बुध के इन उपायों से व्यापार और नौकरी में मिलेगी सफलता, कॅरियर भी उड़ान भरेगा

budh gochar, jyotish tips, budh ke upay, astrology
विज्ञापन

Budh ke Upay: पंचांग की गणना के अनुसार बुध ग्रह 23 अप्रैल 2023 को मेष राशि में अस्त हो रहा है। ज्योतिष में बुध को ज्ञान, विज्ञान, व्यापार, बुद्धि का कारक बताया गया है। बुध के अस्त होने से इन सभी क्षेत्रों से जुड़े लोगों पर भी इसका व्यापक असर पड़ेगा और उन्हें अपने जीवन में विफलता और नकारात्मकता का सामना करना पड़ सकता है।

ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार ज्योतिष शास्त्र में कुछ बहुत ही आसान उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से प्रतिकूल बुध का असर समाप्त होता है और वह शुभ फल देने लगता है। जानिए बुध के उपायों के बारे में

विज्ञापन

बुध के इन उपायों से बनेगी बिगड़ी बात (Budh ke Upay)

  • रोजाना भीगे हुए चने अपने हाथ से पक्षियों को खिलाएं। यदि ऐसा संभव न हो तो गाय को हरा चारा खिलाएं।
  • प्रत्येक बुधवार को गणपति अथवा मां दुर्गा की पूजा करें। पूजा में उन्हें दूर्वा (हरी दूब या घास) अर्पित करनी चाहिए। इससे बुध तुरंत ही शांत होता है।
  • बुध के महामंत्र ‘ॐ बुधाय नम:’ का प्रतिदिन कम से कम 108 बार जप करें।
  • महिलाओं तथा किन्नरों का भूल से भी अपमान न करें। इनके अपमान से शुभ फल दे रहा बुध भी उल्टा फल देने लगता है।
  • भगवान शिव की पूजा करने से भी अशुभ बुध भी शुभ फल देने लगता है।

यह भी पढ़ें: Tulsi ke Totke: अगर आपके घर में भी है ये पौधा तो इन उपायों से रातोंरात बदलेगी किस्मत

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ