Surya ke Upay: सूर्य को जल चढ़ाते समय भूल कर भी न करें ये गलतियां, कंगाल हो जाएंगे
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

Surya ke Upay: कई बार जन्मकुंडली में सूर्य प्रतिकूल होता है या उस पर क्रूर ग्रहों की दृष्टि होती है। ऐसे में ज्योतिषी अक्सर सूर्य के उपाय बताते हैं। इन उपायों में भी सूर्य को जल चढ़ाने का उपाय सबसे ज्यादा बताया जाता है। परन्तु क्या आप जानते हैं कि गलत तरीके से जल चढ़ाने पर फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है। यही नहीं, गलत तरह से सूर्य को अर्ध्य देने या जल चढ़ाने पर व्यक्ति करोड़पति से कंगाल भी बन सकता है।
वैदिक ज्योतिष पूरी तरह से एक वैज्ञानिक विद्या है जिसमें प्रकृति की ऊर्जा और पंचतत्वों के संतुलन को साधा जाता है। इन दोनों के ही सुसंयोग से व्यक्ति को सौभाग्य की प्राप्ति होती है। प्रत्येक ग्रह अपने आप में ऊर्जा का एक सम्पूर्ण सोर्स है। हर ग्रह और उसकी ऊर्जा की अपनी एक खास फ्रिक्वेंसी होती है, उसका अपना एक ऑरा होता है। ज्योतिष में बताए गए उपायों से उसी ऊर्जा को अप्रोच कर उसका प्रयोग किया जाता है। ऐसे में किसी भी उपाय को गलत करना फायदे की जगह नुकसान का कारण बन सकता है।
सूर्य को ग्रह राज माना गया है। यही कारण है कि लगभग प्रत्येक हिंदू रोजाना सुबह सूर्य को अर्ध्य देता है या जल चढ़ाता है। उनमें से बहुतों को जल अर्ध्य चढ़ाने का सही तरीका मालूम नहीं है। जिसकी वजह से उन्हें कई बार नुकसान भी उठाना पड़ता है। यहां आप ऐसी ही कुछ बातों के बारे में जानेंगे ताकि आप सही तरह से जल चढ़ा सकें और लाभ उठा सकें।
सूर्य को अर्ध्य देने का सबसे सरल तरीका है कि सुबह स्नान के बाद साफ धुले हुए कपड़े पहन कर अर्ध्य दिया जाए। उस समय गंदे और बिना धुले कपड़े नहीं पहनने चाहिए। मन में अच्छे विचार हों। सूर्य को जल चढ़ाने के बाद उन्हें नमस्कार करें तथा गायत्री मंत्र का 11 या 21 बार जप करें। इस तरह जल चढ़ाने से व्यक्ति के सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं और वह जीवन में सफलता, सौभाग्य और समृद्धि प्राप्त करता है। सूर्य के उपाय (Ravivar ke Upay) आम तौर पर रविवार से शुरू किए जाते हैं।
जाने-अनजाने में सूर्य को जल चढ़ाते समय (Surya Ke Upay) हमसे कई गलतियां हो जाती हैं जो नहीं होनी चाहिए। ये इस प्रकार हैं-
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष के ज्ञान पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। news24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: