्म भी हुए बेबस

सूर्य और शनि के समसप्तक दृष्टि का असर

मेष राशि

शुक्र-शनि की प्रतियुति से आपके जीवन में कठिनाइयां बढ़ सकती हैं। आपके प्रयास में कोई कमी न होने के बावजूद भाग्य के आपके साथ न होने से बना हुआ काम भी बिगड़ सकता है। इस कारण से कई अच्छे मौके भी आपके हाथ से निकल जाएंगे। व्यापारी वर्ग का आर्थिक नुकसान बढ़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों का मानसिक तनाव बढ़ने की आशंका है। वैवाहिक जीवन में लाइफ पार्टनर के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

शुक्र-शनि की प्रतिकूल स्थिति के कारण आपके जीवन में कई भारी बदलाव आ सकते हैं। आप जीवन जिन चुनौतियों का सामना कर रहे होंगे, वे और भी गंभीर हो सकती हैं। व्यापार में मंदी आने की आशंका है। यह व्यापारियों का मानसिक तनाव बढ़ा सकता है। अभी व्यापार में कोई नया निवेश करने से भी बचें। जॉब करने वाले लोगों पर काम का बोझ बढ़ेगा। ऑफिस में कलीग से झगड़ा हो सकता है। राजनीति से जुड़े जातकों की प्रतिष्ठा पर लांछन लग सकता है।

ये भी पढ़ें: वफादारी की मिसाल होते हैं इन 3 राशियों के लोग, दोस्ती और प्यार में दे सकते हैं अपनी जान

---विज्ञापन---

धनु राशि

शुक्र और शनि की समसप्तक दृष्टि से आपके स्वभाव में कर्कशता बढ़ने की आशंका है। लोगों के साथ बेवजह विवाद हो सकता है। व्यापार में पार्टनर से विवाद हो सकते हैं। कारोबार में आर्थिक नुकसान बढ़ने की आशंका है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिलने से परेशानी होगी। मित्रों पर पूरा भरोसा न करें, धोखे खा सकते हैं। पारिवारिक विवादों के कारण वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ेगा। दुर्घटना के योग बन रहे हैं, संभलकर रहे।

ये भी पढ़ें: सितंबर में बुध के डबल राशि गोचर से 5 राशियां होंगी मालामाल, दोनों हाथ से गिनेंगे नोट

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Sep 02, 2024 10:27 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola