---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Grah Gochar: बुध-सूर्य के मिलन से जागेगा 3 राशियों का भाग्य; शोहरत के साथ मिलेगी अपार दौलत!

Grah Gochar: बुध और सूर्य ये दोनों ग्रह 17 अक्टूबर, 2024 से तुला राशि में युति कर रहे हैं। इससे सभी राशियों के जातकों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव आ सकते हैं, लेकिन 3 राशियों के जातकों पर सबसे अधिक सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है। आइए जानते हैं ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Grah Gochar: सभी 9 ग्रहों के नियंत्रक और स्वामी ग्रह सूर्य एक राशि में 30 दिनों तक रहते हैं और फिर दूसरी राशि में गोचर कर जाते हैं। वहीं, चंद्रमा के बाद सबसे तेज गति से चलने वाले ग्रह बुध लगभग 21 दिनों में अपना राशि परिवर्तन कर लेते हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, इन दोनों ग्रहों की चाल में बदलाव से मानव जीवन पर जबरदस्त असर पड़ता है। बता दें कि सूर्य और बुध दोनों ही सौभाग्य, स्वास्थ्य, दौलत और शोहरत को बढ़ाने वाले ग्रह माने गए हैं।

बुध ग्रह 10 अक्टूबर, 2024 से से तुला राशि में गोचर कर रहे हैं, सूर्यदेव बृहस्पतिवार 17 अक्टूबर की सुबह में बृहस्पतिवार 07:52 बजे से इस राशि में प्रवेश करेंगे। बुध-सूर्य के मिलन को वैदिक ज्योतिष के ग्रंथों में बहुत ही शुभ माना गया है और ‘बुधादित्य योग’ नाम दिया गया है। तुला राशि में पहले से बैठे बुध से सूर्य के मिलन से कुछ राशियों का भाग्य जाग सकता है। शुक्र ग्रह के स्वामित्व वाली राशि में तुला राशि में इन दोनों ग्रहों की युति होने से शुक्र ग्रह की भी राशियों पर कृपा होगी। आइए जानते हैं कि बुध-सूर्य के मिलन का सबसे अधिक सकारात्मक प्रभाव किन 3 राशियों के जातकों पर सबसे अधिक पड़ने वाला है?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा पर केवल खीर नहीं न्यूली मैरिड कपल भी करते हैं चांदनी स्नान, जानें कोजागरा क्या है?

बुध-सूर्य मिलन का राशियों पर असर

वृषभ राशि

वृषभ राशि के स्वामी ग्रह सुख-वैभव के दाता शुक्र ग्रह हैं। तुला राशि में बुध-सूर्य का मिलन वृषभ राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से शुभ साबित हो सकता है। इस योग के कारण मिथुन राशि के जातकों को व्यापार, संचार और लेखन के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। वे अपने विचारों को प्रभावी ढंग से व्यक्त कर पाएंगे और दूसरों को प्रभावित कर पाएंगे। नौकरी में पदोन्नति के साथ-साथ वेतन में वृद्धि भी हो सकती है। नए अवसर प्राप्त होंगे और करियर में स्थिरता आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मानसिक तनाव कम होगा।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

वैदिक ज्योतिष में कन्या राशि के जातक बुध के स्वामित्व में माने गए हैं। बुध-सूर्य का मिलन आपके लिए भी बेहद शुभ और अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस योग के कारण कन्या राशि के जातकों को नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। जॉब से धन कमाने के प्रयास सफल होंगे। नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे। आप अपने करियर में नई ऊंचाइयां छू सकते हैं। व्यापार में वृद्धि होगी, नए ग्राहक मिलेंगे और मुनाफा बढ़ेगा। उद्योग-धंधों में भी विस्तार होगा और उत्पादन बढ़ेगा। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे और दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि मिथुन राशि के स्वामी ग्रह सूर्य ग्रह को माना गया है। तुला राशि में बुध-सूर्य का मिलन उनके लिए भी शुभ होता है। इस योग के कारण सिंह राशि के जातकों को नेतृत्व के गुणों में वृद्धि होगी और वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे। मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। तनाव कम होगा और निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होगा। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी। शेयर मार्केट और अन्य प्रकार के व्यापार में लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी और खर्चों पर नियंत्रण रहेगा। निवेश से अच्छा लाभ होगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Oct 16, 2024 08:17 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। साल 2015 से वे धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola