Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

साल 2024 में कब-कब है एकादशी व्रत, यहां देखें सभी तिथियों की लिस्ट

Ekadashi 2024 List: साल 2024 में कब-कब एकादशी का व्रत रखा जाएगा। आइए इस खबर में साल 2024 में आने वाले सभी एकादशी व्रतों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Author
Edited By : Raghvendra Tiwari Dec 28, 2023 17:35
Ekadashi 2024
Ekadashi 2024

Ekadashi 2024 List: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर माह में दो एकादशी का व्रत रखे जाते हैं, जिसमें एक शुक्ल पक्ष के समय और दूसरा कृष्ण पक्ष के समय होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, एकादशी के दिन पूजा-पाठ व व्रत रखने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। लेकिन एकादशी का व्रत बहुत ही कठिन होता है। मान्यता है कि जो श्रद्धालु एकादशी का व्रत करना चाहते हैं, उन्हें कई नियमों का पालन करना पड़ता है। आज इस खबर में जानेंगे कि साल 2024 में कब-कब एकादशी व्रत रखा जाएगा।

साल 2024 में एकादशी व्रत की तिथियां

7 जनवरी 2024 – रविवार – सफला एकादशी – पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि

---विज्ञापन---

21 जनवरी 2024 – रविवार – पुत्रदा एकादशी – पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि

06 फरवरी 2024 – मंगलवार – षटतिला एकादशी – माघ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि

---विज्ञापन---

20 फरवरी 2024 – मंगलवार – जया एकादशी – माघ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि

06 मार्च 2024 – बुधवार – विजया एकादशी – फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि

07 मार्च 2024 – बृहस्पतिवार – वैष्णव विजया एकादशी – फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि

20 मार्च 2024 – बुधवार – आमलकी एकादशी – फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि

05 अप्रैल 2024 – शुक्रवार – पापमोचनी एकादशी – चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि

19 अप्रैल 2024 – शुक्रवार – कामदा एकादशी –  चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि

04 मई 2024 – शनिवार – बरूथिनी एकादशी – वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि

19 मई 2024 – रविवार – मोहिनी एकादशी – वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि

2 जून 2024 – रविवार – अपरा एकादशी – ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि

3 जून 2024 – सोमवार – वैष्णव अपरा एकादशी – ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि

18 जून 2024 – मंगलवार – निर्जला एकादशी – ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि

2 जुलाई 2024 – मंगलवार – योगिनी एकादशी – आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि

17 जुलाई 2024 – बुधवार – देवशयनी एकादशी – आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि

31 जुलाई 2024 – बुधवार – कामिका एकादशी – श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि

16 अगस्त 2024 – शुक्रवार – श्रावण पुत्रदा एकादशी – श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि

29 अगस्त 2024 – बृहस्पतिवार – अजा एकादशी – भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि

14 सितंबर 2024 – शनिवार – परिवर्तिनी एकादशी – भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि

28 सितंबर 2024 – शनिवार – इन्दिरा एकादशी – आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि

13 अक्टूबर 2024 – रविवार – पापांकुशा एकादशी – आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि

14 अक्टूबर 2024 – सोमवार – गौण पापांकुशा एकादशी, वैष्णव पापांकुशा एकादशी – आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि

28 अक्टूबर 2024 – सोमवार – रमा एकादशी – कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि

12 नवम्बर 2024 – मंगलवार – देवुत्थान एकादशी – कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि

26 नवम्बर 2024 – मंगलवार – उत्पन्ना एकादशी – मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि

11 दिसंबर 2024 – बुधवार – मोक्षदा एकादशी, गुरुवायुर एकादशी – मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि

26 दिसंबर 2024 – बृहस्पतिवार – सफला एकादशी – पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि

यह भी पढ़ें- साल 2024 में कब-कब है प्रदोष व्रत, जानें शुभ तिथि व महत्व

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Dec 28, 2023 05:35 PM

संबंधित खबरें