Financial Horoscope 08 February 2024: फरवरी माह ग्रह गोचर के लिए बहुत ही खास और लाभदायी माना जा रहा है। जो लोग कारोबार या व्यापार कर रहे हैं उनके लिए गुरुवार का दिन शुभ है। गुरुवार का दिन आर्थिक मामले में मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा। आइए इस खबर में जानते हैं।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में कुछ ठीक नहीं रहेगा। आज आपका कारोबार धीमी गति से चल सकता है। आज आपको आर्थिक तंगी के कारण तनाव हो सकता है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा ठीक रहेगा। जो जातक कारोबार करने की योजना बना रहे हैं, उनकी सारी योजना बीच में ही अटक सकती है। कोई भी योजना बनाने से पहले जरूर सावधानी बरतें।
मिथुन राशि
वित्तीय राशिफल के अनुसार, आज आपका दिन शुभ रहेगा। आज आप आर्थिक मामले में कोई भी योजना बनाएंगे तो अच्छा रहेगा। बदलते मौसम के कारण आज आपकी सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। ध्यान रखें।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में खास रहेगा। आज पैतृक संपत्ति से धन का लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आप कारोबार के कार्य से कहीं दूर यात्रा करना पड़ सकता है। यह यात्रा आर्थिक मामले में लाभदायक रहेगी।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन आर्थिक मामलों में अच्छा रहेगा। आज आपको अचानक कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। जिससे मन में प्रसन्नता बनी रहेंगी। आज आप अपने मन की कोई भी चीज खरीद सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन व्यवसाय के मामले में ठीक-ठाक रहेगा। आज जो जातक नया कारोबार करने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज आप किस खास काम से यात्रा कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि
आज का दिन आर्थिक मामले में थोड़ा गड़बड़ हो सकती है। आज आपके पैसे अधिक खर्च होंगे। जिससे आपकी जेब ढीली हो सकती है। खर्च संभल कर करें। वरना आर्थिक तंगी होने में देर नहीं लगेगी।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कल से बेहतर रहेगा। आज आप बिजनेस पार्टनर के साथ किसी अच्छे जगह होटल में मीटिंग के लिए जा सकते हैं। कारोबार पर बातचीत हो सकती है।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा ठीक नहीं रहेगा। आज आपको आर्थिक मामले में सावधान रहना होगा। कोई भी बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो सोच समझ कर करें, वरना नुकसान हो सकता है।
कुंभ राशि
अगर कुंभ राशि वाले लोग कारोबार करना चाहते हैं, तो आज सावधान रहें। कोई भी कार्य की शुरुआत बड़ों की सलाह लिए बिना न करें, वरना हानि होने की संभावना हो सकती है।
मीन राशि
मीन राशि वाले लोगों के लिए व्यापार के मामले में आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। आज आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा।
यह भी पढ़ें- 5 राशियों पर चल रही है शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या, अमावस्या के दिन करें ये खास उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
7 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines