Grah Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष के सबसे महत्वपूर्ण ग्रह और सभी ग्रहों के स्वामी सूर्य एक राशि में लगभग 30 और एक नक्षत्र में लगभग 15 दिनों तक गोचर (भ्रमण) कर रहकर देश-दुनिया, मौसम, प्रकृति सही राशियों और मानव जीवन को व्यापक रूप से प्रभावित करते हैं। मंगलवार 19 नवंबर, 2024 से ग्रहों के राजा सूर्य, विशाखा नक्षत्र से निकलकर अनुराधा नक्षत्र में गोचर करेंगे।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अनुराधा नक्षत्र शनि के स्वामित्व वाला नक्षत्र है। इस नक्षत्र में सूर्य गोचर अधिकांश राशियों के लिए अनुकूल फल देने वाला नहीं होता हैं, लो वहीं कुछ राशियों के जातकों को मिश्रित परिणाम प्राप्त होते हैं, जबकि कुछ राशियां के लिए काफी सकारात्मक रिजल्ट देने वाला माना गया है। आइए जानते हैं कि किन 3 राशियों के जातकों की जिंदगी पर इसका सबसे अधिक पॉजिटिव असर होने की संभावना है?
सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन का राशियों पर असर
सिंह राशि
अनुराधा नक्षत्र में सूर्य गोचर से सिंह राशि के जातक आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी और निर्णय लेने की शक्ति मजबूत होगी। व्यापार में लाभ होने की संभावना है। निवेश किए गए धन से अच्छा लाभ मिल सकता है। नौकरी और जॉब: नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। काम में विस्तार के नए अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लाइफ पार्टनर के साथ रोमांस बढ़ेगा। लव रिलेशनशिप में मजबूती आएगी। लव बर्ड्स के विवाह के योग बन सकते हैं। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। तनाव से मुक्ति मिलेगी।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों का अनुराधा नक्षत्र में सूर्य गोचर से सोया हुआ भाग्य जाग जाएगा। इस गोचर के असर से आप अधिक आशावादी और उत्साही रहेंगे। ज्ञान प्राप्ति में रुचि बढ़ेगी। धन कमाने के प्रयास और आमदनी में तालमेल बना रहेगा। धन की आमद (इनकम) तेज होगी। बचत में भी वृद्धि होगी। आय के एक से अधिक स्रोत मिलने से आपको धनवान होने से रोकना मुश्किल होगा। नौकरी और जॉब के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कलीग का सहयोग पर प्राप्त होगा। मैरिड लाइफ सुखमय रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। मानसिक शांति प्राप्त होगी।
कुंभ राशि
अनुराधा नक्षत्र में सूर्य गोचर से कुंभ राशि के जातक अधिक रचनात्मक और नवीन विचारों से भरपूर रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में लाभ होगा। नए व्यापारिक संबंध बन सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। विवाह के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव कम होगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
गुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
21 hrs agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
2 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
4 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
6 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines